UP की बड़ी खबर

बिहार मॉडल पर यूपी में बड़ा दांव… आधी आबादी को साधने के लिए योगी सरकार का मेगा प्लान? किश्तों में मिलेंगे 50 हजार!

उत्तर प्रदेश में 2027 चुनाव से पहले बिहार मॉडल पर पर आधी आबादी को साधने की तैयारी हो रही है. महिलाओं को किश्तों में 50 हजार रुपये मिल सकते हैं. इसके लिए योगी सरकार मेगा प्लान लाने जा रही है.

Gaurav Dwivedi
August 13, 2026
5 min read
बिहार मॉडल पर यूपी में बड़ा दांव… आधी आबादी को साधने के लिए योगी सरकार का मेगा प्लान? किश्तों में मिलेंगे 50 हजार!

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले महिला वोटरों को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. सरकार महिलाओं के लिए एक ऐसी योजना पर मंथन कर रही है, जो अगर लागू होती है तो इसका सीधा असर प्रदेश की करोड़ों महिला वोटरों पर पड़ सकता है. चर्चा है कि बिहार की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी महिलाओं को स्वरोजगार के लिए आर्थिक मदद दी जा सकती है. प्रस्तावित मॉडल में एक महिला को 50 हजार रुपये तक की सहायता देने पर विचार हो रहा है.यह रकम एकमुश्त देने के बजाय तीन से चार किश्तों में दिए जाने की संभावना बताई जा रही है. सबसे अहम बात यह है कि योजना को लेकर अभी योगी सरकार के साथ ही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) भी अपने स्तर पर सर्वे करा रही है. बताया जा रहा है कि इसकी जिम्मेदारी योगी सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री को दी गई है, जो बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं. सरकार और संगठन का फोकस एक वर्ग की महिलाओं पर है.

2027 चुनाव से पहले यूपी में ‘महिला कार्ड’ की तैयारी

दरअसल, उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं और चुनावी तैयारियां अब धीरे-धीरे तेज होती जा रही हैं. सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती सिर्फ सत्ता में वापसी नहीं, बल्कि बड़ी जीत हासिल करने की है. ऐसे में अलग-अलग सामाजिक वर्गों और वोट बैंक को साधने की रणनीति पर काम शुरू हो चुका है. इसी कड़ी में महिला वोटरों पर विशेष फोकस किया जा रहा है. यूपी में 5 करोड़ 67 लाख महिला मतदाता हैं. यानी कुल वोटर का करीब 50 फीसदी.

अगर किसी ऐसी योजना के जरिए बड़ी संख्या में महिलाओं को सीधे आर्थिक मदद पहुंचाई जाती है, तो उसका असर सिर्फ एक महिला तक सीमित नहीं रहता. परिवार के दूसरे सदस्यों के फैसले पर भी इसका प्रभाव पड़ सकता है. यही वजह है कि महिला कल्याण, स्वरोजगार और आर्थिक स्वावलंबन को जोड़कर एक बड़ी योजना पर विचार किया जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक, महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने या उसे आगे बढ़ाने के लिए आर्थिक सहायता दी जा सकती है.

किश्तों में मिलेंगे 50 हजार! तैयार हो रहा है ‘मास्टरस्ट्रोक’

आर्थिक सहायता की यह रकम कुल मिलाकर 50 हजार रुपये तक हो सकती है. संभावित मॉडल के मुताबिक, चुनाव से पहले पहली किश्त के रूप में करीब 20 हजार रुपये दिए जा सकते हैं. इसके बाद अगर भाजपा की सरकार दोबारा बनती है तो बाकी रकम तीन किश्तों में दी जा सकती है. यानी 10-10 हजार रुपये की तीन अतिरिक्त किश्तें. यानी सरकार की कोशिश होगी कि महिलाओं के मन में यह रहे कि बीजेपी सत्ता में वापस आएगी, तभी बचे 30 हजार मिलेंगे.

चर्चा है कि 50 लाख से ज्यादा महिलाओं को योजना के दायरे में लाने का लक्ष्य रखा जा सकता है. सरकार जिस तरह की योजना पर विचार कर रही है, उसमें प्राथमिकता आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को देने की संभावना है. इसके तहत अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति परिवारों की महिलाओं के साथ-साथ बीपीएल परिवारों की महिलाओं, निराश्रित और विधवा महिलाओं को प्राथमिकता दी जा सकती है.

