'पत्नी के लिए खड़े नहीं हो सकते, महिलाओं को 40 हजार देंगे', प्रियंका मौर्य का अखिलेश यादव पर हमला
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंका मौर्य ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को उनके महिलाओं को 40 हजार रुपये देने के वादे को लेकर निशाना बनाया है।

लखनऊ: यूपी के राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंका मौर्य ने अखिलेश यादव पर जोरदार हमला किया है। उन्होंने अखिलेश के फर्जी और जाति-आधारित एनकाउंटर के आरोप, चुनाव जीतने पर महिलाओं को 40 हजार रुपये देने के वादे और एसटीएफ के खिलाफ टिप्पणियों पर जोरदार पलटवार किया है। प्रियंका मौर्य ने कहा, 'महिलाओं के सम्मान की बात कौन कर रहा है? अखिलेश यादव? जो अपनी पत्नी के लिए एक शब्द भी नहीं बोल सकते, जो अपनी पत्नी के सम्मान के लिए तब खड़े नहीं हो सकते जब कोई मौलाना आकर उनकी पत्नी के बारे में बेतुकी बातें करता है? वे चुपचाप बैठे रहते हैं, जैसे मुंह पर ताला लगा हो। वे 40 हजार रुपये देने की बात करते हैं, 40,000 रुपये मत दीजिए, लेकिन महिलाओं को सम्मान और बराबरी का अधिकार मिलना चाहिए।'
महिलाएं जिसे वोट देंगी, उसकी सरकार बनेगी
प्रियंका मौर्य ने कहा, 'मोदी की सरकार में ही महिलाओं को सम्मान मिल रहा है। आज महिलाओं से सलाह ली जा रही है, उनके अधिकारों पर बात हो रही है और संसद व विधानसभाओं में महिलाओं की बराबर भागीदारी पर चर्चा हो रही है। महिलाएं चर्चा का विषय बन गई हैं कि महिलाएं जिस भी पक्ष को वोट देंगी, वही पार्टी सरकार बनाएगी।'
'क्या वह कुत्ता जनता का विकास करेगा?'
समाजवादी पार्टी के एमएलसी लालबिहारी यादव के बयान पर प्रियंका मौर्य ने कहा, 'समाजवादी पार्टी के नेता कह रहे हैं कि अगर कुत्ते के गले में भी पट्टा बांध दिया जाए, तो उसे भी जिताना होगा। क्या उनकी पार्टी के सभी लोग इसी श्रेणी में आते हैं? अगर वे किसी कुत्ते को टिकट देते हैं और उसे जिता भी देते हैं, तो क्या वह कुत्ता जनता का विकास करेगा और महिलाओं को 40,000 रुपये देगा? जनता सब कुछ समझेगी, सुनेगी, परखेगी और सही समय पर जवाब देगी। सत्ता में आने के लिए बेताब अखिलेश यादव इस बार पूरी तरह से खत्म हो जाएंगे।'
सपा के लोग अपराधियों को संरक्षण देने वाले
उन्होंने कहा, 'अखिलेश यादव कहते हैं कि जातिवाद हो रहा है और जाति देखकर एनकाउंटर किए जा रहे हैं। तो सबसे पहले, मैं आपको एक बात याद दिलाना चाहती हूं, शिवपाल यादव ने पिछले दिनों कहा था कि जब सत्ता में आएंगे तो आजम को गृह मंत्री बनाएंगे। अपराधियों को संरक्षण देने वाले ये सभी लोग समाजवादी पार्टी के ही लोग हैं। इसीलिए, जो एनकाउंटर हो रहे हैं, उनके बारे में कृपया उनका इतिहास देखें। सभी को यह देखना चाहिए कि एनकाउंटर पूरी तरह से सही थे, अपराधियों का ही एनकाउंटर किया जा रहा है।'
पीडीए को लेकर कन्फ्यूज्ड हैं अखिलेश
