यूपी में 23 सहायक पुलिस अधीक्षकों की तैनाती, IITian दिनेश बने अयोध्या के ASP
यूपी सरकार ने 2023-24 बैच के 23 नए युवा आईपीएस अफसरों को अलग-अलग जिलों में पहली तैनाती दे दी है। दिनेश गोदारा को अयोध्या का एएसपी बनाया गया है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की कानून एवं प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए शासन की ओर से लगातार किए जा रहे IPS अफसरों के तबादले के बीच गुरुवार को उत्तर प्रदेश सरकार ने 2023 व 2024 बैच के 23 युवा IPS अफसरों को अलग-अलग जिलों और कमिश्नरेट में पहली रेगुलर पोस्टिंग दे दी है। हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (SVPNPA) में 22 जून से 21 अगस्त तक फेज-II की कड़ी ट्रेनिंग पूरी करने के बाद इन अफसरों को सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) और सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) के पदों पर नई तैनाती दी गई है। DGP मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, इन सभी युवा अफसरों को संबंधित जनपदों में पुलिस लाइन के प्रभार के साथ महत्वपूर्ण फील्ड जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।
18 लाख का पैकेज छोड़ IPS बने IITian दिनेश गोदारा
नियमित तैनाती पाने वाले अफसरों में सबसे चर्चित नाम UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2022 में 150वीं रैंक हासिल करने वाले दिनेश गोदारा का है, जिन्हें अयोध्या का ASP बनाया गया है। राजस्थान के बीकानेर के रहने वाले दिनेश ने प्रतिष्ठित IIT गुवाहाटी से केमिकल साइंस एंड टेक्नोलॉजी में बीटेक किया है। बताया जाता है कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्हें एक मल्टीनेशनल कंपनी से करीब 18 लाख का सालाना का जॉब पैकेज मिला था, लेकिन उन्होंने कॉरपोरेट करियर ठुकराकर प्रशासनिक सेवा की राह चुनी और अब रामनगरी अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे।
2023 बैच के 12 अफसरों को तैनाती
2023 बैच के अन्य अफसरों में दिल्ली के शुभम जैन को वाराणसी कमिश्नरेट और मध्य प्रदेश की रहने वाली सृष्टि जैन को अलीगढ़ का ASP बनाया गया है। इसके अलावा मानसी को बस्ती, बजरंग प्रसाद को आगरा, प्रेमसुख दरिया को बुलंदशहर, विनय कुमार यादव को सीतापुर, संचित शर्मा को गौतमबुद्धनगर, एस. दीप्ति चाह्वाण को प्रयागराज, श्लोक गौतम को हरदोई, दीक्षा भोरिया को मेरठ और सुमेध मिलिंद जाधव को बदायूं में रेगुलर तैनाती मिली है।
2024 बैच के 11 ट्रेनी IPS भी फील्ड में उतरे
2024 बैच के 11 प्रशिक्षु अधिकारियों में अंकित बंसल को लखनऊ कमिश्नरेट, अंजना दहिया को कानपुर कमिश्नरेट और अभय राजेंद्र दागा को गाजियाबाद कमिश्नरेट भेजा गया है। जयबिंद कुमार गुप्ता को फिरोजाबाद, प्रदीप कुमार को उन्नाव, सम्यक चौधरी को देवरिया, कनिष्क आर जमकर को बहराइच, सारिका चौधरी को सहारनपुर, ईश्वर लाल गुर्जर को आजमगढ़, सिमरन सिंह को झांसी और मोहम्मद आफताब आलम को बाराबंकी में रेगुलर पद पर तैनात किया गया है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
यूपी में रील्स और इंफ्लूएंसर्स के जरिए विपक्ष को जवाब देगी बीजेपी, 17 सितंबर से शुरू होगा 'सेवा संकल्प अभियान'
यूपी चुनाव से पहले बीजेपी अब चुनावी नैरेटिव की लड़ाई को सोशल मीडिया के मोर्चे पर तेज करने जा रही है। पीएम मोदी के जन्मदिन पर बीजेपी प्रदेश भर में 'सेवा संकल्प अभियान' शुरू करेगी।
यूपी प्रभारी बनने के बाद BJP नेता विनोद तावड़े का पहला दौरा, बूथ मैनेजमेंट और SIR है मुख्य एजेंडा
उत्तर प्रदेश के प्रभारी बनने के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े पहली बार 5 सितंबर को राज्य के दौरे पर आ रहे हैं। माना जाता है कि वे इस दौरे के साथ बीजेपी की चुनावी मशीनरी की बूथ स्तर तक गहन समीक्षा की शुरुआत करेंगे।
'पत्नी के लिए खड़े नहीं हो सकते, महिलाओं को 40 हजार देंगे', प्रियंका मौर्य का अखिलेश यादव पर हमला
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंका मौर्य ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को उनके महिलाओं को 40 हजार रुपये देने के वादे को लेकर निशाना बनाया है।
तीन IAS अधिकारी, दस IPS और आठ PPS सहित यूपी में 21 अफसर हुए रिटायर, देखिए पूरी लिस्ट
यूपी में 21 अफसर 31 अगस्त को सेवानिवृत हो गये। इनमें तीन आईएएस और दस आईपीएस अफसरों के साथ आठ पीपीएस अधिकारी हैं।
