लखनऊ के फैजुल्लागंज में बाढ़ का कहर: 50000 घर आधे से ज्यादा डूबे, पानी कम होने के बाद भी मुश्किलें कम नहीं
गोमती नदी का जलस्तर 14 दिनों के बाद घटने के बाद भी लोगों की मुसीबतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। फैजुल्लागंज इलाके में लोगों के सामने कई संकट हैं।

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ के कई इलाकों में बाढ़ का पानी घटने के बाद भी लोगों की मुसीबतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। फैजुल्लागंज इलाकों में रहने वाले लोगों के सामने जीवन को पटरी पर लाने का संकट खड़ा हो गया है। स्थानीय निवासियों का अनुमान है कि फैजुल्लागंज में 40000 से 50000 घर आधे से ज्यादा डूबे हुए हैं।
फैजुल्लागंज स्थित गणेश विहार में रहने वाला एक परिवार पिछले 10 दिनों से अपने ही घर में नहीं जा पा रहे है। घर के अंदर बाढ़ का पानी भरा होने के कारण उन्होंने दूसरी जगह कमरा किराए पर ले लिया है। जिससे उन पर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ऐसे हजारों परिवार के सामने संकट है जो कि गोमती नदी का जलस्तर 14 दिनों के बाद घटने के बाद भी मुश्किल में हैं।
गोमती नदी के आसपास तीन लाख लोग प्रभावित
बताया जा रहा है कि नदी के आसपास के इलाकों में तीन लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं, जिनमें फैजुल्लागंज सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में से एक है। गणेश विहार के कुछ हिस्सों में पानी का स्तर नीचे आ गया है, लेकिन परिवार अभी भी सामान्य जीवन में नहीं लौट पा रहे हैं।
फैजुल्लागंज में मेडिकल स्टोर चलाने वाले कमलेश कुमार गुप्ता के लिए 12 दिनों तक कारोबार बंद रहना आर्थिक रूप से भारी पड़ा है। उन्होंने कहा, घर और कारोबार भारी नुकसान का शिकार हुए हैं। बेकरी चलाने वाले संदीप सिंह ने सात दिन दुकान बंद रहने के बाद अपनी दुकान दोबारा खोली, लेकिन सामान बेचने की बजाय उनका पूरा दिन साफ-सफाई करने में ही बीत गया।
मिल्लत नगर में 12 दिनों के बाद दुकानें फिर से खुलनी शुरू हो गई हैं, लेकिन निवासियों के सामने भोजन और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कमी बनी हुई है। निवासियों ने बताया कि पूर्व पार्षद जगलाल यादव गणेश विहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद कर रहे हैं। जैसे-जैसे गोमती का जलस्तर कम हो रहा है लोग अपने घरों, वाहनों और आजीविका को हुए नुकसान का आकलन करने में जुटे हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
लखनऊ में नशे के कारोबार पर ANTF का एक्शन: 2 करोड़ की संदिग्ध मॉर्फिन बरामद, बाराबंकी के दो युवक गिरफ्तार
लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र के महिपतमऊ गांव में ANTF और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर दो युवकों को गिरफ्तार किया।
लखनऊ यूनिवर्सिटी में छात्राओं का फूटा गुस्सा, खाने में बिच्छू मिलने का आरोप लगाते हुए किया प्रदर्शन
लखनऊ यूनिवर्सिटी में खराब खाने को लेकर छात्राओं का गुस्सा फूटा है। छात्राओं ने खाने में बिच्छू मिलने का आरोप लगाते हुए वीसी ऑफिस पर प्रदर्शन किया।
लखनऊ में LDA कर्मी ने बीजेपी विधायक से ही मांग लिया 25 लाख का घूस, पुलिस ने अब हिरासत में लिया
लखनऊ में एलडीए कर्मी ने बीजेपी विधायक अनिल सिंह से 25 लाख की घूस मांग ली। इस मामले में एलडीए वीसी के निर्देश पर अब कर्मचारी राज किशोर दुबे को हिरासत में लिया गया है।
आजम खान की बहन निकहत का लखनऊ के पॉश इलाके में 5000 वर्गफीट का आलीशान बंगला, आवंटन होगा रद्द
लखनऊ के पॉश इलाके में आजम खान की बहन निकहत के नाम पर आवंटित आलीशान बंगला को लेकर नगर निगम ने बड़े एक्शन की तैयारी कर ली है।
