लखनऊ में ढाई साल की बच्ची का 5 गुना ज्यादा बढ़ गया था कोलेस्ट्रॉल, डॉक्टरों ने प्लाज्मा एक्सचेंज कर बचाई जान
लखनऊ में ढाई साल की बच्ची का 5 गुना ज्यादा कोलेस्ट्रॉल बढ़ गया था। इसके बाद संजय गांधी पीजीआई के डॉक्टरों ने 20 हफ्ते तक लगातार प्लाज्मा एक्सचेंज कर बच्ची का सफल इलाज किया।

लखनऊ: जिस उम्र में मासूम अपनी तकलीफ भी बयां नहीं कर सकती, उस ढाई साल की उम्र में उसके खून में कोलेस्ट्रॉल का स्तर 854 मिलीग्राम/डीएल पहुंच गया था। सामान्य स्तर 200 से कम होना चाहिए। उम्र कम होने के कारण दवाओं के विकल्प भी सीमित थे।
SGPGI के डॉक्टरों ने 20 हफ्ते तक लगातार हर सप्ताह प्लाज्मा एक्सचेंज कर बच्ची का सफल इलाज किया। इस थैरेपी के बाद बच्ची का कोलेस्ट्रॉल स्तर 70 फीसदी घटकर 215 पर आ गया है। डॉक्टरों का दावा है कि देश में इतनी कम उम्र में प्लाज्मा एक्सचेंज से सफल इलाज का यह पहला मामला है।
बच्ची के लिए स्पेशल प्लाज्मा एक्सचेंज प्रोटोकॉल
ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग के असोसिएट प्रफेसर डॉ. भरत सिंह ने बताया कि बच्ची मार्च में किसी अन्य आनुवंशिक बीमारी के इलाज के लिए पीजीआई आई थी। जांच के दौरान उसके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बेहद खतरनाक स्तर पर मिली। कम उम्र की वजह से उसे गिनी-चुनी दवाएं ही दी जा सकती थीं। दूसरा विकल्प 'एलडीएल अफेरेसिस' था, जो लंबे समय तक कराने के लिहाज से बेहद महंगा था। ऐसे में डॉ. भरत सिंह ने बच्ची की उम्र के अनुकूल एक स्पेशल प्लाज्मा एक्सचेंज प्रोटोकॉल तैयार किया।
त्वचा पर जमा फैट घटा
20 सप्ताह तक चले इस उपचार के बाद कोलेस्ट्रॉल में करीब 70 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इलाज के दौरान बच्ची को कोई बड़ी मेडिकल जटिलता नहीं हुई और उसकी त्वचा पर जमा कोलेस्ट्रॉल भी घटने लगा। इस जटिल उपचार टीम में डॉ. अमिता मोइरांगथेम, विभागाध्यक्ष प्रो. प्रीति एल्हेंस, प्रो. अनुपम वर्मा और डॉ. अजय जोसेफ शामिल रहे। परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए कुछ प्रक्रियाएं निःशुल्क की गई। पीजीआई निदेशक पद्मश्री प्रो. आरके धीमान ने सफल इलाज के लिए पूरी टीम की सराहना की।
क्या है HOFH बीमारी?
होमोजाइगस फैमिलियल हाइपर कोलेस्ट्रोलेमिया (HoFH) आनुवंशिक बीमारी है। इसमे शरीर खून से खराब कोलेस्ट्रॉल को बाहर नही निकाल पाता। इससे कम उम्र में ही दिल की धमनियों में ब्लॉकेज, हार्ट वाल्व खराब होने और हार्ट अटैक का खतरा बन जाता है। निकाले गए प्लाज्मा की जगह शरीर में फ्लूइड चढ़ाया जाता है और खून के अन्य जरूरी घटक दोबारा शरीर में पहुंचा दिए जाते है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
लखनऊ में नशे के कारोबार पर ANTF का एक्शन: 2 करोड़ की संदिग्ध मॉर्फिन बरामद, बाराबंकी के दो युवक गिरफ्तार
लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र के महिपतमऊ गांव में ANTF और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर दो युवकों को गिरफ्तार किया।
लखनऊ के फैजुल्लागंज में बाढ़ का कहर: 50000 घर आधे से ज्यादा डूबे, पानी कम होने के बाद भी मुश्किलें कम नहीं
गोमती नदी का जलस्तर 14 दिनों के बाद घटने के बाद भी लोगों की मुसीबतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। फैजुल्लागंज इलाके में लोगों के सामने कई संकट हैं।
लखनऊ यूनिवर्सिटी में छात्राओं का फूटा गुस्सा, खाने में बिच्छू मिलने का आरोप लगाते हुए किया प्रदर्शन
लखनऊ यूनिवर्सिटी में खराब खाने को लेकर छात्राओं का गुस्सा फूटा है। छात्राओं ने खाने में बिच्छू मिलने का आरोप लगाते हुए वीसी ऑफिस पर प्रदर्शन किया।
लखनऊ में LDA कर्मी ने बीजेपी विधायक से ही मांग लिया 25 लाख का घूस, पुलिस ने अब हिरासत में लिया
लखनऊ में एलडीए कर्मी ने बीजेपी विधायक अनिल सिंह से 25 लाख की घूस मांग ली। इस मामले में एलडीए वीसी के निर्देश पर अब कर्मचारी राज किशोर दुबे को हिरासत में लिया गया है।
