लखनऊ LIVE

लखनऊ यूनिवर्सिटी में 4 गुना तक बढ़ी हॉस्टल फीस, 7 की जगह 27 हजार चुकाने होंगे, छात्रों ने घेरा VC ऑफिस

लखनऊ यूनिवर्सिटी में छात्रों का प्रदर्शन शुरू हो गया है. मंगलवार को प्रदर्शनकारी छात्रों ने कुलपति ऑफिस का घेराव करते हुए हॉस्टल की बढ़ी हुई फीस को वापस लेने की मांग की है.

Gaurav Dwivedi
September 1, 2026
2 min read
लखनऊ यूनिवर्सिटी में 4 गुना तक बढ़ी हॉस्टल फीस, 7 की जगह 27 हजार चुकाने होंगे, छात्रों ने घेरा VC ऑफिस

अब लखनऊ यूनिवर्सिटी में छात्रों का प्रदर्शन शुरू हो गया है. प्रदर्शनकारी छात्रों ने मंगलवार को वाइस चांसलर (VC) ऑफिस का घेराव किया है. छात्रों का ये प्रदर्शन हॉस्टल फीस बढ़ोतरी के खिलाफ है. असल में लखनऊ यूनिवर्सिटी ने हाॅस्टल फीस 4 गुना तक बढ़ाने का फैसला लिया है, जिसके तहत लखनऊ यूनिवर्सिटी के रणवीर सिंह हॉस्टल की फीस 27 हजार रुपये कर दी गई है, जबकि इससे पहले इस हॉस्टल की फीस 7 हजार रुपये थी. इसके विरोध में छात्रों ने मंगलवार काे VC ऑफिस का घेराव किया है.आइए, जानते हैं कि पूरा मामला क्या है. जानते हैं कि लखनऊ यूनिवर्सिटी ने किस आधार पर हॉस्टल फीस बढ़ाने का फैसला लिया है. जानेंगे कि प्रदर्शनकारी छात्रों का क्या कहना है.

मेंटनेंस को देखते हुए बढ़ाई गई हॉस्टल मेस

लखनऊ यूनिवर्सिटी ने रणवीर सिंह हाॅस्टल की फीस 4 गुना तक बढ़ा दी है, जिसे तहत छात्रों को अब हाॅस्टल फीस के लिए 7 की जगह 27 हजार चुकाने होंगे. यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि हॉस्टल मेंटनेंस को देखते हुए फीस बढ़ाई गई है. जानकारी के मुताबिक हॉस्टल का मेंटनेंस किया गया है.

छात्रों ने घेरा VC ऑफिस, फीस बढ़ाेतरी का विरोध

लखनऊ यूनिवर्सिटी के रणवीर सिंह हॉस्टल की फीस 7000 से 27000 कर दी गई है. इसको लेकर छात्रों में काफी नाराजगी है.लखनऊ यूनिवर्सिटी का कहना है कि मेंटेनेंस को देखते हुए यह फीस वृद्धि की गई है, जिस पर प्रदर्शन शुरू हो गया है. प्रदर्शनकारियाें का कहना है क्या लखनऊ यूनिवर्सिटी की तरफ से किए जा रहे मेंटेनेंस का खर्चा छात्रों को उठाना होगा. विरोध के साथ छात्रों ने वीसी आफिस का घेराव किया है.छात्रों ने लखनऊ यूनिवर्सिटी वीसी आफिस के गेट पर प्रदर्शन करते हुए हॉस्टल फीस में बढ़ोतरी का फैसला वापस लेने की मांग की है.

प्रदर्शनकारी छात्रों ने स्पष्ट किया है कि मेंटेनेंस के नाम पर फीस बढ़ोतरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. वहीं प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि अगर यूनिवर्सिटी ने मेंटनेस के नाम पर खर्च किया है तो उसकी रिसीव सार्वजनिक की जानी चाहिए. साथ ही बताना चाहिए कि क्या-क्या कहां पर खर्च हुआ है. छात्रों का कहना है अगर हमारी मांगे नहीं मानी गई तो यूनिवर्सिटी में अनिश्चितकालीन धरना शुरू हो जाएगा. अगर उसपर भी नहीं बना तो गर्वनर ऑफिस का भी घेराव करेंगे.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

लखनऊ में कैदियों को ले जा रही पुलिस वैन खराब, बारिश में इंतजार करते रहे 30 कैदी, रास्‍ते में लगा जाम

लखनऊ से सुल्‍तानपुर जाने वाले रास्‍ते पर रात में कैदी वैन खराब होने से यातायात बाधित हो गया। काफी देर के इंतजार के बाद कैदियों को दूसरी गाड़ी से भेजा गया।

ट्रांसपोर्टर धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: कब्जे का किया था खुलासा, उन्नाव जमीन विवाद में CM से की थी जांच की मांग

महाराणा प्रताप चैरिटेबल फाउंडेशन के अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने बांगरमऊ (उन्नाव) इलाके में भू-माफिया के कब्जे का खुलासा करते हुए मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की थी।

'मैं अभी जिंदा हूं', टीवी पर अपनी मौत की खबर देख हिंदू युवा वाहिनी नेता ने जारी किया वीडियो

लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के नेता धीरेंद्र प्रताप की अपहरण और हत्या की खबर झूठी निकली। धीरेंद्र प्रताप ने खुद सामने आकर कहा कि वह जीवित और सकुशल हैं और मीडिया से खबरों की पुष्टि करने की अपील की।

कार तोड़ी, मारपीट के बाद छीन लिए पैसे…. लखनऊ में SI पर युवक ने लगाए गंभीर आरोप

राजधानी लखनऊ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां नाका थाना के एसआई गोपेश शर्मा पर एक युवक से मारपीट, उसकी कार में तोड़फोड़ और पैसे छीनने का गंभीर आरोप लगा है.