स्पेशल स्टोरी

मिशन 2027: यूपी में हर वोटर तक पहुंचने का रोडमैप तैयार कर रही भाजपा

भारतीय जनता पार्टी ने अपने सदस्यता अभियान के तहत 2.5 करोड़ सदस्य बनाए थे। इनकी मंडलवार लिस्ट तैयार है।

Gaurav Dwivedi
July 12, 2026
3 min read
मिशन 2027: यूपी में हर वोटर तक पहुंचने का रोडमैप तैयार कर रही भाजपा

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भाजपा हर वोटर तक पहुंचने का रोडमैप तैयार कर रही है। इसके लिए वह अपने 2.5 करोड़ प्राथमिक सदस्यों की बूथवार लिस्ट तैयार कर रही है। इनके जरिए वह घर-घर हर वोटर तक पहुंचेगी। भाजपा मुख्यालय में शनिवार को हुई प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने इस बाबत निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पदाधिकारी निरंतर प्रवास करें और बूथ सत्यापन का काम ईमानदारी से करें।

भाजपा ने विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। हाल ही में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश, जिला, मंडल और सेक्टर की हर महीने बैठक के निर्देश दिए थे। उसी कड़ी में शनिवार को प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई थी। बैठक में प्राथमिक सदस्यों की सक्रिय भागेदारी पर चर्चा हुई। पार्टी ने अपने सदस्यता अभियान के तहत 2.5 करोड़ सदस्य बनाए थे। इनकी मंडलवार लिस्ट तो तैयार है। अब इनका बूथवार लिस्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए। कहा गया कि ये प्राथमिक सदस्य सक्रिय हो गए तो इनके जरिये वोटरों तक पहुंच आसान होगी.

लाभार्थियों से भी संपर्क की तैयारी

प्राथमिक सदस्यों के अलावा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों की भी लिस्ट तैयार करने के निर्देश दिए चुनाव से पहले इनसे भी संपर्क किया जाएगा। साथ ही हर बूथ पर वर्तमान और पूर्व पदाधिकारियों से संपर्क कर उनकी लिस्ट तैयार करने के लिए कहा गया। कहा गया कि इन सबको सक्रिय करें। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक प्रवास जरूरी हैं। प्रदेश पदाधिकारी जिलों में, जिला पदाधिकारी मंडल में और मंडल के पदाधिकारी बूथों का सत्यापन करें। सत्यापन की पूरी रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय को जरूर भेजी जाए। सभी विधानसभाओं में बूथ सम्मेलन किए जाएंगे। इसमें बूथ के पदाधिकारियों के अलावा पूर्व पदाधिकारियों, लाभार्थियों और समाज के प्रमुख लोगों को बुलाया जाए।

अभियानों में सक्रिय भागीदारी

पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका सशक्त बूथ संगठन है। बूथ पर काम करने वाला हर कार्यकर्ता चुनाव का वास्तविक योद्धा है। हर पदाधिकारी का दायित्व है कि वह बूथ तक लगातार प्रवास, संवाद और संगठन की गतिविधियों को गति प्रदान करे। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारियों को संगठन के तय अभियानों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करनी होगी। वृक्षारोपण अभियान, डिजिटल प्रशिक्षण और करगिल विजय दिवस के कार्यक्रमों को भी सक्रिय भागीदारी से सफल बनाए। प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल ने कहा कि हमारी हर गतिविधि का केंद्र बूथ होना चाहिए। नियमित प्रवास कर बूथों को सक्रिय करें।


ये है भाजपा का प्‍लान

यूपी में 13.39 करोड़ वोटर हैं। भाजपा के करीब 2.5 करोड़ प्राथमिक सदस्य हैं। पार्टी की कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा सदस्य सक्रिय हो जाएं। यदि ये सदस्य सक्रिय हो गए तो इनके जरिए वोटरों तक पहुंचना और चुनाव के लिए माहौल बनाना आसान हो जाएगा। इसकी का खाका पार्टी तैयार कर रही है। इसके अलावा पूर्व पदाधिकारी जो निष्क्रिय हो गए है, उनको भी सक्रिय करने की तैयारी है। पार्टी को यह भी लगता है कि विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को अपने पक्ष में मोड़ना और उनके जरिए माहौल बनाने में मदद मिलेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

17 साल पुराने हत्या केस में गवाही न देने पर इंस्पेक्टर का गिरफ्तारी वारंट जारी, वेतन भुगतान पर भी रोक

17 साल पुराने हत्या केस में इंस्पेक्टर अजय त्रिपाठी का गिरफ्तारी वारंट जारी, वेतन भुगतान पर भी रोक।

आपने अदालत को गुमराह किया', समय रैना पर सुप्रीम कोर्ट का एक्शन, लगाया 3 लाख रुपए का जुर्माना

सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना पर अदालत को गुमराह करने के लिए 3 लाख का जुर्माना लगाया। यह निर्णय न्यायपालिका की गरिमा को बनाए रखने के लिए है।

हर दरवाजे पर माथा टेकूंगा, दतिया से आशुतोष को जिताऊंगा… नामांकन पर रो पड़े नरोत्तम मिश्रा

दतिया उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में नामांकन किया. टिकट न मिलने के बावजूद नरोत्तम मिश्रा ने तिवारी का भावुक होकर समर्थन किया और जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया.