शाहजहांपुर में 2 साधुओं का मर्डर…शव को जलाने की कोशिश, झोपड़ी में किसने लगाई आग?
पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाने के लिए एफएसएल टीम की मदद ली है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं.

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या कर दी गई. फिर शवों को झोपड़ी में जलाने की कोशिश की गई. घटना खुदागंज थाना क्षेत्र के सूथा गांव की है. यहां गांव से करीब एक किलोमीटर दूर भोले बाबा मंदिर के पास झोपड़ी में बाबा बिहारी दास और उनके चेले गोपाल दास रहते थे. ग्रामीणों ने झोपड़ी से धुआं उठता देखा तो पुलिस को सूचना दी. आग बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक दोनों साधुओं की मौत हो चुकी थी.बाबा बिहारी दास और उनके चेले गोपाल दास मंदिर परिसर के पास झोपड़ी बनाकर रहते थे. दोनों मंदिर में पूजा-पाठ और धार्मिक गतिविधियों से जुड़े हुए थे. बताया जा रहा है कि घटना के समय दोनों झोपड़ी के अंदर सो रहे थे. सुबह ग्रामीणों ने झोपड़ी से धुआं निकलता देखा. इसके बाद मौके पर भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई. ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन झोपड़ी पूरी तरह जल चुकी थी. अंदर दोनों साधुओं के शव मिले.
मंदिर पर कब्जे का आरोप
मामले में मंदिर के संरक्षक और गांव निवासी शिवकुमार सिंह की ओर से खुदागंज थाने में तहरीर दी गई है. इसमें गांव के ही सुमित सिंह पर झोपड़ी में आग लगाने का आरोप लगाया गया है. आरोपी मंदिर पर कब्जा कर वहां खुद रहना चाहता था. इसी वजह से दोनों साधुओं को रास्ते से हटाने के लिए उनके सोते समय झोपड़ी में आग लगाने का आरोप लगाया गया है. पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि घटना से पहले और बाद की गतिविधियों का पता लगाया जा सके.
एसपी घटनास्थल पर पहुंचे
एसपी सौरभ दीक्षित खुद सूथा गांव पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि सुबह ग्रामीणों से दो जले हुए शव मिलने की सूचना मिली थी. इसके बाद स्थानीय पुलिस और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण की टीम मौके पर पहुंची. एसपी के मुताबिक, मंदिर के संरक्षक शिवकुमार की तहरीर पर सुमित नाम के व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.
दोनों साधुओं के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजे गए हैं. पुलिस का कहना है कि दोनों की मौत किस समय और किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से मिले सबूतों के आधार पर लगाया जाएगा. फिलहाल पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी हैं. घटना के पीछे मंदिर पर कब्जे का आरोप सही है या इसके पीछे कोई और वजह थी, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
UP में वीडियो बना रही श्रद्धा दुबे, पुलिस नेपाल में पीट रही लकीर; कभी भी कर सकती है सरेंडर
शिवा हत्याकांड में फरार श्रद्धा नेपाल से सटे यूपी के एक शहर में छिपी है. पुलिस की टीमें उसकी तलाश में नेपाल से लेकर इस शहर तक खाक छान रही हैं. इस बीच वह वीडियो जारी कर खुद को बेकसूर बता रही है.
यूपी: महानवमी पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित, CM योगी ने किया ऐलान
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महानवमी के अवसर पर राज्य में 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. वहीं, 20 अक्टूबर को पहले ही अवकाश घोषित किया जा चुका है.
श्रद्धा के फ्लैट में अंडरवियर में क्यों था शिवा? दिल दहला देगा लीवर डैमेज का रहस्य
लखनऊ के शिवा मर्डर केस में श्रद्धा दुबे नेपाल से खुद को बेकसूर बता रही है, जबकि पुलिस सुसाइड मानने से इनकार कर रही है. मौके के सबूत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट हत्या की ओर इशारा करते हैं.
'हिम्मत है तो अखिलेश यादव के बिना रायबरेली जीतकर दिखाओ', राहुल गांधी को राजनाथ सिंह का चैलेंज
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वे समाजवादी पार्टी के बगैर अपनी रायबरेली की सीट भी जीतने का सामर्थ्य नहीं रखते हैं।
