देश-दुनिया

बांकीपुर- 16 राउंड, 8966 वोटों का अंतर, बांकीपुर में प्रशांत किशोर जीत की ओर

बांकीपुर मतगणना में जन सुराज के प्रशांत किशोर शुरुआती रुझानों में आगे निकल गए हैं। वहीं जीत की उम्मीद लिए बीजेपी अभी भी काफी पीछे है। आरजेडी भी आगो आने की कोशिश कर रही है।

Gaurav Dwivedi
August 3, 2026
2 min read
बांकीपुर- 16 राउंड, 8966 वोटों का अंतर, बांकीपुर में प्रशांत किशोर जीत की ओर

बिहार की बांकीपुर में भारतीय जनता पार्टी को अपने उम्मीदवार नीरज सिन्हा की जीतने का पूरा भरोसा है। हालांकि, मतगणना कुछ और ही कह रही है। बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में प्रशांत किशोर लीड लेते नजरआ रहे है। सोमवार सुबह से पटना के एएन कॉलेज परिसर में मतगणना जारी है। थोड़ी देर में रिजल्ट आ जाएंगे। पटना के एएन कॉलेज में वोटों की गिनती जारी है। जिला प्रशासन और निर्वाचन आयोग ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतगणना संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी की है। मतगणना केंद्र पर अधिकृत लोगों के प्रवेश के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं की गई हैं। रिजल्ट पर न केवल बांकीपुर बल्कि पूरे बिहार की नजरें टिकी हुई हैं। कुछ ही घंटों में साफ हो जाएगा कि इस क्षेत्र की जनता ने अपना प्रतिनिधि किसे चुना है।

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है. इस सीट पर 30 जुलाई को मतदान हुआ था, जिसके बाद आज (3 अगस्त) को इस सीट के फैसले की घड़ी आ गई है. मतगणना पटना के बोरिंग रोड स्थित एएन कॉलेज में सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है.

शुरुआती रुझानों के अनुसार, जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी प्रशांत किशोर लीड बनाए हुए हैं. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार नीरज कुमार दूसरे स्थान पर हैं. आरजेडी प्रत्याशी रेखा कुमारी तीसरे नंबर पर हैं.

बांकीपुर विधानसभा सीट बीजेपी का गढ़ मानी जाती रही है. इस बार उपचुनाव में प्रशांत किशोर भी मैदान में हैं. जनसुराज के संस्थापक इस सीट से अपनी चुनावी पारी की शुरुआत कर रहे हैं.

चुनाव आयोग और जिला प्रशासन ने काउंटिंग को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से पूरा कराने के लिए खास इंतजाम किए हैं. मतगणना के दिन इलाके में वाहनों की आवाजाही को सुचारू रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष दिशानिर्देश जारी किए हैं.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

जयपुर में भीषण हादसा! थार-एंडेवर की टक्कर में ई-रिक्शा 50 फीट दूर जा गिरा, 3 मजदूर घायल

जयपुर के मानसरोवर इलाके में थार और एंडेवर कार की भीषण टक्कर के बाद एक ई-रिक्शा भी हादसे की चपेट में आ गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा करीब 50 फीट दूर जा गिरा. हादसे में तीन मजदूर घायल हुए हैं.

सुप्रीम कोर्ट का जज बनकर धमकाना पड़ा महंगा, ठग सुकेश चंद्रशेखर को 8 साल की जेल

ठग सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट जज बनकर न्यायिक अधिकारी पर जमानत के लिए दबाव डालने के मामले में 8 साल जेल की सजा मिली है.

तेज प्रताप के आरोपों पर चिराग के तेवर तल्ख, अपनी ही पार्टी के मंत्री संजय सिंह से मांगा जवाब

दिल्ली के पांच सितारा होटल से जुड़े कथित 'विवाद' और फिर 25 लाख में सेटलमेंट का आरोप तेज प्रताप यादव ने मंत्री संजय सिंह पर लगाया है। 25 लाख रुपये के समझौते के दावों पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का बयान आया है। चिराग ने मंत्री संजय सिंह पर लगे आरोपों को बेहद संगीन बताया।

भारत में 100 बड़ी ग्लेशियल झीलों की निगरानी, इस राज्य में बढ़ रहा बड़ा खतरा; 34 में जलस्तर बढ़ा

नेपाल में हाल की आपदा के साथ-साथ भारत के हिमालयी क्षेत्र में ग्लेशियल झीलों से जुड़ी चिंताएं बढ़ रही हैं। हिमाचल प्रदेश और तिब्बत में इन झीलों के बढ़ने से निचले क्षेत्रों में खतरा बढ़ सकता है। केंद्र सरकार की रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय जल आयोग 100 बड़ी ग्लेशियल झीलों की जल क्षेत्र की निगरानी कर रहा है।