खबर युग

यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट का चार जनवरी 2027 को होगा प्रकाशन, रिवीजन का शेड्यूल घोषित

उत्तर प्रदेश में अगले साल फरवरी-मार्च में संभावित विधानसभा चुनाव से पहले नवंबर-दिसंबर में वोटर लिस्ट का स्पेशल समरी रिवीजन होगा। अंतिम वोटर लिस्ट चार जनवरी 2027 को जारी कर दी जाएगी।

Gaurav Dwivedi
October 16, 2026
2 min read
यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट का चार जनवरी 2027 को होगा प्रकाशन, रिवीजन का शेड्यूल घोषित

लखनऊ: चुनाव आयोग (ECI) ने उत्तर प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण (Special summary revision) का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इसके तहत अंतिम मतदाता सूची चार जनवरी 2027 को प्रकाशित कर दी जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) नवदीप रिनवा ने गुरुवार को बताया कि मतदाता की पात्रता तय करने के लिए एक जनवरी 2027 को पात्रता तिथि मानकर यह पुनरीक्षण (रिवीजन) का काम किया जाएगा।

वोटर लिस्ट में नाम जोड़े या हटाए जा सकेंगे

चुनाव आयोग के तय कार्यक्रम के अनुसार मतदान केंद्रों का युक्तिकरण और पुनर्गठन दो नवंबर 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। वोटर लिस्ट का मसौदा (ड्राफ्ट) 12 नवंबर को प्रकाशित किया जाएगा। मतदाता सूची में नाम शामिल करने, हटाने या उसमें सुधार करने के संबंध में दावे और आपत्तियां दर्ज कराने के लिए मतदाताओं को 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक एक महीने का समय मिलेगा। चुनाव अधिकारी 28 दिसंबर तक सभी दावों और आपत्तियों की जांच करके उनका निपटारा करेंगे। इसके बाद चार जनवरी 2027 को अंतिम वोटर लिस्ट का प्रकाशन कर दिया जाएगा।

राजनीतिक दलों के साथ होगी बैठक

नवदीप रिनवा ने बताया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों और रिवीजन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देने के लिए राज्य और जिला स्तर पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठकें आयोजित की जाएंगी। जिला निर्वाचन अधिकारियों को जरूरी व्यवस्थाएं करने और तय कार्यक्रम का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

चुनाव आयोग की इस कवायद का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों से पहले मतदाता सूची को अपडेट करना है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि सभी पात्र मतदाता इसमें शामिल हों और अंतिम प्रकाशन से पहले जरूरी सुधार कर लिए जाएं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

UP में वीडियो बना रही श्रद्धा दुबे, पुलिस नेपाल में पीट रही लकीर; कभी भी कर सकती है सरेंडर

शिवा हत्याकांड में फरार श्रद्धा नेपाल से सटे यूपी के एक शहर में छिपी है. पुलिस की टीमें उसकी तलाश में नेपाल से लेकर इस शहर तक खाक छान रही हैं. इस बीच वह वीडियो जारी कर खुद को बेकसूर बता रही है.

यूपी: महानवमी पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित, CM योगी ने किया ऐलान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महानवमी के अवसर पर राज्य में 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. वहीं, 20 अक्टूबर को पहले ही अवकाश घोषित किया जा चुका है.

श्रद्धा के फ्लैट में अंडरवियर में क्यों था शिवा? दिल दहला देगा लीवर डैमेज का रहस्य

लखनऊ के शिवा मर्डर केस में श्रद्धा दुबे नेपाल से खुद को बेकसूर बता रही है, जबकि पुलिस सुसाइड मानने से इनकार कर रही है. मौके के सबूत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट हत्या की ओर इशारा करते हैं.

'हिम्मत है तो अखिलेश यादव के बिना रायबरेली जीतकर दिखाओ', राहुल गांधी को राजनाथ सिंह का चैलेंज

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वे समाजवादी पार्टी के बगैर अपनी रायबरेली की सीट भी जीतने का सामर्थ्य नहीं रखते हैं।