लखनऊ LIVE

लखनऊ: हैवान चाचा ने 3 साल तक मासूम भतीजियों से किया दुष्कर्म! पिता पर भी आरोप, मां ने दर्ज कराई FIR

लखनऊ में एक ही परिवार की दो सगी नाबालिग बहनों ने अपने ही सगे चाचा पर लगातार पिछले 3 सालों से नशे की गोलियाँ देकर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है।

Gaurav Dwivedi
July 23, 2026
3 min read
लखनऊ: हैवान चाचा ने 3 साल तक मासूम भतीजियों से किया दुष्कर्म! पिता पर भी आरोप, मां ने दर्ज कराई FIR

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं व मासूम बेटियों से जुड़े मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए जा रहे हैं। बावजूद इसके उत्तर प्रदेश के अलग अलग जिलों से आए दिन महिलाओं से जुड़े आपराधिक मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसी से जुड़ा एक हैरान कर देने वाला लखनऊ के मलिहाबाद थाना क्षेत्र से सामने आया है।

जहां एक ही परिवार की दो सगी नाबालिग बहनों ने अपने ही सगे चाचा पर लगातार पिछले 3 सालों से नशे की गोलियाँ देकर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस पूरे मामले में सबसे हैरान कर देने वाली एक और बात निकलकर सामने आई, जिसमें कहा गया है कि मासूम बच्चियों के पिता को इस घटना के बारे में सब कुछ पता होने के बावजूद उसने इस घिनौने अपराध को सभी से छिपाए रखा।

पीड़ित बहनें कक्षा 6 और 9 की छात्राएं

लखनऊ में नौकरी कर रही माँ को जब अपनी बेटियों की इस आपबीती का पता चला तो उन्होंने थाने पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद मलिहाबाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मलिहाबाद थाने के इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी ने इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि दोनों पीड़ित बहनें कक्षा 6 और 9 की छात्राएं हैं और गाँव में अपने पिता के साथ रहती थीं, जबकि उन मासूम बेटियों की माँ लखनऊ में प्राइवेट नौकरी करती हैं। उन्होंने बताया कि मासूम बच्चियों का आरोपी सगा चाचा घर के पास ही एक प्राइवेट स्कूल चलाता है।मां की ओर से दी गई शिकायत के अनुसार, आरोपी चाचा पिछले 3 सालों से बच्चियों के खाने में नशे की दवाइयां मिलाकर उनके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे रहा था। इतना ही नहीं, बीते 9 जून को जब आरोपी चाचा ने बड़ी बेटी के साथ एक बार फिर से हैवानियत की वारदात को अंजाम दिया तो पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर अपने पिता से शिकायत की लेकिन पिता ने अपनी बेटियों की पीड़ा को गंभीरता से लेने के बजाए पीड़ित बेटी को ही डांटकर चुप करा दिया और मामले को दबाए रखा।

चाचा और पिता पर दर्ज हुआ केस

शिकायत के बावजूद पिता के रवैये और चाचा की प्रताड़ना से परेशान होकर दोनों पीड़िताओं ने आखिरकार अपनी माँ को फोन पर पूरी घटना की जानकारी दी। बेटियों के साथ हुई इस हैवानियत की कहानी सुनकर माँ शहर से सीधे गाँव पहुँची और स्थानीय मलिहाबाद थाने में लिखित शिकायत देकर कर्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीड़िता की माँ की तहरीर पर आरोपी स्कूल संचालक चाचा के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

मलिहाबाद थाने के इंस्पेक्टर का कहना है कि इस प्रकरण में जल निगम में कार्यरत पीड़िताओं के पिता के खिलाफ भी अपराध में सहयोग करने की धारा में केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन करते हुए अलग अलग स्थानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

लखनऊ में कैदियों को ले जा रही पुलिस वैन खराब, बारिश में इंतजार करते रहे 30 कैदी, रास्‍ते में लगा जाम

लखनऊ से सुल्‍तानपुर जाने वाले रास्‍ते पर रात में कैदी वैन खराब होने से यातायात बाधित हो गया। काफी देर के इंतजार के बाद कैदियों को दूसरी गाड़ी से भेजा गया।

लखनऊ यूनिवर्सिटी में 4 गुना तक बढ़ी हॉस्टल फीस, 7 की जगह 27 हजार चुकाने होंगे, छात्रों ने घेरा VC ऑफिस

लखनऊ यूनिवर्सिटी में छात्रों का प्रदर्शन शुरू हो गया है. मंगलवार को प्रदर्शनकारी छात्रों ने कुलपति ऑफिस का घेराव करते हुए हॉस्टल की बढ़ी हुई फीस को वापस लेने की मांग की है.

ट्रांसपोर्टर धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: कब्जे का किया था खुलासा, उन्नाव जमीन विवाद में CM से की थी जांच की मांग

महाराणा प्रताप चैरिटेबल फाउंडेशन के अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने बांगरमऊ (उन्नाव) इलाके में भू-माफिया के कब्जे का खुलासा करते हुए मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की थी।

'मैं अभी जिंदा हूं', टीवी पर अपनी मौत की खबर देख हिंदू युवा वाहिनी नेता ने जारी किया वीडियो

लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के नेता धीरेंद्र प्रताप की अपहरण और हत्या की खबर झूठी निकली। धीरेंद्र प्रताप ने खुद सामने आकर कहा कि वह जीवित और सकुशल हैं और मीडिया से खबरों की पुष्टि करने की अपील की।