लखनऊ LIVE

लखनऊ में पुलिस और नगर निगम टीम हमले में कार्रवाई तेज; 2 बहनें गिरफ्तार, 100 से ज्यादा जानवर जब्त

राजधानी लखनऊ में पुलिस और नगर निगम टीम पर हुए हमले में कार्रवाई तेज हो गई है। पुलिस ने इस मामले में दो सगी बहनों को गिरफ्तार किया है। वहीं, फरार अन्य की तलाश जारी है।

Gaurav Dwivedi
August 18, 2026
3 min read
लखनऊ में पुलिस और नगर निगम टीम हमले में कार्रवाई तेज; 2 बहनें गिरफ्तार, 100 से ज्यादा जानवर जब्त

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बढ़ते अपराध के बीच अपराधियों का बोलबाला किस कदर बढ़ा हुआ है, इसका अंदाजा हाल ही में पारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुद्धेश्वर इलाके में अवैध डेरियों पर शिकंजा कसने पहुंची पुलिस और नगर निगम के साथ हुई बर्बरता व जानलेवा हमले से लगाया जा सकता है। आवारा पशुओं को पकड़ने और अवैध डेयरी संचालकों पर शिकंजा कसने पहुंची टीम की कार्रवाई के दौरान दबंगों ने बुद्धेश्वर चौकी प्रभारी विनय पटेल को निशाना बनाकर बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं। उपद्रवियों ने दरोगा को जमीन पर पटक दिया। इतना ही नहीं दारोगा का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की और लोहे की जंजीरों व पत्थरों से हमला कर दिया।बताया जाता है कि इस जानलेवा हमले में दरोगा विनय पटेल का सिर फट गया, जिन्हें अस्पताल में छह टांके लगे हैं। पुलिस टीम से मिली जानकारी के मुताबिक, हमले के बाद पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए दो सगी बहनों को जेल भेजने के साथ कई लोगों को हिरासत में लिया है।

​चौकी प्रभारी को घेरकर पीटा

दरअसल, घटना वाले दिन नगर निगम की टीम और स्थानीय थाने की पुलिस टीम बुद्धेश्वर क्षेत्र में अवैध डेरियों और गंदगी के खिलाफ अभियान चलाकर मवेशियों को पकड़ रही थी। इसी दौरान डेयरी संचालक और उनके समर्थक भड़क उठे और अभियान में शामिल टीम को घेर लिया। क्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसी बीच आक्रोशित भीड़ ने बुद्धेश्वर चौकी प्रभारी विनय पटेल पर सीधा हमला बोल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उपद्रवियों ने दरोगा की गर्दन दबाई और उन पर लोहे की जंजीरें व पत्थर बरसाए। गंभीर रूप से लहूलुहान होने के बाद भी पुलिस टीम डटी रही और अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली।

भारी विरोध के बीच 100 से अधिक मवेशी जब्त

अभियान के दौरान तनावपूर्ण हुए माहौल के बीच हमलावरों ने घटनास्थल पर मौजूद नगर निगम की सरकारी गाड़ियों पर भी जमकर पथराव किया, जिससे चार गाड़ियों के शीशे चकनाचूर हो गए। पुलिस और नगर निगम के कई अन्य कर्मचारियों को भी चोटें आईं। भारी बवाल के बावजूद टीम पीछे नहीं हटी और मौके से 18 भैंसों को पकड़ने के बाद अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर कुल 100 से अधिक मवेशियों को जब्त कर कांजी हाउस भिजवाया गया।

दरोगा की तहरीर पर FIR दर्ज

घटना से जुड़े वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हो गए और लोग लखनऊ की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करने लगे। मामला तूल पकड़ता देख इस घटना में घायल हुए चौकी प्रभारी विनय पटेल और नगर निगम अधिकारियों की तहरीर पर पुलिस ने जानलेवा हमले, बलवा, सरकारी कार्य में बाधा और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धाराओं में दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस से हाथापाई करने वाली दो सगी बहनों खुशबून और आफरीन को चिह्नित कर जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि दरोगा पर हमला करने वाले अन्य फरार उपद्रवियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

लखनऊ में कैदियों को ले जा रही पुलिस वैन खराब, बारिश में इंतजार करते रहे 30 कैदी, रास्‍ते में लगा जाम

लखनऊ से सुल्‍तानपुर जाने वाले रास्‍ते पर रात में कैदी वैन खराब होने से यातायात बाधित हो गया। काफी देर के इंतजार के बाद कैदियों को दूसरी गाड़ी से भेजा गया।

लखनऊ यूनिवर्सिटी में 4 गुना तक बढ़ी हॉस्टल फीस, 7 की जगह 27 हजार चुकाने होंगे, छात्रों ने घेरा VC ऑफिस

लखनऊ यूनिवर्सिटी में छात्रों का प्रदर्शन शुरू हो गया है. मंगलवार को प्रदर्शनकारी छात्रों ने कुलपति ऑफिस का घेराव करते हुए हॉस्टल की बढ़ी हुई फीस को वापस लेने की मांग की है.

ट्रांसपोर्टर धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: कब्जे का किया था खुलासा, उन्नाव जमीन विवाद में CM से की थी जांच की मांग

महाराणा प्रताप चैरिटेबल फाउंडेशन के अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने बांगरमऊ (उन्नाव) इलाके में भू-माफिया के कब्जे का खुलासा करते हुए मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की थी।

'मैं अभी जिंदा हूं', टीवी पर अपनी मौत की खबर देख हिंदू युवा वाहिनी नेता ने जारी किया वीडियो

लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के नेता धीरेंद्र प्रताप की अपहरण और हत्या की खबर झूठी निकली। धीरेंद्र प्रताप ने खुद सामने आकर कहा कि वह जीवित और सकुशल हैं और मीडिया से खबरों की पुष्टि करने की अपील की।