लखनऊ LIVE

दिव्या मिश्रा मर्डर केस में नया मोड़, एलिमनी के 1.5 करोड़ मांगने के दावे को परिवार ने किया खारिज

दिव्या मिश्रा मर्डर केस में परिवार ने पति मानस वाजपेयी से एलिमनी के रूप में 1.5 करोड़ रुपये की मांग करने वाले दावों को खारिज किया है।

Gaurav Dwivedi
August 24, 2026
2 min read
दिव्या मिश्रा मर्डर केस में नया मोड़, एलिमनी के 1.5 करोड़ मांगने के दावे को परिवार ने किया खारिज

लखनऊ: दिव्या मिश्रा मर्डर केस में परिवार ने पति मानस वाजपेयी से एलिमनी के रूप में 1.5 करोड़ रुपये की मांग करने वाले दावों को खारिज किया है। परिवार वालों का कहना है कि स्त्रीधन और एलिमनी में अंतर होता है। दिव्या की बहन प्रज्ञा मिश्रा ने सवाल खड़ा किया कि एक बैंक कर्मचारी होने के बावजूद मानस को इतने हथियार कहां से मिले।

बता दें कि 20 अगस्त को बैंक अधिकारी दिव्या मिश्रा की उनके पति मानस वाजपेयी ने पहले गोली मारकर हत्या की उसके बाद अपनी बहन और खुद की भी जान ले ली थी। पुलिस इस हत्याकांड से जुड़े मामलों की जांच कर रही है। दिव्या की बहन प्रज्ञा मिश्रा ने सोशल मीडिया में चल रहे दावों को गलत बताया जिसमें दावा किया गया गया था कि दिव्या मिश्रा ने पति मानस से एलिमनी के रूप में 1.5 करोड़ रुपये की मांग की थी। उन्होंने समझाया कि स्त्रीधन महिला का अधिकार होता है जबकि स्थायी गुजारा भत्ता (एलिमनी) एक अलग कानूनी राहत है। उन्होंने दावा किया कि दिव्या की तलाक प्रक्रिया अभी केवल काउंसलिंग के चरण तक ही पहुंची थी। परिवार ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें कार्यवाही में मांगे गए 'स्त्रीधन' की सटीक रकम की जानकारी नहीं है और न ही उन्होंने 1.5 करोड़ रुपये के दावे के कोई दस्तावेजी सबूत दिए हैं।

पुलिस वारदात से पहले की परिस्थितियों को समझने के लिए वैवाहिक विवाद और लेन-देन से जुड़े मामलों की छानबीन कर रही है। मानस के आवास से दो पिस्तौल और एक देसी कट्टा बरामद किया गया है। फॉरेंसिक और बैलिस्टिक जांच से यह तय होगा कि किस वारदात में किस हथियार का इस्तेमाल हुआ था। वहीं, दिव्या की बहन ने सवाल खड़ा किया कि एक बैंक कर्मचारी होने के बावजूद मानस को इतने हथियार कहां से मिले। पुलिस सभी एविडेंस को लेकर जांच कर रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

लखनऊ में कैदियों को ले जा रही पुलिस वैन खराब, बारिश में इंतजार करते रहे 30 कैदी, रास्‍ते में लगा जाम

लखनऊ से सुल्‍तानपुर जाने वाले रास्‍ते पर रात में कैदी वैन खराब होने से यातायात बाधित हो गया। काफी देर के इंतजार के बाद कैदियों को दूसरी गाड़ी से भेजा गया।

लखनऊ यूनिवर्सिटी में 4 गुना तक बढ़ी हॉस्टल फीस, 7 की जगह 27 हजार चुकाने होंगे, छात्रों ने घेरा VC ऑफिस

लखनऊ यूनिवर्सिटी में छात्रों का प्रदर्शन शुरू हो गया है. मंगलवार को प्रदर्शनकारी छात्रों ने कुलपति ऑफिस का घेराव करते हुए हॉस्टल की बढ़ी हुई फीस को वापस लेने की मांग की है.

ट्रांसपोर्टर धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: कब्जे का किया था खुलासा, उन्नाव जमीन विवाद में CM से की थी जांच की मांग

महाराणा प्रताप चैरिटेबल फाउंडेशन के अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने बांगरमऊ (उन्नाव) इलाके में भू-माफिया के कब्जे का खुलासा करते हुए मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की थी।

'मैं अभी जिंदा हूं', टीवी पर अपनी मौत की खबर देख हिंदू युवा वाहिनी नेता ने जारी किया वीडियो

लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के नेता धीरेंद्र प्रताप की अपहरण और हत्या की खबर झूठी निकली। धीरेंद्र प्रताप ने खुद सामने आकर कहा कि वह जीवित और सकुशल हैं और मीडिया से खबरों की पुष्टि करने की अपील की।