UP की बड़ी खबर

हीट वेव रेड अलर्ट - यूपी का यह जिला एशिया में सबसे गर्म ! 48 डिग्री के करीब पहुंच गया पारा

मंगलवार को यूपी के कई जिलों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पार . पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भीषण लू का असर रहा.

admin
May 20, 2026
3 min read
 हीट वेव रेड अलर्ट - यूपी का यह जिला एशिया में सबसे गर्म ! 48 डिग्री के करीब पहुंच गया पारा

उत्तर प्रदेश में मौसम की दोहरी मार देखने को मिल रही हैं, एक तरफ प्रदेश में धूल भरी आंधी और बारिश की वजह से लोग बेहाल है, बुधवार को आए तूफ़ान में 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए. वहीं कुछ हिस्सों में चिलचिलाती धूप के साथ पारा बढ़ना शुरू हो गया है. आने वाले दिनों में प्रदेश अधिकतम तापमान 47 डिग्री के पार जाने का अनुमान हैं. 

दरअसल, जैसे-जैसे मई महीने के दिन गुजर रहे हैं, वैसे-वैसे गर्मी का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा है। बीते कुछ दिनों से प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। यह सिलसिला आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा। इसको लेकर मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि अगले एक हफ्ते तक मौसम में कोई बदलाव नहीं होने की उम्मीद है। जैसे मंगलवार को गर्मी पड़ी है, वैसे ही हफ्ते भर गर्मी पड़ेगी। उन्होंने बताया कि बांदा, प्रयागराज, झांसी और आगरा समेत कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है। जिसका सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

पिछले 24 घंटों में यूपी में अधिकतम तापमान सामन्य से अधिक 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस था. पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक-दो स्थानों पर तीव्र लू और गर्म रात भी दर्ज की गई. इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के दोनों मौसम संभागों में कुछ स्थानों पर तेज झोंकेदार हवाएं भी दर्ज की गईं. उत्तर प्रदेश में आज से लू की स्थिति और बिगड़ने का अनुमान है. ऐसे में लोगों आवश्यक होने पर ही घर से निकलने की सलाह दी गई है. 

आज कितना रहेगा

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, यूपी में आज आसमान साफ रहने वाला है. अधिकतम तापमान 41 से 48  डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है.  मौसम के शुष्क रहने की सबसे अधिक संभावना है. पूरे राज्य में जमीन पर तेज हवाएं चलेंगी, जिनकी गति 20 से 30 किमी/घंटा रहने का अनुमान है और ये झोंको के साथ 40 किमी/घंटा तक जाने का संभावना है. उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में कई जगहों पर लू से लेकर भीषण लू चलने की बहुत अधिक संभावना है. इसको लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है. वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ अलग-अलग जगहों पर रातें गर्म रहने की बहुत अधिक संभावना है. 

19-22 मई तक कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने गंगा के मैदानी इलाकों के साथ ही दक्षिणी यूपी और पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में 19 से 22 मई तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसका मतलब है कि इन इलाकों तेज गर्मी, हीटवेव और तेज हवाएं चल सकती हैं.  इनमें प्रभावित जिले हैं- आगरा, इटावा, ओरैया, कानपूर देहात, कानपुर नगर, जालौन, महोबा, झांसी, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, सोनभद्र, गाजीपुर, बलिया शामिल हैं.

19 से 25 मई तक कैसा रहेगा मौसम

IMD का अनुमान है कि 19 से 25 मई के दौरान यूपी में तेज सतही हवाएं चलेंगी, जिनकी गति 20 से 30 किमी/घंटा रहने का अनुमान है. धूल भरी आंधी की स्थिति में हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक जा सकती है. इस दौरान पश्चिमी यूपी और पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में लू की स्थिति बनी रहेगी. IMD का अनुमान है कि पश्चिमी यूपी से लेकर बुंदेलखंड, मध्य यूपी और पूर्वांचल तक तेज धूप, गर्म हवाएं परेशान करेंगी. रात में भी लोगों को उमस और गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने की संभावना है. 

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस में 80 सीटों पर बन सकती है बात,दो-तीन महीने पहले ही प्रत्याशी उतार देंगे अखिलेश

यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा ने मास्टरस्ट्रोक खेला है. अखिलेश यादव बगावत रोकने के लिए चुनाव से 3 महीने पहले ही टिकट घोषित करेंगे, वहीं लोकसभा की सफलता दोहराने के लिए कांग्रेस के साथ 80 सीटों के आसपास गठबंधन का फार्मूला तैयार हो रहा है.

'कभी बकरा हलाल होते देखा है! आओ दिखाते हैं', गाजियाबाद में बकरीद पर असद ने सूर्या के पेट में घोंप दिया चाकू, मौत

हिंदू युवक सूर्या चौहान को मुस्लिम दोस्तों ने बकरीद के दिन बुलाया और फिर चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। गंभीर रूप से घायल सूर्या को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

लखनऊ में जमीन खरीदना होगा महंगा! कई गांवों में सर्किल रेट हुआ दोगुना

लखनऊ के ग्रामीण इलाकों में जमीन की सरकारी कीमतों (सर्किल रेट) में बड़ा इजाफा होने जा रहा है. जिसके बाद आपकी जेब पर भारी भरकम असर पडे़गा