देश-दुनिया

दतिया उपचुनाव - बीजेपी के आशुतोष तिवारी पिछड़े, सातवें राउंड की गिनती में कांग्रेस 3295 वोटों से आगे

मध्य प्रदेश की सबसे हॉट सीट मानी जाने वाली दतिया विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आज यानी सोमवार, 3 अगस्त को सामने आ रहे हैं। शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है।

Gaurav Dwivedi
August 3, 2026
1 min read
दतिया उपचुनाव - बीजेपी के आशुतोष तिवारी पिछड़े, सातवें राउंड की गिनती में कांग्रेस 3295 वोटों से आगे

दतिया उपचुनाव में सातवें राउंड के बाद कांग्रेस को बड़ी बढ़त मिले हैं। घनश्याम को अभी तक 31436 वोट मिले हैं। वह 3295 वोटों से आगे हैं। वहीं, बीजेपी के घनश्याम तिवारी को 28141 वोट मिले हैं। दामोदर यादव को 10451 वोट मिले हैं।

दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए पॉलीटेक्निक कॉलेज में जारी मतगणना के अब तक के सबसे रोमांचक आंकड़े सामने आ चुके हैं। छठे दौर की मतगणना पूरी होने के बाद कांग्रेस पार्टी ने भाजपा पर एक ठोस और निर्णायक बढ़त हासिल कर ली है। शुरुआती चरणों के उलटफेर के बाद अब कांग्रेस खेमे में जोरदार उत्साह देखने को मिल रहा है।

वोटों की गिनती जारी: कड़े मुकाबले में लगातार बदल रहे आंकड़े

दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए पॉलीटेक्निक कॉलेज में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटों की गिनती का काम तेजी से जारी है। शुरुआती रुझानों और पहले दौर के बाद अब मतगणना के अगले राउंड्स के नतीजे सामने आ रहे हैं, जिससे मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया है।

शुरुआती दौर में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने बढ़त बनाई थी, लेकिन शुरुआती कुछ राउंड्स की गिनती आगे बढ़ने के बाद राजनीतिक समीकरणों में फेरबदल देखने को मिला है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

जयपुर में भीषण हादसा! थार-एंडेवर की टक्कर में ई-रिक्शा 50 फीट दूर जा गिरा, 3 मजदूर घायल

जयपुर के मानसरोवर इलाके में थार और एंडेवर कार की भीषण टक्कर के बाद एक ई-रिक्शा भी हादसे की चपेट में आ गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा करीब 50 फीट दूर जा गिरा. हादसे में तीन मजदूर घायल हुए हैं.

सुप्रीम कोर्ट का जज बनकर धमकाना पड़ा महंगा, ठग सुकेश चंद्रशेखर को 8 साल की जेल

ठग सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट जज बनकर न्यायिक अधिकारी पर जमानत के लिए दबाव डालने के मामले में 8 साल जेल की सजा मिली है.

तेज प्रताप के आरोपों पर चिराग के तेवर तल्ख, अपनी ही पार्टी के मंत्री संजय सिंह से मांगा जवाब

दिल्ली के पांच सितारा होटल से जुड़े कथित 'विवाद' और फिर 25 लाख में सेटलमेंट का आरोप तेज प्रताप यादव ने मंत्री संजय सिंह पर लगाया है। 25 लाख रुपये के समझौते के दावों पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का बयान आया है। चिराग ने मंत्री संजय सिंह पर लगे आरोपों को बेहद संगीन बताया।

भारत में 100 बड़ी ग्लेशियल झीलों की निगरानी, इस राज्य में बढ़ रहा बड़ा खतरा; 34 में जलस्तर बढ़ा

नेपाल में हाल की आपदा के साथ-साथ भारत के हिमालयी क्षेत्र में ग्लेशियल झीलों से जुड़ी चिंताएं बढ़ रही हैं। हिमाचल प्रदेश और तिब्बत में इन झीलों के बढ़ने से निचले क्षेत्रों में खतरा बढ़ सकता है। केंद्र सरकार की रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय जल आयोग 100 बड़ी ग्लेशियल झीलों की जल क्षेत्र की निगरानी कर रहा है।