अखिलेश यादव के पीडीए को लेकर प्रियंका मौर्य ने कहा, 'वे (अखिलेश यादव) पूरी तरह से कन्फ्यूज्ड हैं। कभी वे पीडीए का एक मतलब निकालते हैं, तो कभी एसटीएफ का दूसरा मतलब। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उनकी पूरी पार्टी इस बात को लेकर कन्फ्यूज्ड है कि क्या कहा जाए, और वे बस हर शब्द का फुल फॉर्म बनाने में लगे हुए हैं। इन गुंडों को जरा भी शर्म नहीं आती! जिस सोच और नजरिए के साथ उन्होंने उत्तर प्रदेश चलाया, वे चाहते हैं कि उनका दौर वापस आ जाए। वे बुरी तरह बेचैन हैं, उनके दिलो-दिमाग में बस यही बात है कि सत्ता में आने के लिए जो कुछ भी करना पड़े, वे करें।'
ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी पर उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंका मौर्य ने कहा, 'कई इस्लामिक देश हैं, वहां महिलाएं कितना आजाद महसूस करती हैं? आए दिन उन महिलाओं पर कितने अत्याचार होते हैं? अगर आपको हिंदुस्तान में रहना है, तो आपको भारत के संविधान के अनुसार ही रहना होगा। हिंदुस्तान में यह सब ड्रामा और आतंकवादी जैसी सोच नहीं चलेगी, जैसा कि मैंने पहले भी कहा है।'
महिलाओं और पुरुषों को हैं समान अधिकार
देश के ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबकर अहमद की ओर से महिलाओं को लेकर दिए गए बयान पर प्रियंका मौर्य ने कहा, 'यह हिंदुस्तान है और हिंदुस्तान संविधान के अनुसार चलता है। संविधान कहता है कि महिलाओं और पुरुषों को समान अधिकार और हक मिलने चाहिए। इसलिए जो लोग इस तरह के बयान दे रहे हैं, उनकी सोच पूरी तरह से आतंकवादियों जैसी है, और इसीलिए महिलाओं के प्रति उनके मन में इतनी गंदी सोच है। उनके धर्म में महिलाओं के साथ जिस तरह का व्यवहार होता है, उससे साफ है कि उनके धर्म में पूरी तरह से अव्यवस्था है, क्योंकि उत्पीड़न के सबसे ज्यादा मामले उन्हीं के धर्म से आते हैं। वे मानते हैं कि महिलाओं को किसी भी सामाजिक स्तर पर बराबरी का हिस्सा नहीं मिलना चाहिए क्योंकि उनकी सोच बहुत गिरी हुई और गंदी है।'
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
यूपी में रील्स और इंफ्लूएंसर्स के जरिए विपक्ष को जवाब देगी बीजेपी, 17 सितंबर से शुरू होगा 'सेवा संकल्प अभियान'
यूपी चुनाव से पहले बीजेपी अब चुनावी नैरेटिव की लड़ाई को सोशल मीडिया के मोर्चे पर तेज करने जा रही है। पीएम मोदी के जन्मदिन पर बीजेपी प्रदेश भर में 'सेवा संकल्प अभियान' शुरू करेगी।
यूपी प्रभारी बनने के बाद BJP नेता विनोद तावड़े का पहला दौरा, बूथ मैनेजमेंट और SIR है मुख्य एजेंडा
उत्तर प्रदेश के प्रभारी बनने के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े पहली बार 5 सितंबर को राज्य के दौरे पर आ रहे हैं। माना जाता है कि वे इस दौरे के साथ बीजेपी की चुनावी मशीनरी की बूथ स्तर तक गहन समीक्षा की शुरुआत करेंगे।
तीन IAS अधिकारी, दस IPS और आठ PPS सहित यूपी में 21 अफसर हुए रिटायर, देखिए पूरी लिस्ट
यूपी में 21 अफसर 31 अगस्त को सेवानिवृत हो गये। इनमें तीन आईएएस और दस आईपीएस अफसरों के साथ आठ पीपीएस अधिकारी हैं।
‘जेल और विदेश से साजिश रचने वालों पर भी कार्रवाई’, अंकित बालियान मर्डर केस में एनकाउंटर के बाद डीजीपी ने चेताया
अंकित बालियान मर्डर केस में एनकाउंटर के बाद डीजीपी ने कहा कि यूपी से बाहर बैठकर अपराध की साजिश रचने और करने वाले किसी भ्रम में न रहें। जेल या विदेश में बैठे अपराधियों को भी कानून के दायरे में लाया जाएगा।
