रायबरेली में मेडिकल स्टोर पर छापा, 14 तरह की नकली दवाएं मिलीं; संचालक समेत दो पर केस
रायबरेली के बछरावां में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने मिश्रा मेडिकल एजेंसी पर छापा मारकर करीब 14 तरह की नकली दवाएं बरामद कीं।

रायबरेली: उत्तर प्रदेश में रायबरेली के बछरावां कस्बे में एक मेडिकल स्टोर पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम की छापेमारी के बाद हड़कंप मच गया। मुख्य चौराहे पर बस स्टॉप के सामने स्थित मिश्रा मेडिकल एजेंसी में शनिवार को लखनऊ से आई टीम ने अचानक जांच की। कार्रवाई के दौरान मेडिकल स्टोर से करीब 14 तरह की नकली दवाएं बरामद की गईं।
औषधि निरीक्षक माधुरी सिंह के मुताबिक, बरामद दवाओं को नकली पाया गया है। टीम ने सभी दवाओं को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
मेडिकल स्टोर संचालक समेत दो पर मुकदमा
नकली दवाएं मिलने के मामले में औषधि निरीक्षक की तहरीर पर मेडिकल स्टोर संचालक आमोद कुमार मिश्रा और प्रोपराइटर निशा मिश्रा के खिलाफ बछरावां थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
बताया गया है कि दोनों के खिलाफ लखनऊ के अमीनाबाद थाने में भी मुकदमा दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, पूरे मामले की विस्तृत स्थिति विभागीय और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।
दवाओं को कब्जे में लेकर जांच शुरू
छापेमारी के दौरान बरामद दवाओं को विभागीय टीम ने अपने कब्जे में ले लिया है। अब इन दवाओं से जुड़े दस्तावेज, उनकी सप्लाई और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
विभाग की जांच में यह भी पता लगाया जाएगा कि ये दवाएं मेडिकल स्टोर तक कैसे पहुंचीं और कहीं इनकी सप्लाई दूसरे स्थानों पर तो नहीं की गई थी।
लाइसेंस निरस्त करने की भी होगी कार्रवाई
मामले की जांच पूरी होने के बाद मेडिकल स्टोर के लाइसेंस पर भी कार्रवाई की जा सकती है। विभागीय स्तर पर लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू किए जाने की बात कही गई है।
बछरावां थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ तहरीर मिली थी। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
यूपी में रील्स और इंफ्लूएंसर्स के जरिए विपक्ष को जवाब देगी बीजेपी, 17 सितंबर से शुरू होगा 'सेवा संकल्प अभियान'
यूपी चुनाव से पहले बीजेपी अब चुनावी नैरेटिव की लड़ाई को सोशल मीडिया के मोर्चे पर तेज करने जा रही है। पीएम मोदी के जन्मदिन पर बीजेपी प्रदेश भर में 'सेवा संकल्प अभियान' शुरू करेगी।
यूपी प्रभारी बनने के बाद BJP नेता विनोद तावड़े का पहला दौरा, बूथ मैनेजमेंट और SIR है मुख्य एजेंडा
उत्तर प्रदेश के प्रभारी बनने के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े पहली बार 5 सितंबर को राज्य के दौरे पर आ रहे हैं। माना जाता है कि वे इस दौरे के साथ बीजेपी की चुनावी मशीनरी की बूथ स्तर तक गहन समीक्षा की शुरुआत करेंगे।
'पत्नी के लिए खड़े नहीं हो सकते, महिलाओं को 40 हजार देंगे', प्रियंका मौर्य का अखिलेश यादव पर हमला
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंका मौर्य ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को उनके महिलाओं को 40 हजार रुपये देने के वादे को लेकर निशाना बनाया है।
तीन IAS अधिकारी, दस IPS और आठ PPS सहित यूपी में 21 अफसर हुए रिटायर, देखिए पूरी लिस्ट
यूपी में 21 अफसर 31 अगस्त को सेवानिवृत हो गये। इनमें तीन आईएएस और दस आईपीएस अफसरों के साथ आठ पीपीएस अधिकारी हैं।
