’15-20 लाख का कर्ज था, सुसाइड की बात करता था शिवा’, क्या बोली श्रद्धा दुबे? कहा- मैं भी जान दे दूंगी
लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में श्रद्धा दुबे ने अपना पक्ष रखते हुए दावा किया कि शिवा पर 15 से 20 लाख रुपए का कर्ज था. वह कर्ज नहीं चुका पाने पर आत्महत्या करने की बात करता था.

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में श्रद्धा दुबे ने अपना पक्ष रखा है. श्रद्धा ने सोशल मीडिया पर सामने आए अपने बयान में दावा किया कि शिवा ने आत्महत्या की थी. उसका इस घटना से कोई लेना-देना नहीं है. श्रद्धा के मुताबिक, शिवा पर 15 से 20 लाख रुपए का कर्ज था. वह कर्ज नहीं चुका पाने की स्थिति में आत्महत्या करने की बात भी करता था. श्रद्धा ने कहा कि शिवा की मौत से वह खुद भी परेशान है, क्योंकि दोनों रिलेशनशिप में थे. श्रद्धा ने मीडिया से अपील की कि बिना पूरी जानकारी के उसके खिलाफ हत्या से जुड़ी बातें न फैलाई जाएं. श्रद्धा ने यह भी कहा कि अगर उसे इसी तरह परेशान किया गया तो वह खुदकुशी कर लेगी.
‘शिवा ने खुद छलांग लगाई, मेरा कोई लेना-देना नहीं’
श्रद्धा दुबे ने कहा कि शिवा शर्मा की मौत के मामले में बार-बार उसका नाम लिया जा रहा है, जबकि उसका हत्या से कोई संबंध नहीं है. यह हत्या नहीं, बल्कि आत्महत्या का मामला था. श्रद्धा के मुताबिक, उसने अपनी आंखों से शिवा को बालकनी से नीचे छलांग लगाते हुए देखा था. श्रद्धा ने कहा कि घटना के समय उसकी मानसिक और शारीरिक स्थिति ठीक नहीं थी. जब उसके घर से किसी व्यक्ति ने छलांग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की तो उसका परेशान होना स्वाभाविक था. श्रद्धा ने यह भी दावा किया कि घटनास्थल के CCTV फुटेज से उस समय की स्थिति स्पष्ट हो सकती है.
7 तारीख की रात क्या हुआ था?
श्रद्धा के मुताबिक, शिवा शर्मा से घटना से करीब पांच-छह दिन पहले उसकी बातचीत बंद थी. इसके बाद 7 तारीख को शिवा ने कपूरथला के एक चाय वाले के जरिए उनके ड्राइवर से संपर्क किया. श्रद्धा ने बताया कि चाय की दुकान पर दोनों अक्सर जाते थे. ड्राइवर के जरिए संपर्क किए जाने के दौरान शिवा काफी रो रहा था. इसके बाद श्रद्धा ने अपने फोन से उसे दो बार कॉल किया, लेकिन उस समय उसने फोन नहीं उठाया. फिर रात करीब 2 बजे शिवा का फोन आया. बातचीत के दौरान शिवा ने उससे पूछा कि वह कहां है? श्रद्धा ने बताया कि उस समय वह एक जगह पर थी.
श्रद्धा के मुताबिक, इसके बाद शिवा अपनी BMW कार से वहां पहुंचा और उससे मिला. श्रद्धा ने दावा किया कि शिवा ने शराब पी रखी थी. दोनों पैडलर्स कैफे गए, जहां शिवा ने उसके लिए माचा और ड्राइवर के लिए जूस मंगाया. इसके बाद वे घर पहुंचे. श्रद्धा के अनुसार, उस समय शिवा उसकी गाड़ी चला रहा था, जबकि गाड़ी का ड्राइवर शिवा की कार चला रहा था.
‘शिवा पर 15 से 20 लाख रुपए का कर्ज था’
श्रद्धा दुबे ने शिवा की मौत के पीछे कर्ज को एक अहम वजह बताते हुए दावा किया कि उस पर करीब 15 से 20 लाख रुपए का कर्ज था. जब भी शिवा दोस्तों के साथ बैठता था तो उसके पास कर्ज देने वालों के फोन आने लगते थे. श्रद्धा के मुताबिक, शिवा कर्ज को लेकर काफी परेशान रहता था. वह उससे कहता था कि अगर वह कर्ज नहीं चुका पाया तो आत्महत्या कर सकता है.श्रद्धा ने बताया कि उस समय उसने शिवा की इन बातों को गंभीरता से नहीं लिया था. श्रद्धा दुबे ने दावा किया कि उसके पास कुछ स्क्रीनशॉट भी हैं, जिन्हें वह सार्वजनिक करेगी. श्रद्धा के मुताबिक, शिवा के फोन को पुलिस के पास भिजवाया गया है. फोन की कॉल डिटेल्स की जांच होने पर कर्ज देने वालों के फोन और दूसरी जानकारियां सामने आ सकती है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
UP में वीडियो बना रही श्रद्धा दुबे, पुलिस नेपाल में पीट रही लकीर; कभी भी कर सकती है सरेंडर
शिवा हत्याकांड में फरार श्रद्धा नेपाल से सटे यूपी के एक शहर में छिपी है. पुलिस की टीमें उसकी तलाश में नेपाल से लेकर इस शहर तक खाक छान रही हैं. इस बीच वह वीडियो जारी कर खुद को बेकसूर बता रही है.
यूपी: महानवमी पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित, CM योगी ने किया ऐलान
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महानवमी के अवसर पर राज्य में 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. वहीं, 20 अक्टूबर को पहले ही अवकाश घोषित किया जा चुका है.
श्रद्धा के फ्लैट में अंडरवियर में क्यों था शिवा? दिल दहला देगा लीवर डैमेज का रहस्य
लखनऊ के शिवा मर्डर केस में श्रद्धा दुबे नेपाल से खुद को बेकसूर बता रही है, जबकि पुलिस सुसाइड मानने से इनकार कर रही है. मौके के सबूत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट हत्या की ओर इशारा करते हैं.
'हिम्मत है तो अखिलेश यादव के बिना रायबरेली जीतकर दिखाओ', राहुल गांधी को राजनाथ सिंह का चैलेंज
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वे समाजवादी पार्टी के बगैर अपनी रायबरेली की सीट भी जीतने का सामर्थ्य नहीं रखते हैं।
