ट्रेन से किचन आ रहा था 'केमिकल वाला' लहसुन, लखनऊ में पकड़ी गईं 11 बोरियां, ₹3 लाख आंकी जा रही कीमत
लखनऊ में बिहार से दिल्ली जा रही सद्भावना एक्सप्रेस में आरपीएफ और कस्टम विभाग की टीम ने करीब 450 किलोग्राम प्रतिबंधित चाइनीन लहसुन बरामद किया है।

लखनऊ: बिहार से दिल्ली जा रही 14015 सद्भावना एक्सप्रेस में आरपीएफ और कस्टम विभाग की टीम ने करीब 450 किलोग्राम प्रतिबंधित चाइनीन लहसुन बरामद किया है। ट्रेन के दिव्यांग कोच में शौचालय के पास 11 बोरियों में यह लहसुन लावारिस हालत में मिला। ब्लैक मार्केट में इस खेप की कीमत 3 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। मुखबिर की सूचना पर चारबाग रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही संयुक्त टीम ने इसे जब्त कर लिया।
यात्री बोले-नहीं पता किसका है माल
आरपीएफ इस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह डागर ने बताया कि सूचना मिलते ही दिव्यांग कोच की तलाशी ली गई, जहां टॉइलट के पास 11 बोरियां रखी मिली। कोच में सफर कर रहे यात्रियों से पूछताछ की गई तो सभी ने अनभिज्ञता जताते हुए पल्ला झाड़ लिया। अब तक किसी ने भी इस माल पर दावा नहीं किया है। इससे साफ है कि तस्कर माल को लावारिस छोड़कर खुद दूर से नजर रख रहे थे। जांच की जा रही है कि यह प्रतिबंधित लहसुन किस स्टेशन से ट्रेन में चढ़ाया गया था और इसे कहां उत्तरा जाना था।
इतना खतरनाक और विवादित क्यों है?
सड़ांध रोकने के लिए रसायनों का लेप: लंबी समुद्री यात्राओं के दौरान इसे सड़ने और फंगल इंफेक्शन से बचाने के लिए मिथाइल ब्रोमाइड जैसे बेहद जहरीले रसायनों से ट्रीट किया जाता है।
नर्वस सिस्टम डैमेज और कैंसर का खतरा: भारत ही नहीं, अमेरिका समेत कई देशों में वैज्ञानिक शोधों ने चेतावनी दी है कि ऐसे रसायनों का लगातार सेवन नर्वस सिस्टम को नुकसान पहुंचा सकता है, हॉर्मोनल असंतुलन करता है, मेटाबॉलिज्म बिगाड़ता है और कैंसर का खतरा कई गुना बढ जाता है।
अत्यधिक केमिकल्स: इसकी पैदावार बढ़ाने के लिए भारी मात्रा में प्रतिबंधित कीटनाशकों, हानिकारक रासायनिक खादों और पेस्टीसाइड्स का इस्तेमाल किया जाता है।
क्लोराइड से ब्लीचिंग यानी धीमा जहर: लहसुन को चमकदार और एकदम दूधिया सफेद दिखाने के लिए क्लोरीन/क्लोराइड के घोल में ब्लीच किया जाता है, जो सेहत के लिए 'धीमे जहर' का काम करता है।
थाली में जाने से पहले पहचानिए
भारतीय (देसी) लहसुन ऐसे होता है:
सफेद, हल्का गुलावी या वैगनीपन लिए हुए।
कलियां छोटी-मध्यम और असमान, वजन में हल्का।
नीचे की तरफ सूखी जड़ें या डंठल साफ दिखते हैं।
काफी तीखा, कसैला और दूर से ही तेज गंध आती है।
छिलका वारीक होता है, थोड़ा मुश्किल से हटता है और चिपकता है।
प्रतिबंधित चाइनीज लहसुन ऐसे होता है
एकदम दूधिया, चमकदार और कृत्रिम सफेद।
कलियां काफी बड़ी, एक समान और वजन में भारी।
नीचे से जड़ें पूरी तरह तराशकर (स्कूप/कट) हटा दी जाती है।
गंध बहुत हल्की या न के बराबर, स्वाद फीका।
छिलका बेहद ढीला होता है, आसानी से उतर जाता है और चिपकता नहीं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
लखनऊ में नशे के कारोबार पर ANTF का एक्शन: 2 करोड़ की संदिग्ध मॉर्फिन बरामद, बाराबंकी के दो युवक गिरफ्तार
लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र के महिपतमऊ गांव में ANTF और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर दो युवकों को गिरफ्तार किया।
लखनऊ के फैजुल्लागंज में बाढ़ का कहर: 50000 घर आधे से ज्यादा डूबे, पानी कम होने के बाद भी मुश्किलें कम नहीं
गोमती नदी का जलस्तर 14 दिनों के बाद घटने के बाद भी लोगों की मुसीबतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। फैजुल्लागंज इलाके में लोगों के सामने कई संकट हैं।
लखनऊ यूनिवर्सिटी में छात्राओं का फूटा गुस्सा, खाने में बिच्छू मिलने का आरोप लगाते हुए किया प्रदर्शन
लखनऊ यूनिवर्सिटी में खराब खाने को लेकर छात्राओं का गुस्सा फूटा है। छात्राओं ने खाने में बिच्छू मिलने का आरोप लगाते हुए वीसी ऑफिस पर प्रदर्शन किया।
लखनऊ में LDA कर्मी ने बीजेपी विधायक से ही मांग लिया 25 लाख का घूस, पुलिस ने अब हिरासत में लिया
लखनऊ में एलडीए कर्मी ने बीजेपी विधायक अनिल सिंह से 25 लाख की घूस मांग ली। इस मामले में एलडीए वीसी के निर्देश पर अब कर्मचारी राज किशोर दुबे को हिरासत में लिया गया है।
