UP की बड़ी खबर

यूपी में रील्स और इंफ्लूएंसर्स के जरिए विपक्ष को जवाब देगी बीजेपी, 17 सितंबर से शुरू होगा 'सेवा संकल्प अभियान'

यूपी चुनाव से पहले बीजेपी अब चुनावी नैरेटिव की लड़ाई को सोशल मीडिया के मोर्चे पर तेज करने जा रही है। पीएम मोदी के जन्मदिन पर बीजेपी प्रदेश भर में 'सेवा संकल्प अभियान' शुरू करेगी।

Gaurav Dwivedi
September 1, 2026
3 min read
यूपी में रील्स और इंफ्लूएंसर्स के जरिए विपक्ष को जवाब देगी बीजेपी, 17 सितंबर से शुरू होगा 'सेवा संकल्प अभियान'

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बीजेपी अब चुनावी नैरेटिव की लड़ाई को सोशल मीडिया के मोर्चे पर तेज करने जा रही है। पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत घर-घर संपर्क, बैठक और नुक्कड़ सभा के साथ सोशल मीडिया, रील्स, वॉट्सऐप, स्थानीय डिजिटल प्लैटफॉर्म और इन्फ्लुएंसर्स की भूमिका पर खास जोर देने की तैयारी है।

बीजेपी अब सभा और रैलियों में महज भाषण के बजाय सोशल मीडिया के जरिए भी केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाएगी। इसके लिए इन योजनाओं से जिन लोगों के जीवन में बदलाव हुआ, उनकी सक्सेस स्टोरीज को रील की शक्ल में युवाओं तक पहुंचाया जाएगा।

बीजेपी का 'सेवा संकल्प अभियान'

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित बीजेपी के 'सेवा संकल्प अभियान' की कार्यशाला में कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को सोशल मीडिया पर विपक्ष के नैरेटिव का मजबूती के साथ जवाब देने के टिप्स दिए गए। प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में सीएम योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य समेत कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान युवाओं के बीच चल रहे सोशल मीडिया विमर्श का जिक्र करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि साल 2017 से पहले के हालात और उसके बाद हुए विकास को 'तब और अब' की कहानियों की शक्ल में युवाओं के सामने पेश किया जाना चाहिए।

17 सितंबर से शुरू होगा अभियान

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने आवास, उज्ज्वला, किसान योजनाओं, स्टार्टअप और डिजिटल भुगतान का जिक्र करते हुए कहा कि इस अभियान का मकसद सिर्फ 25 वर्षों की उपलब्धियां गिनाना नहीं, बल्कि उनसे आम नागरिक के जीवन में आए बदलाव को सामने रखना है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य ने अभियान को बूथ स्तर तक ले जाने की अपील की। प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने बताया कि 17 सितंबर को अभियान शुरू होगा। इसके तहत 2 अक्टूबर को प्रमुख जगहों पर नुक्कड़ नाटक कर सरकार के विकास कार्य दिखाए जाएंगे।

कंटेंट क्रिएटर बन दिखाएं बदलाव की तस्वीर

राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत 'सपनों का भारत' कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को सोशल मीडिया, वॉट्सऐप, कंटेंट क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने के सुझाव दिए। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं से लोगों के जीवन में आए बदलाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की लाभार्थी योजनाओं से जिनके जीवन में बदलाव आया है, उनकी सक्सेस स्टोरीज को कंटेंट क्रिएटर की तरह लोगों तक पहुंचाना होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

यूपी प्रभारी बनने के बाद BJP नेता विनोद तावड़े का पहला दौरा, बूथ मैनेजमेंट और SIR है मुख्य एजेंडा

उत्तर प्रदेश के प्रभारी बनने के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े पहली बार 5 सितंबर को राज्य के दौरे पर आ रहे हैं। माना जाता है कि वे इस दौरे के साथ बीजेपी की चुनावी मशीनरी की बूथ स्तर तक गहन समीक्षा की शुरुआत करेंगे।

'पत्नी के लिए खड़े नहीं हो सकते, महिलाओं को 40 हजार देंगे', प्रियंका मौर्य का अखिलेश यादव पर हमला

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंका मौर्य ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को उनके महिलाओं को 40 हजार रुपये देने के वादे को लेकर निशाना बनाया है।

‘जेल और विदेश से साजिश रचने वालों पर भी कार्रवाई’, अंकित बालियान मर्डर केस में एनकाउंटर के बाद डीजीपी ने चेताया

अंकित बालियान मर्डर केस में एनकाउंटर के बाद डीजीपी ने कहा कि यूपी से बाहर बैठकर अपराध की साजिश रचने और करने वाले किसी भ्रम में न रहें। जेल या विदेश में बैठे अपराधियों को भी कानून के दायरे में लाया जाएगा।