कांग्रेस ने वंदे मातरम् के 2 टुकड़े किए, दो छंद गाने का फैसला देश विरोधी… राष्ट्रगीत विवाद पर अमित शाह का हमला
अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने वंदे मातरम् के 2 टुकड़े किए. दो छंद गाने का फैसला देश विरोधी है. कांग्रेस ने संसद के फैसले की अवहेलना की है. कांग्रेस ने लाखों शहीदो का अपमान किया है.

वंदे मातरम् विवाद पर जारी सियासी संग्राम के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए कहा है कांग्रेस ने कल देश विरोधी फैसला लिया. वंदे मातरम् के दो छंद गाने का फैसला देश विरोधी है. शाह ने कहा कि कांग्रेस ने 1937 में मुस्लिम तुष्टिकरण के लिए देश के विभाजन की नींव रखी. इसके बाद 2 राष्ट्र के सिद्धांत को ताकत मिली थी. देश का विभाजन हुआ और पाकिस्तान का जन्म हुआ. शाह ने कहा कि कांग्रेस की उस ऐतिहासिक गलती को मोदी सरकार ने सुधारा.गृह मंत्री ने आगे कहा कि जब मोदी सरकार ने उस पुरानी गलती को सुधारकर पूरा गीत गाकर राष्ट्रीय एकता को फिर मजबूत किया है. हमने सभी सरकारी कार्यक्रमों में इसे पूरा गाने का फैसला कानूनी रूप भी दिया है. कांग्रेस ने इसकी अवहेलना का फैसला लिया है. यह फैसला उनकी तुष्टीकरण की नीति को साफ दिखाता है. वोट बैंक के लिए उन्होंने ‘बंकिम बाबू’ की अमर रचना का अपमान किया है और उन लाखों शहीदों का भी अपमान किया है, जिन्होंने आजादी का नारा लगाते हुए फांसी पर चढ़ गए या वर्षों तक सलाखों के पीछे रहे.
कांग्रेस फिर तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है- अमित शाह
शाह ने कहा कि आज कांग्रेस 1937 के अपने पुराने प्रस्ताव को मान रही है, लेकिन संसद के बनाए कानून को नहीं मान रही. राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस फिर तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है, यह हैरानी की बात है. देश पहले भी ‘वंदे मातरम’ को दो हिस्सों में बांटने की गलती कर चुका है और उसके नतीजे भुगत चुका है. अब देश को कांग्रेस के इस फैसले के खिलाफ एकजुट होकर कहना चाहिए कि उनकी तुष्टीकरण की राजनीति अब नहीं चलेगी. भाजपा कांग्रेस के इस फैसले की निंदा करती है.
BJP स्वतंत्रता संग्राम के बारे में कुछ नहीं जानती- वेणुगोपाल
शाह और बीजेपी के इस बयान पर कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि वो (भाजपा) पेपर लीक, चंदा चोरी और अरुणाचल में चीनी घुसपैठ जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाना चाहते हैं. अभी ये देश के मुद्दे हैं और वो इससे ध्यान भटकाना चाहते हैं इसलिए वो ये सब कर रहे हैं. हम 1937 से वंदे मातरम् गाते आ रहे हैं. इसमें हमारे लिए नया क्या है?. राष्ट्र गान और राष्ट्र गीत, दोनों ही हमारे लिए भावुक करने वाला है क्योंकि वह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का हिस्सा था. भाजपा स्वतंत्रता संग्राम के बारे में कुछ नहीं जानती है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
मैंने पार्टी के लिए कुर्बानी दी, 9 लोगों का मर्डर…’, अनंत सिंह ने अब नीतीश कुमार को भी लपेटा
जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसको लेकर सियासी हलचल मच गई है. उन्होंने कहा है कि जब नीतीश कुमार कुछ नहीं थे, मैंने पार्टी के लिए कुर्बानी दी है, उन्होंने क्या किया है.
पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने बनाई ‘जननीति भारत’ पार्टी, लड़ेंगी चुनाव
UP चुनाव से पहले पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने जननीति भारत नाम से पार्टी बना ली है. उन्होंने यूपी में चुनाव लड़ने का ऐलान भी कर दिया है.
पूरी दिल्ली से बैरिकेड्स हटाएं, इंटरनेट और मेट्रो स्टेशन चालू रखें… सुप्रीम कोर्ट का अवमानना मामले पर कारण बताओ नोटिस जारी
सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली प्रोटेस्ट से जुड़े अवमानना मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को शो कॉज नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने सरकार को जवाब तलब करने के लिए 13 अक्टूबर मंगलवार तक जवाब मांगा है.
अगले 1 साल तक शांति भंग नहीं होनी चाहिए… अभिजीत दिपके-आशुतोष रांका-सौरव दास को सशर्त किया गया रिहा
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के तीन प्रमुख नेताओं की रिहाई हो गई है. अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव की रिहाई के लिए शर्त रखी गई है कि वो एक साल तक ऐसी किसी गतिविधि में शामिल ना हों जिससे शांति भंग हो.
