लखनऊ में होटल की 10वीं मंजिल से गिरने से युवती की मौत, घटना के बाद साथ ठहरा युवक मौके से फरार
लखनऊ के होटल सेलेस्टियल की 10वीं मंजिल से संदिग्ध हालात में गिरने से 24 वर्षीय युवती की मौत हो गई। घटना के बाद युवती के साथ ठहरा युवक मौके से फरार हो गया।

लखनऊ: ओमेक्स न्यू हजरतगंज स्थित होटल सेलेस्टियल की 10वीं मंजिल से संदिग्ध हालात में गिरने से 24 वर्षीय युवती की मौत हो गई। युवती सोमवार सुबह एक युवक के साथ होटल के कमरे में ठहरी थी। घटना के बाद युवक होटल से फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही युवक की तलाश कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, होटल की 10वीं मंजिल पर स्थित कमरा नंबर 1037 सोमवार सुबह 8:30 बजे से बुक था। सुलतानपुर. निवासी अवनीश पहले कमरे में पहुंचा था। इसके बाद समरीन (24) दिन में 11:45 बजे वहां पहुंची। रात में समरीन संदिग्ध परिस्थितियों में 10वीं मंजिल से नीचे गिर गई। तेज आवाज सुनकर होटल के कर्मचारी और प्रबंधन मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
घटना के बाद युवक फरार
सरसवां चौकी प्रभारी शुभम सिंह ने बताया कि रात 8:30 बजे होटल प्रबंधन ने युवती के गिरने की सूचना दी थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले ही अवनीश होटल से फरार हो चुका था। होटल के रिकॉर्ड में दर्ज उसके मोबाइल नंबर पर कॉल की गई तो फोन स्विच ऑफ मिला। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि युवती को ऊपर से फेंका गया या उसने खुदकुशी की। समरीन की मां ने अवनीश पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है।
गले पर मिले लाल निशान
सूत्रों के मुताबिक, समरीन के गले पर लाल निशान थे। उसके शरीर पर चोटें भी मिली हैं। पुलिस युवती के मोबाइल फोन की जांच कर रही है। इससे घटना से जुड़े अहम साक्ष्य मिलने की उम्मीद है। होटल के कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई है। पुलिस ने होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। अधिकारियों का कहना है कि फरार अवनीश की तलाश की जा रही है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
UP में वीडियो बना रही श्रद्धा दुबे, पुलिस नेपाल में पीट रही लकीर; कभी भी कर सकती है सरेंडर
शिवा हत्याकांड में फरार श्रद्धा नेपाल से सटे यूपी के एक शहर में छिपी है. पुलिस की टीमें उसकी तलाश में नेपाल से लेकर इस शहर तक खाक छान रही हैं. इस बीच वह वीडियो जारी कर खुद को बेकसूर बता रही है.
यूपी: महानवमी पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित, CM योगी ने किया ऐलान
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महानवमी के अवसर पर राज्य में 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. वहीं, 20 अक्टूबर को पहले ही अवकाश घोषित किया जा चुका है.
श्रद्धा के फ्लैट में अंडरवियर में क्यों था शिवा? दिल दहला देगा लीवर डैमेज का रहस्य
लखनऊ के शिवा मर्डर केस में श्रद्धा दुबे नेपाल से खुद को बेकसूर बता रही है, जबकि पुलिस सुसाइड मानने से इनकार कर रही है. मौके के सबूत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट हत्या की ओर इशारा करते हैं.
'हिम्मत है तो अखिलेश यादव के बिना रायबरेली जीतकर दिखाओ', राहुल गांधी को राजनाथ सिंह का चैलेंज
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वे समाजवादी पार्टी के बगैर अपनी रायबरेली की सीट भी जीतने का सामर्थ्य नहीं रखते हैं।
