सिया के नाम के टैटू से बर्थडे सरप्राइज तक… केतन हत्याकांड में 5053 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, सामने आईं कई चौंकाने वाली बातें
पुणे के केतन हत्याकांड में दाखिल 5,053 पन्नों की चार्जशीट से कई अहम जानकारियां सामने आई हैं. इसी बीच केतन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपनी पीठ पर सिया के नाम का टैटू बनवाता दिख रहा है.

महाराष्ट्र के पुणे में केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं. पुलिस ने मामले में 5,053 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है. इसमें मोबाइल डेटा, चैट, कॉल रिकॉर्ड, गूगल सर्च हिस्ट्री और गवाहों के बयान समेत कई डिजिटल सबूत शामिल किए गए हैं. चार्जशीट के मुताबिक, हत्या की योजना बनाने के लिए इंटरनेट और सोशल मीडिया से जानकारी जुटाई गई थी. इसी बीच केतन का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह अपनी पीठ पर सिया गोयल के नाम का टैटू बनवाता दिखाई दे रहा है. बताया जा रहा है कि केतन ने यह टैटू सिया के जन्मदिन पर उसे सरप्राइज देने के लिए बनवाया था.
सिया के जन्मदिन पर देना चाहता था खास तोहफा
सिया गोयल का जन्मदिन 19 जून को था. इससे पहले केतन ने अपनी पीठ पर सिया के नाम का टैटू बनवाया था. बताया जा रहा है कि वह जन्मदिन के मौके पर सिया को यह टैटू दिखाकर सरप्राइज देना चाहता था. अब इस टैटू से जुड़ा वीडियो सामने आया है, जिसमें केतन टैटू बनवाते हुए नजर आ रहा है. हत्या की जांच के दौरान यह जानकारी भी पुलिस के सामने आई है.
हत्या की साजिश में इंटरनेट सर्च का इस्तेमाल
पुलिस की चार्जशीट के मुताबिक, हत्या की योजना बनाने के दौरान इंटरनेट पर कई तरह की जानकारी जुटाई गई. इसमें हत्या के पुराने मामलों और ट्रेकिंग हादसों से जुड़ी जानकारी भी सर्च की गई. चार्जशीट में दावा किया गया है कि सिया गोयल ने गूगल पर ‘सोनम केस’ सर्च किया था और उसके बारे में जानकारी जुटाई थी.
इसके अलावा आईफोन की कॉल हिस्ट्री डिलीट करने, लोहागढ़ और ट्रेकिंग हादसों से जुड़ी जानकारी भी सर्च किए जाने का दावा है. पुलिस के मुताबिक, ‘Death Cap Mushroom India’, ‘Who Hit Preeti Singh’, ‘Sonam Case’ और ‘Who kill Family by Mushroom’ जैसे सर्च भी किए गए थे. चार्जशीट में कहा गया है कि मशरूम के जरिए हत्या की संभावना को लेकर भी जानकारी जुटाई गई थी.
28 मई को लोहागढ़ की रेकी का दावा
चार्जशीट के मुताबिक, केतन की हत्या के लिए लोहागढ़ को चुना गया था. पुलिस का दावा है कि 28 मई को लोहागढ़ की रेकी की गई. इसके अगले दिन यानी 29 मई को सोनम मर्डर केस से जुड़ी जानकारी का अध्ययन किया गया. इसके बाद 31 मई को सिया केतन को ट्रेकिंग के बहाने लोहागढ़ लेकर गई. वहां संभावित घटनास्थल की तस्वीरें खींची गईं. इन तस्वीरों को चेतन चौधरी को दिखाया गया और जगह तय की गई.
धक्का देने की भी प्रैक्टिस
पुलिस की चार्जशीट में यह भी दावा किया गया है कि केतन को धक्का देने की प्रैक्टिस की गई थी. इसके लिए पुणे के लुल्लानगर इलाके में अभ्यास किए जाने की बात कही गई है. हत्या के बाद पुलिस और आम लोगों को क्या बताया जाएगा और किन बातों को छिपाया जाएगा, इसका प्लान भी पहले से बनाए जाने का दावा चार्जशीट में किया गया है.
18 जून को लोहागढ़ ले जाने का आरोप
चार्जशीट के मुताबिक, 18 जून को केतन को लोहागढ़ ले जाया गया. पुलिस का आरोप है कि वहां चेतन चौधरी ने केतन को पीछे से धक्का दिया. इसके बाद सिया गोयल ने भी उसे घाटी की तरफ धक्का दिया. पुलिस ने मामले में एक प्रत्यक्षदर्शी गवाह होने का भी दावा किया है. अब इस केस में दाखिल 5,053 पन्नों की चार्जशीट के बाद जांच से जुड़ी कई जानकारियां सामने आई हैं. इसमें डिजिटल डेटा से लेकर चैट, कॉल रिकॉर्ड और गवाहों के बयान तक को सबूत के तौर पर शामिल किया गया है. केतन का सिया के नाम का टैटू बनवाते हुए सामने आया वीडियो भी इस मामले में चर्चा का विषय बना हुआ है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
मैंने पार्टी के लिए कुर्बानी दी, 9 लोगों का मर्डर…’, अनंत सिंह ने अब नीतीश कुमार को भी लपेटा
जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसको लेकर सियासी हलचल मच गई है. उन्होंने कहा है कि जब नीतीश कुमार कुछ नहीं थे, मैंने पार्टी के लिए कुर्बानी दी है, उन्होंने क्या किया है.
पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने बनाई ‘जननीति भारत’ पार्टी, लड़ेंगी चुनाव
UP चुनाव से पहले पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने जननीति भारत नाम से पार्टी बना ली है. उन्होंने यूपी में चुनाव लड़ने का ऐलान भी कर दिया है.
पूरी दिल्ली से बैरिकेड्स हटाएं, इंटरनेट और मेट्रो स्टेशन चालू रखें… सुप्रीम कोर्ट का अवमानना मामले पर कारण बताओ नोटिस जारी
सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली प्रोटेस्ट से जुड़े अवमानना मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को शो कॉज नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने सरकार को जवाब तलब करने के लिए 13 अक्टूबर मंगलवार तक जवाब मांगा है.
अगले 1 साल तक शांति भंग नहीं होनी चाहिए… अभिजीत दिपके-आशुतोष रांका-सौरव दास को सशर्त किया गया रिहा
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के तीन प्रमुख नेताओं की रिहाई हो गई है. अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव की रिहाई के लिए शर्त रखी गई है कि वो एक साल तक ऐसी किसी गतिविधि में शामिल ना हों जिससे शांति भंग हो.
