प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना में यूपी के 3 जिलों के DM सम्मानित, कौन हैं वो आईएएस अफसर
प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना में शानदार प्रदर्शन के लिए यूपी के तीन जिलों चित्रकूट, महोबा और जालौन के जिलाधिकारियों को अवार्ड मिला है।

लखनऊ: प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना में शानदार प्रदर्शन के लिए यूपी के तीन जिलों के जिलाधिकारियों को अवार्ड मिला है। नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया। इसमें चित्रकूट के डीएम IAS पुलकित गर्ग, महोबा के डीएम IAS प्रभास कुमार और जालौन के डीएम IAS समीर वर्मा शामिल हैं। देश भर के 100 चयनित आकांक्षी जिलों में 13 कड़े मानकों पर खरा उतरने पर यह उपलब्धि हासिल हुई है।
प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के तहत किसानों को लंबे समय और कम समय के लिए क्रेडिट सहायता देने में अच्छा काम करने के लिए उत्तर प्रदेश के 3 जिले के जिलाधिकारियों को सम्मानित किया गया है। प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना में चित्रकूट ने देश में 7वां स्थान हासिल किया है।
आईएएस अफसरों के बारे में जानिए
IAS पुलकित गर्ग चित्रकूट के जिलाधिकारी हैं। मूल रूप से हरियाणा के पुलकित यूपी कैडर 2016 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। IAS पुलकित गर्ग ने झांसी के म्युनिसिपल कमिश्नर के तौर पर आइकॉनिक रोड प्रोजेक्ट शुरू किया था। पुलकित फील्ड में रहकर लोगों के बीच काम करने वाले अधिकारियों में काफी फेमस हैं।
IAS प्रभास कुमार 2017 बैच के आईएएस अधिकारी महोबा के जिलाधिकारी हैं। वे बनाया गया है। उनका जन्म 12 नवंबर 1990 को बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में हुआ था। उन्होंने आईआईटी कानपुर से मटेरियल इंजीनियरिंग में बीटेक की पढ़ाई की है। प्रशासनिक सेवा में आने के बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों और विभागों में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं।
IAS समीर वर्मा यूपी कैडर के 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हैं, जो वर्तमान में जालौन जिले के जिलाधिकारी (के रूप में कार्यरत हैं। वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने पीसीएस (PCS) अधिकारी के रुप में काम शुरू किया और वर्ष 2015 में प्रमोशन पाकर IAS में शामिल हो गए थे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
UP में वीडियो बना रही श्रद्धा दुबे, पुलिस नेपाल में पीट रही लकीर; कभी भी कर सकती है सरेंडर
शिवा हत्याकांड में फरार श्रद्धा नेपाल से सटे यूपी के एक शहर में छिपी है. पुलिस की टीमें उसकी तलाश में नेपाल से लेकर इस शहर तक खाक छान रही हैं. इस बीच वह वीडियो जारी कर खुद को बेकसूर बता रही है.
यूपी: महानवमी पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित, CM योगी ने किया ऐलान
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महानवमी के अवसर पर राज्य में 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. वहीं, 20 अक्टूबर को पहले ही अवकाश घोषित किया जा चुका है.
श्रद्धा के फ्लैट में अंडरवियर में क्यों था शिवा? दिल दहला देगा लीवर डैमेज का रहस्य
लखनऊ के शिवा मर्डर केस में श्रद्धा दुबे नेपाल से खुद को बेकसूर बता रही है, जबकि पुलिस सुसाइड मानने से इनकार कर रही है. मौके के सबूत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट हत्या की ओर इशारा करते हैं.
'हिम्मत है तो अखिलेश यादव के बिना रायबरेली जीतकर दिखाओ', राहुल गांधी को राजनाथ सिंह का चैलेंज
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वे समाजवादी पार्टी के बगैर अपनी रायबरेली की सीट भी जीतने का सामर्थ्य नहीं रखते हैं।
