‘4 दिन में हत्यारों को अरेस्ट नहीं किया तो…’, सिंगर अंकित बालियान की पत्नी ने दी आत्महत्या की चेतावनी
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है. मृतक की पत्नी ने पुलिस को चार दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि यदि हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वो आत्मदाह कर लेंगी.

हरियाणवी गायक और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या ने उनके पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है. उनकी हत्या के बाद परिवार सदमे में है. इसी बीच मृतक अंकित की पत्नी ने आत्मदाह करने की धमकी दी है. अंकित की पत्नी ने कहा है कि अगर पुलिस ने मेरे पति के हत्यारों को चार दिन के भीतर गिरफ्तार नहीं किया तो मैं आत्मदाह कर लूंगी.दिल्ली में शिक्षिका के रूप में काम कर रहीं अंकित की पत्नी ने कहा कि मैं शामली के उपजिलाधिकारी कार्यालय या उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास के बाहर आत्मदाह करूंगी. बालियान की पत्नी ने कहा कि पुलिस की जांच से उनको संतुष्टि नहीं है. अगर पुलिस चार दिनों के भीतर मेरे पति के हत्यारों को अरेस्ट नहीं करती तो मैं आत्मदाह करने के लिए मजबूर हो जाऊंगी.
अंकित की पत्नी ने लगाया ये आरोप
अंकित की पत्नी का आरोप है कि उनके पति ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की थी, लेकिन उनको सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई. वहीं, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को बालियान के पिता सतवीर सिंह से फोन पर बात की. सपा प्रमुख ने मृतक के परिवार को आश्वासन दिया है कि समाजवादी पार्टी इस न्याय की लड़ाई में हर कदम पर उनके साथ खड़ी रहेगी.
बाद में सपा प्रमुख ने एक्स पर एक पोस्ट भी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि लोकप्रिय युवा गायक दिवंगत अंकित बालियान के दुखी पिता से बात करके हमने उन्हें ये आश्वासन दिया कि इंसाफ की इस लड़ाई में हम हर कदम पर उनके साथ हैं. रक्षाबंधन के ठीक पहले जिन बहनों ने अपना भाई खोया है और माता-पिता ने पुत्र उनका दुख अपार है.
बालियान समाज के साथ अन्याय नहीं होने देंगे- सपा प्रमुख
उन्होंने आगे कहा कि बालियान समाज भी अपने उभरते हुए सितारे को खोकर जितना व्यथित है, उसका वर्णन नहीं किया जा सकता है. इस हत्याकांड में राज्य की भाजपा सरकार और उनके सहयोगियों की निष्क्रियता और पक्षपातपूर्ण रवैये से पूरी तरह हताश संपूर्ण बालियान समाज के लोगों को हम विश्वास दिलाते हैं कि उनके साथ अन्याय नहीं होने देंगे.
सपा प्रमुख ने कहा कि हमारे जन-प्रतिनिधि लगातार शोक-संतप्त परिजनों के संपर्क में रहकर उन्हें हर तरह की मदद करने के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे. आज नहीं तो कल इंसाफ होगा, जब बदलाव होगा. बता दें कि अंकित बालियान बुधवार शाम शामली के कोतवाली क्षेत्र में एक जिम से बाहर निकल रहे थे, तभी दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार हमलावरों ने उन पर गोलियां बरसा दीं.
हमले का वीडियो आया सामने
इसके बाद बालियान को पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनको डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. हमले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. जिसमें बालियान जिम से निकलकर अपनी कार की ओर जाते नजर आ रहे हैं. इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार हमलावर वहां पहुंचकर उन पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं और फरार हो गए.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
मैंने पार्टी के लिए कुर्बानी दी, 9 लोगों का मर्डर…’, अनंत सिंह ने अब नीतीश कुमार को भी लपेटा
जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसको लेकर सियासी हलचल मच गई है. उन्होंने कहा है कि जब नीतीश कुमार कुछ नहीं थे, मैंने पार्टी के लिए कुर्बानी दी है, उन्होंने क्या किया है.
पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने बनाई ‘जननीति भारत’ पार्टी, लड़ेंगी चुनाव
UP चुनाव से पहले पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने जननीति भारत नाम से पार्टी बना ली है. उन्होंने यूपी में चुनाव लड़ने का ऐलान भी कर दिया है.
पूरी दिल्ली से बैरिकेड्स हटाएं, इंटरनेट और मेट्रो स्टेशन चालू रखें… सुप्रीम कोर्ट का अवमानना मामले पर कारण बताओ नोटिस जारी
सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली प्रोटेस्ट से जुड़े अवमानना मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को शो कॉज नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने सरकार को जवाब तलब करने के लिए 13 अक्टूबर मंगलवार तक जवाब मांगा है.
अगले 1 साल तक शांति भंग नहीं होनी चाहिए… अभिजीत दिपके-आशुतोष रांका-सौरव दास को सशर्त किया गया रिहा
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के तीन प्रमुख नेताओं की रिहाई हो गई है. अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव की रिहाई के लिए शर्त रखी गई है कि वो एक साल तक ऐसी किसी गतिविधि में शामिल ना हों जिससे शांति भंग हो.
