खबर युग

जयपुर में भीषण हादसा! थार-एंडेवर की टक्कर में ई-रिक्शा 50 फीट दूर जा गिरा, 3 मजदूर घायल

जयपुर के मानसरोवर इलाके में थार और एंडेवर कार की भीषण टक्कर के बाद एक ई-रिक्शा भी हादसे की चपेट में आ गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा करीब 50 फीट दूर जा गिरा. हादसे में तीन मजदूर घायल हुए हैं.

Gaurav Dwivedi
September 1, 2026
2 min read
जयपुर में भीषण हादसा! थार-एंडेवर की टक्कर में ई-रिक्शा 50 फीट दूर जा गिरा, 3 मजदूर घायल

राजस्थान की राजधानी जयपुर के मानसरोवर इलाके में भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां मानसरोवर मेट्रो स्टेशन के नीचे मुख्य सड़क पर थार और एंडेवर कार की टक्कर के बाद एक ई-रिक्शा भी इसकी चपेट में आ गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा करीब 50 फीट दूर जाकर गिरा. हादसे में उसमें सवार तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए.

पार्टी में आइसक्रीम सप्लाई कर लौट रहे थे मजदूर

पुलिस के मुताबिक, यह हादसा रात करीब 1:30 बजे हुआ. घायल मजदूर एक पार्टी में आइसक्रीम की सप्लाई करने के बाद ई-रिक्शा से वापस लौट रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार वाहनों की टक्कर के बाद उनका ई-रिक्शा भी हादसे की चपेट में आ गया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गुर्जर की थड़ी की ओर से आ रही थार कार मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई.

इसी दौरान दूसरी दिशा से आ रही एंडेवर कार थार से टकरा गई. टक्कर के बाद एंडेवर कार पास से गुजर रहे ई-रिक्शा से भी टकरा गई. हादसे में शंकर सिंह, मुकेश जावली और उमाशंकर घायल हुए हैं. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया. इनमें से दो मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

पूर्व मंत्री अशोक चांदना की पत्नी के नाम पर रजिस्टर्ड है एंडेवर

हादसे में शामिल एंडेवर कार कांग्रेस के पूर्व मंत्री अशोक चांदना की पत्नी ललिता चांदना के नाम से रजिस्टर्ड बताई गई है. पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, इस कार पर पहले से ओवरस्पीड के 18 से ज्यादा चालान दर्ज हैं. वहीं, हादसे में शामिल थार पर भी ओवरस्पीड के चार से ज्यादा चालान बताए गए हैं.

हादसे के बाद ड्राइवर फरार, CCTV खंगाल रही पुलिस

हादसे के बाद दोनों वाहनों में सवार लोग और ड्राइवर मौके से फरार हो गए. पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है. अब फरार ड्राइवरों की तलाश की जा रही है. पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि हादसे की पूरी परिस्थितियों और जिम्मेदार लोगों का पता लगाया जा सके.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

मैंने पार्टी के लिए कुर्बानी दी, 9 लोगों का मर्डर…’, अनंत सिंह ने अब नीतीश कुमार को भी लपेटा

जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसको लेकर सियासी हलचल मच गई है. उन्होंने कहा है कि जब नीतीश कुमार कुछ नहीं थे, मैंने पार्टी के लिए कुर्बानी दी है, उन्होंने क्या किया है.

पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने बनाई ‘जननीति भारत’ पार्टी, लड़ेंगी चुनाव

UP चुनाव से पहले पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने जननीति भारत नाम से पार्टी बना ली है. उन्होंने यूपी में चुनाव लड़ने का ऐलान भी कर दिया है.

पूरी दिल्ली से बैरिकेड्स हटाएं, इंटरनेट और मेट्रो स्टेशन चालू रखें… सुप्रीम कोर्ट का अवमानना मामले पर कारण बताओ नोटिस जारी

सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली प्रोटेस्ट से जुड़े अवमानना मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को शो कॉज नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने सरकार को जवाब तलब करने के लिए 13 अक्टूबर मंगलवार तक जवाब मांगा है.

अगले 1 साल तक शांति भंग नहीं होनी चाहिए… अभिजीत दिपके-आशुतोष रांका-सौरव दास को सशर्त किया गया रिहा

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के तीन प्रमुख नेताओं की रिहाई हो गई है. अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव की रिहाई के लिए शर्त रखी गई है कि वो एक साल तक ऐसी किसी गतिविधि में शामिल ना हों जिससे शांति भंग हो.