खबर युग

लखनऊ यूनिवर्सिटी में 5 छात्रों को निलंबित किए जाने के बाद बवाल; एक ने बालकनी से कूदने का किया प्रयास, FIR

लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांच छात्रों को निलंबित किए जाने के बाद जमकर बवाल मचा। छात्राओं को बैड टच मामले में एक्शन के बाद छात्रों ने खूब हंगामा मचाया।

Gaurav Dwivedi
September 17, 2026
3 min read
लखनऊ यूनिवर्सिटी में 5 छात्रों को निलंबित किए जाने के बाद बवाल; एक ने बालकनी से कूदने का किया प्रयास, FIR

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विश्वविद्यालय छात्रों का जमकर बवाल मचा। दरअसल, लखनऊ यूनिवर्सिटी में 9 सितंबर को युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान छात्राओं के साथ अभद्रता का मामला सामने आया। इस मामले में आरोपी पांच छात्रों को यूनिवर्सिटी प्रशासन ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इसमें स्नातक के चार छात्र और एक पीएचडी छात्र शामिल हैं। आरोपी छात्रों को निलंबित करते हुए विश्वविद्यालय की सभी सुविधाओं से वंचित कर दिया गया है। आरोपी छात्रों के विश्वविद्यालय में प्रवेश पर कठोर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

लखनऊ यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से लखीमपुर खीरी के वाजपेयी कॉलोनी निवासी छात्र दिव्यांश अवस्थी एवं चार अज्ञात के खिलाफ हसनगंज थाने में फिर भी दर्ज कराया गया है। यूनिवर्सिटी प्रशासन के एक्शन का मामला सामने आते ही छात्रों का आक्रोश फूट पड़ा। यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता प्रो. मुकुल श्रीवास्तव का मामले में कहना है कि पांच छात्रों को आंतरिक शिकायत समिति की अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर निलंबित किया गया है। निलंबित छात्रों को भी अपना पक्ष रखने का मौका दिया जाएगा।

धरना, प्रदर्शन और कूदने का प्रयास

यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से पांच छात्रों को निलंबित किए जाने का मामला सामने आने के बाद विवाद गहरा गया। पांचों के साथ अन्य स्टूडेंट्स चीफ प्रॉक्टर ऑफिस में पहुंच कर प्रदर्शन करने लगे। बुधवार शाम को एक छात्र ने प्रॉक्टर ऑफिस के छज्जे पर चढ़कर कूदने का प्रयास किया। इस दौरान प्रॉक्टोरियल बोर्ड और छात्रों ने काफी देर तक उसे समझाया। वह छज्जे से उतरने को तैयार नहीं था। इसके बाद कुछ छात्र छज्जे के ऊपर बने दरवाजे से वहां पहुंचे और उसे बचाया।

इस दौरान कूदने के प्रयास कर रहे छात्र की हालत खराब हो गई। इसके बाद आक्रोशित छात्रों ने यूनिवर्सिटी में चल रहे गोमती पुस्तक महोत्सव के बैनरों पर अपना गुस्सा निकालते नजर आए। दर्जनों छात्र यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक भवन पर पहुंच गए। वहां आने-जानेके लिए बने दोनों चैनलों पर ताला जड़कर प्रदर्शन किया। इस दौरान वहां रजिस्ट्रार डॉ. भावना मिश्रा फंसी रहीं।

तालाबंदी का हुआ असर

यूनिवर्सिटी के प्रशसनिक भवन में तालाबंदी का असर दिखा। वहां रजिस्ट्रार के अलावा बड़ी संख्या में अधिकारी और छात्र भी फंस गए। इस दौरान आक्रोशित छात्रों ने विश्वविद्यालय के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रों ने निलंबित स्टूडेंट्स का पक्ष रखने देने की मांग की। इस दौरान प्रॉक्टर प्रो. राकेश द्विवेदी के नेतृत्व में प्रॉक्टोरियल बोर्ड मामले को सुलझाने में जुटा रहा। छात्रों के साथ बातचीत में उनकी बात सुने जाने की जानकारी दी गई।

छात्रों को गुरुवार दोहपर 12:15 बजे अपना पक्ष रखने का समय दिया गया है। कार्रवाई के दायरे में आए छात्र आंतरिक शिकायत समिति के समक्ष अपना पक्ष रख सकेंगे। इसके बाद उन पर अगली कार्रवाई होगी।
क्या है पूरा मामला?

लखनऊ यूनिवर्सिटी में यूथ पार्लियामेंट का आयोजन किया गया है। युवाराष्ट्र संगठन की ओर से एपी सेन ऑडिटोरियम में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें यूनिवर्सिटी के छात्रों के साथ-साथ अन्य कॉलेजों से छात्र-छात्राएं भाग लेने आए थे। कार्यक्रम के समापन के दौरान एक पक्ष ने पुरस्कार वितरण में गड़बड़ी का आरोप लगाया। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। इस दौरान कुछ छात्राओं के कपड़े फाड़ दिए गए। उन्हें गलत नीयत ये छूने और अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगा।

मामला सामने आने के बाद आंतरिक जांच समिति ने मामले की जांच शुरू की। समिति की रिपोर्ट के आधार पर बीए के छात्र दिव्यांश अवस्थी, अनुराग यादव, नितिन पांडेय एवं अखिलेश यादव और शोधार्थी शरद मिश्रा को दोषी मानते हुए कठोर सजा का ऐलान किया गया। इसी पर बुधवार को विवाद भड़क गया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

लखनऊ में नशे के कारोबार पर ANTF का एक्शन: 2 करोड़ की संदिग्ध मॉर्फिन बरामद, बाराबंकी के दो युवक गिरफ्तार

लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र के महिपतमऊ गांव में ANTF और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर दो युवकों को गिरफ्तार किया।

लखनऊ के फैजुल्लागंज में बाढ़ का कहर: 50000 घर आधे से ज्यादा डूबे, पानी कम होने के बाद भी मुश्किलें कम नहीं

गोमती नदी का जलस्तर 14 दिनों के बाद घटने के बाद भी लोगों की मुसीबतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। फैजुल्लागंज इलाके में लोगों के सामने कई संकट हैं।

लखनऊ यूनिवर्सिटी में छात्राओं का फूटा गुस्सा, खाने में बिच्छू मिलने का आरोप लगाते हुए किया प्रदर्शन

लखनऊ यूनिवर्सिटी में खराब खाने को लेकर छात्राओं का गुस्सा फूटा है। छात्राओं ने खाने में बिच्छू मिलने का आरोप लगाते हुए वीसी ऑफिस पर प्रदर्शन किया।

लखनऊ में LDA कर्मी ने बीजेपी विधायक से ही मांग लिया 25 लाख का घूस, पुलिस ने अब हिरासत में लिया

लखनऊ में एलडीए कर्मी ने बीजेपी विधायक अनिल सिंह से 25 लाख की घूस मांग ली। इस मामले में एलडीए वीसी के निर्देश पर अब कर्मचारी राज किशोर दुबे को हिरासत में लिया गया है।