सीजेपी के टॉप-3 नेता हिरासत में, अब प्रोटेस्ट को कौन करेगा लीड? दिपके ने प्री-रिकॉर्डेड वीडियो में बताया
सीजेपी के टॉप नेताओं की गिरफ्तारी के बाद आंदोलन के नेतृत्व पर सवाल उठ रहा था. हालांकि दिपके के एक प्री-रिकॉर्डेड वीडियो ने स्पष्ट किया कि अजिंक्य शिंदे इस मूवमेंट की अगुवाई करेंगे.

दिल्ली पुलिस ने शनिवार की सुबह अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को एयरपोर्ट पर ही हिरासत में ले लिया. ऐसे में सवाल उठ रहा था कि इनकी गिरफ्तारी के बाद इस मूवमेंट को लीड कौन करेगा? हालांकि इस सवाल का जवाब खुद अभिजीत दिपके ने एक वीडियो में दिया है. उन्होंने अपने वीडियो में साफ तौर पर कहा है कि “हेलो एवरीवन, अगर आप ये वीडियो देख रहे हैं, इसका मतलब मैं, आशु और सौरव हम तीनों अरेस्ट हो चुके हैं, हमारे बाद इस मूवमेंट को अजिंक्य लीड करेगा.”
इसी के साथ अभिजीत दिपके ने अपने वीडियो में कहा कि “आप जितने भी ये वीडियोज़ देख रहे हैं, प्लीज फॉलो अजिंक्य शिंदे, ही विल बी कैरिंग फॉरवर्ड द कॉकरोच जनता पार्टी आफ्टर आशुतोष, मी एंड सौरभ, थैंक यू।” उनके इस वीडियो से ये तो कंफर्म हो गया कि इस मूवमेंट को कौन आगे बढ़ाएगा. ऐसे में अब एक नया सवाल यह है कि यह अजिंक्य शिंदे कौन है? अजिंक्य शिदे पूर्व में संगठन की कमान तक संभाल चुके हैं.
पहले आम आदमी पार्टी में थे अजिंक्य!
अजिंक्य को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि वह पहले आम आदमी पार्टी में थे और अभी भी आप नेताओं के संपर्क में हैं. अजिंक्य को दिपके का करीबी माना जाता है. वह आम आदमी पार्टी की महाराष्ट्र टीम में सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर रहे हैं. अंजिक्य आम आदमी पार्टी से जुड़े से पहले अच्छे पैकेज वाली नौकरी करते थे. महाराष्ट्र के एक तटीय शहर अलीबाग निवासी अजिंक्य के माता-पिता किसान हैं. कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएट अजिंक्य ने कई सालों तक पुणे में एक इंटरनेशनल IT कंपनी के लिए काम किया है. यहीं से नौकरी छोड़ कर आम आदमी पार्टी के लिए फुल टाइम काम करने लगे.
सीजेपी में नंबर 2 है अजिंक्य
अभिजीत दिपके के वीडियो में ही अंजिक्य शिंदे की ताकत को समझा जा सकता है. अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास के बाद उन्हें सबसे बड़ी जिम्मेदारी मिली है. इसकी वजह से वह सुर्खियों में आ गए हैं. अंजिक्य शिंदे पहले महाराष्ट्र में आम आदमी पार्टी की युवा आघाड़ी के संयोजक रहे हैं. वहीं लंबे समय से वह अभिजीत दिपके के भी संपर्क में है. माना तो यह भी जा रहा कि दिपके के बाद वह संगठन में दूसरे नंबर पर हैं.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
मैंने पार्टी के लिए कुर्बानी दी, 9 लोगों का मर्डर…’, अनंत सिंह ने अब नीतीश कुमार को भी लपेटा
जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसको लेकर सियासी हलचल मच गई है. उन्होंने कहा है कि जब नीतीश कुमार कुछ नहीं थे, मैंने पार्टी के लिए कुर्बानी दी है, उन्होंने क्या किया है.
पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने बनाई ‘जननीति भारत’ पार्टी, लड़ेंगी चुनाव
UP चुनाव से पहले पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने जननीति भारत नाम से पार्टी बना ली है. उन्होंने यूपी में चुनाव लड़ने का ऐलान भी कर दिया है.
पूरी दिल्ली से बैरिकेड्स हटाएं, इंटरनेट और मेट्रो स्टेशन चालू रखें… सुप्रीम कोर्ट का अवमानना मामले पर कारण बताओ नोटिस जारी
सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली प्रोटेस्ट से जुड़े अवमानना मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को शो कॉज नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने सरकार को जवाब तलब करने के लिए 13 अक्टूबर मंगलवार तक जवाब मांगा है.
अगले 1 साल तक शांति भंग नहीं होनी चाहिए… अभिजीत दिपके-आशुतोष रांका-सौरव दास को सशर्त किया गया रिहा
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के तीन प्रमुख नेताओं की रिहाई हो गई है. अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव की रिहाई के लिए शर्त रखी गई है कि वो एक साल तक ऐसी किसी गतिविधि में शामिल ना हों जिससे शांति भंग हो.