सूत्र बताते हैं कि इस योजना का लाभ सिर्फ उस वर्ग की महिलाओं को मिलेगा, जो खास समुदाय से ताल्लुक रखती हैं. हालांकि, सरकार और संगठन के स्तर पर मंथन जारी है. इस योजना का लाभ एक संभावित मानक परिवार की सालाना आय से जुड़ा हो सकता है. इसमें ऐसे परिवारों को शामिल किया जा सकता है जिनकी आय 12 लाख रुपये सालाना से अधिक नहीं है. हालांकि पात्रता की अंतिम सीमा सरकार के अंतिम प्रस्ताव और शासनादेश के बाद ही स्पष्ट होगी.

सर्वे से सामने आएगा असली आंकड़ा

योजना को लेकर सरकार और संगठन की तरफ से सर्वे की प्रक्रिया भी बताई जा रही है. इस सर्वे के जरिए यह पता लगाने की कोशिश हो सकती है कि प्रदेश में कितनी महिलाएं पहले से स्वरोजगार से जुड़ी हैं, कितनी महिलाएं स्वयं सहायता समूहों में हैं और कितनी महिलाओं को आर्थिक सहायता देकर रोजगार से जोड़ा जा सकता है. योजना की निगरानी और तैयारियों की जिम्मेदारी कैबिनेट के एक वरिष्ठ मंत्री को दिए जाने की भी चर्चा है.

यानी मामला सिर्फ राजनीतिक घोषणा तक सीमित नहीं है, बल्कि सरकार इसके लिए मौजूदा महिला स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण आजीविका के नेटवर्क को आधार बनाने पर भी विचार कर सकती है.

यूपी में पहले से मौजूद है बड़ा नेटवर्क

उत्तर प्रदेश में महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए पहले से ही राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन चल रहा है. इस व्यवस्था के तहत महिलाओं के स्वयं सहायता समूह बनाए जाते हैं. आमतौर पर करीब 10 महिलाओं का एक समूह बनाकर उन्हें अलग-अलग स्वरोजगार गतिविधियों से जोड़ा जाता है. इन समूहों के जरिए महिलाओं को आर्थिक गतिविधियों, प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता से जोड़ने की कोशिश की जाती है.

मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में करीब 8 लाख 99 हजार 398 परिवारों की 98 लाख 76 हजार 389 महिलाएं स्वरोजगार समूहों से जुड़ी हैं. यानी सरकार के पास पहले से ही करीब एक करोड़ महिलाओं तक पहुंचने वाला नेटवर्क मौजूद है. अगर नई योजना को इसी नेटवर्क से जोड़ दिया जाता है तो सरकार के लिए लाभार्थियों की पहचान और आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने का काम अपेक्षाकृत आसान हो सकता है.

आखिर बिहार मॉडल इतना चर्चा में क्यों?

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना चर्चा में रही. इस योजना का उद्देश्य हर परिवार की कम से कम एक महिला को स्वरोजगार से जोड़ना था. बिहार चुनाव से पहले महिलाओं के खातों में 10 हजार रुपये की प्रारंभिक आर्थिक सहायता भेजी गई. इसके बाद रोजगार शुरू करने और कामकाज का आकलन करने के आधार पर आगे आर्थिक मदद देने का प्रावधान रखा गया था.

बिहार के चुनाव में महिला मतदाता एक महत्वपूर्ण राजनीतिक ताकत बनकर सामने आईं और बीजेपी की अगुवाई वाले गठबंधन को बंपर जीत हासिल हुई थी. अब इसी मॉडल को उत्तर प्रदेश में अपनाया जा सकता है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

यूपी में रील्स और इंफ्लूएंसर्स के जरिए विपक्ष को जवाब देगी बीजेपी, 17 सितंबर से शुरू होगा 'सेवा संकल्प अभियान'

यूपी चुनाव से पहले बीजेपी अब चुनावी नैरेटिव की लड़ाई को सोशल मीडिया के मोर्चे पर तेज करने जा रही है। पीएम मोदी के जन्मदिन पर बीजेपी प्रदेश भर में 'सेवा संकल्प अभियान' शुरू करेगी।

यूपी प्रभारी बनने के बाद BJP नेता विनोद तावड़े का पहला दौरा, बूथ मैनेजमेंट और SIR है मुख्य एजेंडा

उत्तर प्रदेश के प्रभारी बनने के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े पहली बार 5 सितंबर को राज्य के दौरे पर आ रहे हैं। माना जाता है कि वे इस दौरे के साथ बीजेपी की चुनावी मशीनरी की बूथ स्तर तक गहन समीक्षा की शुरुआत करेंगे।

'पत्नी के लिए खड़े नहीं हो सकते, महिलाओं को 40 हजार देंगे', प्रियंका मौर्य का अखिलेश यादव पर हमला

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंका मौर्य ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को उनके महिलाओं को 40 हजार रुपये देने के वादे को लेकर निशाना बनाया है।