UP की बड़ी खबर

यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस में 80 सीटों पर बन सकती है बात,दो-तीन महीने पहले ही प्रत्याशी उतार देंगे अखिलेश

यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा ने मास्टरस्ट्रोक खेला है. अखिलेश यादव बगावत रोकने के लिए चुनाव से 3 महीने पहले ही टिकट घोषित करेंगे, वहीं लोकसभा की सफलता दोहराने के लिए कांग्रेस के साथ 80 सीटों के आसपास गठबंधन का फार्मूला तैयार हो रहा है.

Gaurav Dwivedi
June 2, 2026
2 min read
यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस में 80 सीटों पर बन सकती है बात,दो-तीन महीने पहले ही प्रत्याशी उतार देंगे अखिलेश

उत्तर प्रदेश में साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में अभी करीब 8 महीने का समय बचा है, लेकिन मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने अभी से अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. सपा इस बार चुनाव की घोषणा होने से दो-तीन महीने पहले ही अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करने की तैयारी में है, ताकि उन्हें प्रचार का पूरा मौका मिल सके. इसके साथ ही, आगामी चुनाव के लिए सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन को अमलीजामा पहनाने और सीट शेयरिंग को लेकर भी भीतरखाने मंथन का दौर काफी तेज हो गया है. बताया जा रहा है कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव 2024 की तर्ज पर जमीनी सर्वे और सटीक जातीय समीकरणों के आधार पर एक-एक सीट का गुणा-भाग खुद कर रहे हैं.

पैरवी नहीं, पकड़ के आधार पर मिलेगा टिकट

समाजवादी पार्टी के सूत्रों के मुताबिक, अखिलेश यादव इन दिनों जिला इकाइयों के पदाधिकारियों के साथ मैराथन बैठकें कर रहे हैं. कहा ये भी जा रहा है कि सपा ने पूरे उत्तर प्रदेश में एक जमीनी सर्वे कराया है, जिसमें स्थानीय मुद्दे, नेताओं की छवि और वहां के जातीय आंकड़ों की पूरी कुंडली तैयार की गई है.

जिन सीटों पर मजबूत उम्मीदवार तय हो रहे हैं, उन्हें बिना किसी शोर-शराबे के अभी से चुपचाप क्षेत्र में जुटने की हरी झंडी दी जा रही है.

जल्दी टिकट बांटने के पीछे सपा की खास सोच

ऐन चुनाव के वक्त टिकट घोषित होने से कई बार पार्टियों को बगावत और भीतरघात का सामना करना पड़ता है. सपा का मानना है कि अगर उम्मीदवारों के नाम दो-तीन महीने पहले तय हो जाएंगे, तो रूठे हुए नेताओं को मनाने और बगावत को शांत करने का पर्याप्त समय मिल जाएगा. इसके अलावा, चुनावी मैदान में उतरने वाले प्रत्याशी को अपने क्षेत्र के एक-एक गांव और मतदाता तक पहुंचने का पूरा मौका मिलेगा, जिससे चुनाव के नतीजे बेहतर हो सकते हैं. साल 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा ने 111 सीटें जीती थीं, लेकिन इस बार पार्टी इस आंकड़े को बहुत आगे ले जाना चाहती है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

'कभी बकरा हलाल होते देखा है! आओ दिखाते हैं', गाजियाबाद में बकरीद पर असद ने सूर्या के पेट में घोंप दिया चाकू, मौत

हिंदू युवक सूर्या चौहान को मुस्लिम दोस्तों ने बकरीद के दिन बुलाया और फिर चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। गंभीर रूप से घायल सूर्या को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

लखनऊ में जमीन खरीदना होगा महंगा! कई गांवों में सर्किल रेट हुआ दोगुना

लखनऊ के ग्रामीण इलाकों में जमीन की सरकारी कीमतों (सर्किल रेट) में बड़ा इजाफा होने जा रहा है. जिसके बाद आपकी जेब पर भारी भरकम असर पडे़गा

उत्तर प्रदेश- पेट्रोल-दूध के बाद अब बिजली हुई महंगी, जून से बढ़कर आएगा बिल

उत्तर प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है. UPPCL ने ईंधन अधिभार के नाम पर बिजली बिल में करीब 10% अतिरिक्त शुल्क जोड़ने का फैसला किया है. बढ़ा हुआ बिल जून महीने से लागू होगा.