खबर युग

250 ट्रेनें रद्द, 45 मेट्रो स्टेशन बंद; सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग

जनहित और मामले की गंभीरता का हवाला देते हुए, वकील ने अनुरोध किया है कि अवमानना ​​याचिका को तुरंत भारत के मुख्य न्यायाधीश के समक्ष रखा जाए.

Gaurav Dwivedi
October 10, 2026
2 min read
250 ट्रेनें रद्द, 45 मेट्रो स्टेशन बंद; सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग

सुप्रीम कोर्ट के 9 अक्टूबर, 2026 के आदेश का कथित तौर पर पालन न करने के मामले में अवमानना ​​याचिका पर तत्काल सुनवाई की मांग की गई है. वकील नरेंद्र मिश्रा ने भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) को एक आवेदन सौंपा है, जिसमें मामले को तुरंत लिस्ट करने और उस पर सुनवाई करने का अनुरोध किया गया है.मुख्य न्यायाधीश को सौंपे गए आवेदन में एमए बेबी बनाम भारत संघ और अन्य मामले में WP (क्रिमिनल) डायरी नंबर 63544/2026 और WP (सिविल) डायरी नंबर 63560/2026 का ज़िक्र किया गया है. आवेदन के अनुसार, अवमानना ​​याचिका में 9 अक्टूबर को पारित कोर्ट के आदेश के कथित उल्लंघन का मुद्दा उठाया गया है.आवेदन में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में मेट्रो और रेलवे सेवाओं के नियंत्रित संचालन, आम जनता के लिए सार्वजनिक परामर्श जारी करने और संबंधित अधिकारियों द्वारा चार दिनों के भीतर अनुपालन रिपोर्ट जमा करने के संबंध में निर्देश जारी किए थे.

अनुपालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े

हालांकि, आवेदन के अनुसार, 9 अक्टूबर को प्रकाशित रिपोर्टों से पता चला कि 250 से अधिक ट्रेनें रद्द कर दी गईं और 45 मेट्रो स्टेशनों पर प्रतिबंध लगा दिए गए. इससे कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

जनहित और मामले की गंभीरता का हवाला

जनहित और मामले की गंभीरता का हवाला देते हुए, वकील ने अनुरोध किया है कि अवमानना ​​याचिका को तुरंत भारत के मुख्य न्यायाधीश के समक्ष रखा जाए. ताकि उचित निर्देश जारी किए जा सकें और यदि संभव हो तो कोर्ट की स्थापित प्रक्रिया के अनुसार उसी दिन सुनवाई हो सके.

सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा था?

इससे पहले, 9 अक्टूबर 2026 को, भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्य कांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना की बेंच ने साफ तौर पर कहा था कि मेट्रो या ट्रेनों के चलने पर कोई पूरी तरह से रोक नहीं होनी चाहिए. बल्कि, इनका संचालन सुचारू और नियंत्रित तरीके से किया जाना चाहिए. लेकिन 10 अक्टूबर यानी रविवार को ऐसा देखने को नहीं मिला.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

मैंने पार्टी के लिए कुर्बानी दी, 9 लोगों का मर्डर…’, अनंत सिंह ने अब नीतीश कुमार को भी लपेटा

जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसको लेकर सियासी हलचल मच गई है. उन्होंने कहा है कि जब नीतीश कुमार कुछ नहीं थे, मैंने पार्टी के लिए कुर्बानी दी है, उन्होंने क्या किया है.

पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने बनाई ‘जननीति भारत’ पार्टी, लड़ेंगी चुनाव

UP चुनाव से पहले पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने जननीति भारत नाम से पार्टी बना ली है. उन्होंने यूपी में चुनाव लड़ने का ऐलान भी कर दिया है.

पूरी दिल्ली से बैरिकेड्स हटाएं, इंटरनेट और मेट्रो स्टेशन चालू रखें… सुप्रीम कोर्ट का अवमानना मामले पर कारण बताओ नोटिस जारी

सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली प्रोटेस्ट से जुड़े अवमानना मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को शो कॉज नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने सरकार को जवाब तलब करने के लिए 13 अक्टूबर मंगलवार तक जवाब मांगा है.

अगले 1 साल तक शांति भंग नहीं होनी चाहिए… अभिजीत दिपके-आशुतोष रांका-सौरव दास को सशर्त किया गया रिहा

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के तीन प्रमुख नेताओं की रिहाई हो गई है. अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव की रिहाई के लिए शर्त रखी गई है कि वो एक साल तक ऐसी किसी गतिविधि में शामिल ना हों जिससे शांति भंग हो.