खबर युग

‘2017 से पहले यूपी में उत्सव नहीं, उपद्रव होते थे’, बरेली में बोले CM योगी आदित्यनाथ

बरेली में सीएम योगी आदित्यनाथ ने पिछली सरकारों पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि 2017 से पहले त्योहारों पर उपद्रव होते थे, अब लोग निडर होकर मंदिरों में दर्शन कर रहे हैं... ये बदलाव है.

Gaurav Dwivedi
October 13, 2026
3 min read
‘2017 से पहले यूपी में उत्सव नहीं, उपद्रव होते थे’, बरेली में बोले CM योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पिछली सरकारों पर निशाना साधा. बरेली में सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में पर्व और त्योहारों के दौरान उत्सव के बजाय उपद्रव की स्थिति बनती थी, लेकिन अब प्रदेश बदल चुका है. मुख्यमंत्री ने कहा कि आज लोग निडर होकर घरों से निकल रहे हैं और मंदिरों में दर्शन कर रहे हैं… नवरात्रि के दौरान मंदिरों में उमड़ रही भीड़ और जगह-जगह लग रहे दुर्गा पूजा के पंडाल लोगों के सुरक्षा के भरोसे को दिखाते हैं.

‘2017 से पहले पर्व आते ही शुरू हो जाते थे उपद्रव’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में त्योहारों के दौरान उपद्रव की घटनाओं का डर बना रहता था. उन्होंने बरेली का जिक्र करते हुए कहा कि पहले पर्व-त्योहार आने से पहले ही उपद्रव शुरू हो जाते थे… अब लोग नवरात्रि के पहले दिन से ही बड़ी संख्या में मां भगवती की प्रतिमाएं स्थापित कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं.

सीएम योगी ने कहा कि वह लगातार देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ की जानकारी ले रहे हैं. उन्होंने मां विंध्यवासिनी और सीतापुर स्थित मां ललिता देवी मंदिर सहित विभिन्न शक्तिपीठों में बड़ी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालुओं का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि लोग उत्साह के साथ दर्शन कर रहे हैं और यह माहौल सुरक्षा के प्रति उनके विश्वास को दर्शाता है.

‘यूपी के लोगों की पहचान को लेकर धारणा बदली’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश के लोगों को राज्य के बाहर पहचान के संकट का सामना करना पड़ता था… यूपी के लोगों को बाहर जाने पर धर्मशालाओं और होटलों में कमरे मिलने में दिक्कत होती थी और बसों-ट्रेनों में भी उन्हें परेशानी झेलनी पड़ती थी.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 में सरकार बनने के बाद उनकी प्राथमिकता प्रदेश की छवि और कानून-व्यवस्था को बदलना थी. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्र-राज्य की डबल इंजन सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के बारे में देश और दुनिया की धारणा बदलने में सफलता मिली है. सीएम ने कहा, ‘अब जब लोगों को पता लगता है कि ये यूपी वाले हैं तो अब वो दूरी नहीं, अब वो नजदीक आकर गले मिलने का प्रयास करते हैं कि हम भी यूपी की तरह बनना चाहते हैं.’

ग्राम प्रहरियों की भूमिका पर जोर

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन किए गए हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस को बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं देने के साथ होमगार्ड, प्रांतीय रक्षक दल (PRD), ग्राम चौकीदार और ग्राम प्रहरियों को भी व्यवस्था का हिस्सा बनाना जरूरी है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

UP में वीडियो बना रही श्रद्धा दुबे, पुलिस नेपाल में पीट रही लकीर; कभी भी कर सकती है सरेंडर

शिवा हत्याकांड में फरार श्रद्धा नेपाल से सटे यूपी के एक शहर में छिपी है. पुलिस की टीमें उसकी तलाश में नेपाल से लेकर इस शहर तक खाक छान रही हैं. इस बीच वह वीडियो जारी कर खुद को बेकसूर बता रही है.

यूपी: महानवमी पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित, CM योगी ने किया ऐलान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महानवमी के अवसर पर राज्य में 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. वहीं, 20 अक्टूबर को पहले ही अवकाश घोषित किया जा चुका है.

श्रद्धा के फ्लैट में अंडरवियर में क्यों था शिवा? दिल दहला देगा लीवर डैमेज का रहस्य

लखनऊ के शिवा मर्डर केस में श्रद्धा दुबे नेपाल से खुद को बेकसूर बता रही है, जबकि पुलिस सुसाइड मानने से इनकार कर रही है. मौके के सबूत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट हत्या की ओर इशारा करते हैं.

'हिम्मत है तो अखिलेश यादव के बिना रायबरेली जीतकर दिखाओ', राहुल गांधी को राजनाथ सिंह का चैलेंज

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वे समाजवादी पार्टी के बगैर अपनी रायबरेली की सीट भी जीतने का सामर्थ्य नहीं रखते हैं।