खबर युग

लखनऊ एयरपोर्ट पर 1.67 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, सी-फूड के डिब्बों के भीतर पैक कर ला रहा था यात्री

लखनऊ हवाई अड्डे पर एआईयू टीम ने एक यात्री को पकड़ा है। यात्री बैंकॉक से मस्कट होते हुए लखनऊ पहुंचा था।

Gaurav Dwivedi
September 5, 2026
2 min read
लखनऊ एयरपोर्ट पर 1.67 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, सी-फूड के डिब्बों के भीतर पैक कर ला रहा था यात्री

लखनऊ: लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयर इंटेलिजेंस यूनिट यानी AIU की टीम ने बैंकॉक से मस्कट होते हुए लखनऊ पहुंचे एक अंतरराष्ट्रीय यात्री के बैग से 1.677 किलोग्राम हाई क्वालिटी का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया है। बताया जाता है कि जब्त किए गए इस विदेशी गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1.67 करोड़ आंकी गई है।

AIU की टीम ने प्रतिबंधित खेप को जब्त करते हुए आरोपी यात्री को तत्काल हिरासत में ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी यात्री ओमान एयर की फ्लाइट संख्या WY-265 से मस्कट से होकर सुबह लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचा था। वह मूल रूप से बैंकॉक से यह खेप लेकर चला था। तस्करी को अंजाम देने के लिए उसने बेहद शातिराना तरीका अपनाया था।

लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरते ही कार्रवाई

बताया जा रहा है कि आरोपी यात्री ने हाइड्रोपोनिक गांजे को समुद्री भोजन यानी सी-फूड के टिन के डिब्बों के भीतर सील पैक करके अपने बैग में छिपा रखा था, ताकि किसी को शक न हो और जांच एजेंसियों की नजरों से बचा जा सके। बताया जाता है कि AIU के अधिकारियों को इस यात्री और उसके संदिग्ध सामान को लेकर पहले से ही पुख्ता खुफिया इनपुट प्राप्त हुआ था। जैसे ही विमान लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरा, AIU की टीम ने संदिग्ध यात्री को अपनी कड़ी निगरानी में ले लिया।

कस्टम और सुरक्षा जांच के दौरान जब यात्री के बैगेज की गहनता से तलाशी ली गई तो उसके बैग में रखे सी-फूड के डिब्बों पर संदेह हुआ। अधिकारियों की ओर से डिब्बों को खुलवाकर देखा गया तो उनके भीतर से संदिग्ध मादक पदार्थ निकला, जिसकी वैज्ञानिक जांच के बाद हाइड्रोपोनिक गांजे के रूप में पुष्टि हुई।

AIU ने NDPS एक्ट के सुसंगत प्रावधानों के तहत प्रतिबंधित नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी यात्री से पूछताछ शुरू कर दी है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि बैंकॉक से लाया गया यह महंगा नशीला पदार्थ उत्तर प्रदेश या देश के किस हिस्से में सप्लाई किया जाना था और इस अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट में स्थानीय स्तर पर कौन-कौन से तस्कर शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ पूरी होने के बाद आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

लखनऊ में नशे के कारोबार पर ANTF का एक्शन: 2 करोड़ की संदिग्ध मॉर्फिन बरामद, बाराबंकी के दो युवक गिरफ्तार

लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र के महिपतमऊ गांव में ANTF और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर दो युवकों को गिरफ्तार किया।

लखनऊ के फैजुल्लागंज में बाढ़ का कहर: 50000 घर आधे से ज्यादा डूबे, पानी कम होने के बाद भी मुश्किलें कम नहीं

गोमती नदी का जलस्तर 14 दिनों के बाद घटने के बाद भी लोगों की मुसीबतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। फैजुल्लागंज इलाके में लोगों के सामने कई संकट हैं।

लखनऊ यूनिवर्सिटी में छात्राओं का फूटा गुस्सा, खाने में बिच्छू मिलने का आरोप लगाते हुए किया प्रदर्शन

लखनऊ यूनिवर्सिटी में खराब खाने को लेकर छात्राओं का गुस्सा फूटा है। छात्राओं ने खाने में बिच्छू मिलने का आरोप लगाते हुए वीसी ऑफिस पर प्रदर्शन किया।

लखनऊ में LDA कर्मी ने बीजेपी विधायक से ही मांग लिया 25 लाख का घूस, पुलिस ने अब हिरासत में लिया

लखनऊ में एलडीए कर्मी ने बीजेपी विधायक अनिल सिंह से 25 लाख की घूस मांग ली। इस मामले में एलडीए वीसी के निर्देश पर अब कर्मचारी राज किशोर दुबे को हिरासत में लिया गया है।