खबर युग

आजम खान की बहन निकहत का लखनऊ के पॉश इलाके में 5000 वर्गफीट का आलीशान बंगला, आवंटन होगा रद्द

लखनऊ के पॉश इलाके में आजम खान की बहन निकहत के नाम पर आवंटित आलीशान बंगला को लेकर नगर निगम ने बड़े एक्शन की तैयारी कर ली है।

Gaurav Dwivedi
September 30, 2026
3 min read
आजम खान की बहन निकहत का लखनऊ के पॉश इलाके में 5000 वर्गफीट का आलीशान बंगला, आवंटन होगा रद्द

लखनऊ: यूपी में भाजपा की सरकार आने के बाद से समाजवादी पार्टी के सीनियर नेता और पूर्व मंत्री आजम खान के परिजनों व करीबियों पर लगातार प्रशासनिक शिकंजा कसता जा रहा है। अलग -अलग विभागों की ओर से तेजी से हो रही कार्रवाई के बीच अब प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके में सपा के कद्दावर नेता माने जाने वाले आजम खान की बहन निकहत के नाम पर आवंटित आलीशान बंगला को लेकर नगर निगम ने बड़े एक्शन की तैयारी पूरी कर ली है।लखनऊ नगर निगम रिवर बैंक कॉलोनी स्थित करीब 5 हजार स्क्वायर फुट में फैले इस बड़े बंगले के आवंटन को आधिकारिक और स्थायी रूप से रद्द करने जा रहा है।

आवंटन में नियमों के उल्लंघन का आरोप

मिली जानकारी के अनुसार, लखनऊ की वीआईपी रिवर बैंक कॉलोनी में नगर निगम द्वारा पूर्व में आजम खान की बहन निकहत को एक विशाल आवास आवंटित किया गया था। लगभग 5,000 वर्गफीट क्षेत्रफल वाले इस आलीशान बंगले के आवंटन को लेकर लंबे समय से गंभीर सवाल खड़े हो रहे थे। आरोप है कि इस संपत्ति के आवंटन में नियमों की अनदेखी की गई और प्रक्रियागत खामियां बरती गईं। इन शिकायतों और जांच के बाद नगर निगम प्रशासन ने आवंटन निरस्त करने की कागजी कार्रवाई को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

​एक साल पहले दिया गया था नोटिस

अधिकारियों ने इस मामले को लेकर बताया कि इस सरकारी आवास को खाली कराने की कवायद करीब एक साल पहले ही शुरू कर दी गई थी। नगर निगम ने नियमों के तहत कार्रवाई करते हुए साल भर पहले आजम खान की बहन निकहत को आवास खाली करने का विधिवत नोटिस थमाया था। प्रशासनिक दबाव और नोटिस के बाद से ही यह 5 हजार वर्गफीट का यह बंगला पूरी तरह से खाली पड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि अब औपचारिकता पूरी करते हुए नगर निगम इसके आवंटन को स्थायी तौर पर निरस्त कर अपने रिकॉर्ड को दुरुस्त कर रहा है।

​नगर निगम के खाते में दर्ज होगी जमीन

बताया जाता है कि आधिकारिक तौर पर आवास का आवंटन रद्द होने के बाद यह बेशकीमती सरकारी जमीन और संपत्ति पूरी तरह से लखनऊ नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में आ जाएगी। मौजूदा समय में लखनऊ नगर निगम प्रशासन इस विशाल परिसर का उपयोग अपने किसी विभागीय कार्यालय या फिर जनहित से जुड़ी विकास योजनाओं के लिए करने पर विचार कर रहा है। बताते चलें कि चुनाव से ठीक पहले लखनऊ में सपा के दिग्गज नेताओं में शामिल आजम खान के परिवार से जुड़े इस आलीशान बंगले का आवंटन रद्द होने की खबर के बाद सियासी गलियारों में एक बार फिर हलचल तेज हो गई हैं।

निकहत के बंगले के आवंटन को रद्द करने के फैसले पर आपकी क्या राय है? कृपया अपनी राय कमेंट बॉक्स में साझा करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

लखनऊ में नशे के कारोबार पर ANTF का एक्शन: 2 करोड़ की संदिग्ध मॉर्फिन बरामद, बाराबंकी के दो युवक गिरफ्तार

लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र के महिपतमऊ गांव में ANTF और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर दो युवकों को गिरफ्तार किया।

लखनऊ के फैजुल्लागंज में बाढ़ का कहर: 50000 घर आधे से ज्यादा डूबे, पानी कम होने के बाद भी मुश्किलें कम नहीं

गोमती नदी का जलस्तर 14 दिनों के बाद घटने के बाद भी लोगों की मुसीबतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। फैजुल्लागंज इलाके में लोगों के सामने कई संकट हैं।

लखनऊ यूनिवर्सिटी में छात्राओं का फूटा गुस्सा, खाने में बिच्छू मिलने का आरोप लगाते हुए किया प्रदर्शन

लखनऊ यूनिवर्सिटी में खराब खाने को लेकर छात्राओं का गुस्सा फूटा है। छात्राओं ने खाने में बिच्छू मिलने का आरोप लगाते हुए वीसी ऑफिस पर प्रदर्शन किया।

लखनऊ में LDA कर्मी ने बीजेपी विधायक से ही मांग लिया 25 लाख का घूस, पुलिस ने अब हिरासत में लिया

लखनऊ में एलडीए कर्मी ने बीजेपी विधायक अनिल सिंह से 25 लाख की घूस मांग ली। इस मामले में एलडीए वीसी के निर्देश पर अब कर्मचारी राज किशोर दुबे को हिरासत में लिया गया है।