'11 हजार की जगह 1100 रुपये का लिफाफा थमाया', ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाया राखी घोटाले का आरोप
यूपी में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर 'राखी घोटाला' करने का आरोप लगाया है।

लखनऊ: यूपी में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के रक्षाबंधन कार्यक्रम को लेकर सवाल खड़े किए हैं। राजभर ने अखिलेश पर ' राखी घोटाला ' करने का आरोप लगाया है। राजभर ने एक्स के जरिए कहा कि रक्षाबंधन पर्व पर 11-11 हजार रुपए का प्रलोभन देकर महिलाओं को बुलाया गया लेकिन उन्हें 11 सौ रूपए का लिफाफा थमाया गया।
राजभर ने कहा कि इस कार्यक्रम में बुर्कानशीं खवातीनें महिलाएं ही पहुंची थी। राजभर ने अखिलेश को अपने विभीषणों से दूर होने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि ये सब विभीषण आपकी लंका लगा के ही मानेंगे।
रक्षाबंधनकार्यक्रम के जरिए भी घेरने की कोशिश
ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को रक्षाबंधन कार्यक्रम के जरिए भी घेरने की कोशिश की है। राजभर ने एक्स पर अखिलेश को संबोधित करते हूुए लिखा कि लोगों का स्टेटस भले बदल जाये लेकिन आदत नहीं बदल सकती। आप लोग सत्ता में रहें या न रहें, अपने खटकरमों से बाज नहीं आते। राजभर ने आगे लिखा कि इस बार कुछ नहीं मिला तो 'राखी घोटाला' करके बैठ गये? अरे कम से कम बहनों का मन और मान रख लिये होते! वैसे कंसवादियों से रक्षाबंधन जैसे पवित्र त्योहार पर मर्यादित आचरण की उम्मीद करना बेवकूफी ही है।
राजभर ने आगे लिखा कि दो दिन पहले अपने दफ्तर में आप खूब धूम-धड़ाके के साथ लिफाफा वितरण समारोह किये, जिसमें 11-11 हजार रुपए का प्रलोभन दे के पहले तो महिलाओं को बुलाया, लेकिन पहुंची केवल बुर्कानशीं खवातीनें। राजभर का दावा है कि खवातीनों को भी 10-10 हजार रुपए का चूना लगा दिया। सबको 11 सौ रुपल्ली का लिफाफा थमा के चलता कर दिया गया?
राजभर ने कहा कि आपके दफ्तर में चर्चा बहुत तेज है कि आपके ही विभीषणों ने हर पैकेट से करीब 10-10 हजार रुपए का राखी घोटाला किया है। राजभर ने अखिलेश को सलाह देते हुए कहा कि पहले भी सलाह दी है और फिर दे रहा हूं, 'विभीषणों' से जितना जल्दी छुटकारा पा लेंगे उतना अच्छा होगा। ये सब आपकी लंका लगा के ही मानेंगे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
लखनऊ में कैदियों को ले जा रही पुलिस वैन खराब, बारिश में इंतजार करते रहे 30 कैदी, रास्ते में लगा जाम
लखनऊ से सुल्तानपुर जाने वाले रास्ते पर रात में कैदी वैन खराब होने से यातायात बाधित हो गया। काफी देर के इंतजार के बाद कैदियों को दूसरी गाड़ी से भेजा गया।
लखनऊ यूनिवर्सिटी में 4 गुना तक बढ़ी हॉस्टल फीस, 7 की जगह 27 हजार चुकाने होंगे, छात्रों ने घेरा VC ऑफिस
लखनऊ यूनिवर्सिटी में छात्रों का प्रदर्शन शुरू हो गया है. मंगलवार को प्रदर्शनकारी छात्रों ने कुलपति ऑफिस का घेराव करते हुए हॉस्टल की बढ़ी हुई फीस को वापस लेने की मांग की है.
ट्रांसपोर्टर धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: कब्जे का किया था खुलासा, उन्नाव जमीन विवाद में CM से की थी जांच की मांग
महाराणा प्रताप चैरिटेबल फाउंडेशन के अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने बांगरमऊ (उन्नाव) इलाके में भू-माफिया के कब्जे का खुलासा करते हुए मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की थी।
'मैं अभी जिंदा हूं', टीवी पर अपनी मौत की खबर देख हिंदू युवा वाहिनी नेता ने जारी किया वीडियो
लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के नेता धीरेंद्र प्रताप की अपहरण और हत्या की खबर झूठी निकली। धीरेंद्र प्रताप ने खुद सामने आकर कहा कि वह जीवित और सकुशल हैं और मीडिया से खबरों की पुष्टि करने की अपील की।
