स्पेशल स्टोरी

पंजाब बदलाव के लिए तैयार, सभी 117 सीटों पर BJP लड़ेगी चुनाव… बीएल संतोष का बड़ा ऐलान

बीएल संतोष ने सोमवार को पंजाब दौरे के दौरान संगठन और चुनावी तैयारियों पर मंथन किया. उन्होंने ऐलान किया कि भाजपा राज्य की सभी 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

Gaurav Dwivedi
August 24, 2026
2 min read
पंजाब बदलाव के लिए तैयार, सभी 117 सीटों पर BJP लड़ेगी चुनाव… बीएल संतोष का बड़ा ऐलान

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी से अपना सियासी अभियान तेज कर दिया है. पार्टी ने साफ कर दिया है कि वह इस बार राज्य की सभी 117 विधानसभा सीटों पर चुनावी मैदान में उतरेगी. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष सोमवार से दो दिवसीय पंजाब दौरे पर पहुंचे. अपने दो दिवसीय संगठनात्मक प्रवास के पहले दिन पटियाला में आयोजित पहली जोनल बैठक को संबोधित किया. भाजपा पंजाब के अध्यक्ष केवल सिंह और राज्य संगठन महासचिव मंत्री श्रीनिवासुलु भी उनके साथ मौजूद हैं. उन्होंने पार्टी नेताओं के साथ बैठक की और ऐलान किया कि पार्टी पंजाब में सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

पंजाब बदलाव के लिए पूरी तरह तैयार है और भाजपा इस बदलाव को साकार करने के लिए पूरी तरह तैयार है. आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और जीत हासिल करते हुए प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी.अपने प्रवास के दौरान बीएल संतोष पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों में बीजेपी नेताओं एवं संगठनात्मक पदाधिकारियों के साथ जोनल बैठकों के माध्यम से संगठन की गतिविधियों और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा करेंगे.

बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर

इन बैठकों में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा प्रदेश के लोगों तक पार्टी की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने पर विशेष जोर दिया जाएगा.

बीएल संतोष ने सोमवार को पटियाला और बठिंडा में संगठनात्मक बैठकों की अध्यक्षता की. 25 अगस्त को लुधियाना, जालंधर और अमृतसर में जोनल बैठकें आयोजित की जाएंगी. अमृतसर में प्रदेश महासचिवों के साथ एक अलग बैठक भी होगी.

इन बैठकों का उद्देश्य पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों में संगठन के कामकाज की समीक्षा करना तथा जमीनी स्तर पर संगठनात्मक तैयारियों, आपसी समन्वय और कार्यकर्ताओं की सक्रियता को और मजबूत करना है.

पंजाब की सभी सीटों पर बीजेपी की नजर

इन बैठकों में भाजपा बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को संगठित करने और जमीनी स्तर पर चुनाव की तैयारियों को तेज करने पर जोर दे रही है. पार्टी के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं को चुनाव रणनीति और जनता तक पहुंच बढ़ाने के संबंध में दिशा-निर्देश भी दे रहे हैं.

इस दौरे के दौरान अमृतसर और पठानकोट समेत कई स्थानों पर पार्टी नेताओं के साथ संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा की जाएगी. भाजपा पंजाब के प्रमुख नेता और पदाधिकारी भी विशेष रूप से इन बैठकों में शामिल हो रहे हैं.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

जब स्कूल का हिसाब आज भी रजिस्टर में चलता है, तब डिजिटल होने का मतलब क्या है?

छोटे शहरों के स्कूलों में आज भी फीस का हिसाब-किताब कई जगह रजिस्टर, calculator और हाथ से बनी receipts के सहारे चलता है। VidhyaPe इसी ground reality से निकली एक कोशिश है—ऐसी technology बनाने की, जिसे वर्षों से register पर काम कर रहा accountant भी बिना झिझक अपना सके।

'हिंदू जागेंगे तो दुनिया जागेगी', कनाडा में बोले मोहन भागवत- सबकी मदद करना भारत का DNA

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत अमेरिका के बाद कनाडा दौरे पर पहुंचे हैं। कनाडा के टोरंटो में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कई बातें कही हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू के भरोसेमंद मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल का इस्तीफा, विदाई के पीछे की कहानी क्या? साये की तरह रहते थे साथ

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के एडीसी के रूप में चर्चित मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने भारतीय सेना से समय से पहले इस्तीफा दे दिया है। वह 4 पैरा स्पेशल फोर्सेज के अधिकारी रह चुके हैं। ऋषभ सिंह सांब्याल ने इस्तीफे का कारण भी बताया है।

हापुड़ में स्वाइन फ्लू से पहली मौत, चार नए केस मिले, मेरठ मेडिकल में 20 बेड का वार्ड तैयार

स्‍वाइन फ्लू की वजह से लखनऊ में एक मरीज की मौत हो चुकी है। हापुड़ के शख्‍स की भी नोएडा के अस्‍पताल में मौत हो गई। इसके अलावा चार अन्‍य मरीज मिले हैं।