यूपी में आज से जनगणना-2027 के पहले चरण की शुरुआत,पहले चरण में मकानों की गिनती
यूपी में आज से मकानों को गिनने का सिलसिला शुरू हो जाएगा. मकानों की गिनती के बाद इंसानों की गिनती दूसरे चरण यानी अगले साल फरवरी में होगी. जनगणना के लिए नियुक्त प्रगणक घर-घर जाएंगे और लोगों से 33 सवाल पूछेंगे.

यूपी में आज से डिजिटल जनगणना का शंखनाद
यूपी में आज से जनगणना-2027 के पहले चरण की शुरुआत हो गई है. इस चरण में पहले मकानों की गिनती और सूचीकरण किया जाएगा, जबकि लोगों यानी आबादी की गिनती अगले साल फरवरी में की जाएगी. पहले चरण (22 मई से 20 जून 2026) में सिर्फ मकानों की लिस्टिंग और सूचीकरण होगा.
घर-घर जाएंगे प्रगणक
शुक्रवार से प्रगणक घर-घर जाकर सर्वे करेंगे और लोगों से 33 सवाल पूछेंगे. इन सवालों में मकान की स्थिति, सुविधाएं, परिवार और संपत्ति से जुड़ी जानकारी शामिल होगी. प्रगणक मोबाइल एप के जरिए डिजिटल तरीके से डेटा दर्ज करेंगे.
46 लाख 93 हजार 783 लोगों ने ऑनलाइन स्वगणना
राज्य में 7 मई से 21 मई तक स्वगणना (Self Enumeration) की सुविधा दी गई थी. इस दौरान 46 लाख 93 हजार 783 लोगों ने ऑनलाइन स्वगणना की. इसमें राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल रहे.
मई से शुरू हुई थी ऑनलाइन फॉर्म भरने की सुविधा
दरअसल जनगणना के प्रोसेस के तहत स्वगणना के ऑनलाइन फॉर्म भरने की सुविधा दी गई थी. जो सात मई से शुरू हुई थी. इसमें परिवार को मुखिया को ce.census.gov.in पोर्टल पर जाकर लॉगिन कर फॉर्म भरना था. विभागीय अधिकारियों के मुताबिक प्रदेश में अब तक 44 लाख से ज्यादा लोगों ने फॉर्म भरा.
क्या होगा अगला कदम?
आज यानी 22 मई से 20 जून तक प्रदेश के करीब 5.47 लाख प्रगणक घर-घर जाकर मकान सूचीकरण (House Listing) का काम करेंगे. जिन लोगों ने स्व-गणना कर ली है, उन्हें बस अपनी यूनिक आईडी प्रगणक को दिखानी होगी.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
राजा भैया को बड़ा झटका,दिल्ली हाईकोर्ट ने समन को सही बताया
दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट के तहत उपाय ज़्यादातर सिविल हैं, लेकिन कानून में क्रिमिनल एनफोर्समेंट प्रोविजन भी हैं, जिसमें प्रोटेक्शन ऑर्डर तोड़ने पर सजा भी शामिल है.
बिहार में सियासी हलचल तेज: राबड़ी देवी का बंगला खाली करने का आदेश पर RJD बोली- बदले की भावना
आरजेडी के प्रधान राष्ट्रीय महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी ने आरोप लगाया कि सरकार अपनी नीतियों की आलोचना करने वाले विपक्षी दलों को निशाना बना रही है। लोकतंत्र की खूबसूरती सरकार की कमियों को उजागर करने में है।
ट्विशा के शव का भोपाल एम्स में ही होगा दोबारा पोस्टमार्टम
ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम भोपाल एम्स में किया जाएगा। परिजनों ने पहले प्रक्रिया पर सवाल उठाए थे।
ट्विशा शर्मा केस में सास गिरिबाला की बढ़ी मुश्किलें, कुर्सी पर मंडराया संकट
भोपाल की ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी सास गिरिबाला सिंह को जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष पद से हटाने के लिए विभागीय पत्राचार तेज हो गया है. खाद्य विभाग ने रजिस्ट्रार से गंभीर आरोपों में पद से हटाने की प्रक्रिया की जानकारी मांगी है. पूर्व प्रधान जिला जज रह चुकीं गिरिबाला के खिलाफ होने वाली इस बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई के बीच पुलिस जांच में भी एक ऐसा मोड़ आया है, जो सब कुछ बदल सकता है.
