खबर युग

लखनऊ में स्वाइन फ्लू के एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 52 तक पहुंची, स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह अलर्ट

लखनऊ में स्वाइन फ्लू के लगातार बढ़ रहे मामलों से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। लखनऊ में स्वाइन फ्लू के एक्टिव केसों की संख्या 52 हो गई है।

Gaurav Dwivedi
September 5, 2026
3 min read
लखनऊ में स्वाइन फ्लू के एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 52 तक पहुंची, स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह अलर्ट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू H1N1 के लगातार बढ़ रहे मामलों ने स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा दिया है। शहर में 11 नए मरीजों की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अपनी सतर्कता और बढ़ा दी है। बताया जाता है कि नए सामने आए मामलों में से 2 मरीजों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।

वहीं, 9 मरीजों को डॉक्टरों की निगरानी में होम आइसोलेशन में रखा गया है। इन नए मामलों के साथ ही लखनऊ में स्वाइन फ्लू के एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 52 तक पहुंच गई है। हालांकि, राहत की बात यह रही कि बीते 24 घंटे के दौरान 2 मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर डिस्चार्ज भी हुए हैं।बलरामपुर अस्पताल में 3 केस मिले थे

लखनऊ में बीते तीन दिनों से H1N1 संक्रमण यानी स्वाइन फ्लू के मरीजों का ग्राफ लगातार ऊपर चढ़ रहा है। इससे पहले बीते बुधवार को 6 और गुरुवार को 9 नए मरीज सामने आए थे, जबकि 4 मरीज स्वस्थ हुए थे। वहीं, बीते कल यानी शुक्रवार को 11 नए संक्रमितों के मिलने से स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चिंता बढ़ गई है। इतना ही नहीं, इससे पहले लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में स्वाइन फ्लू के 3 पॉजिटिव केस मिले थे, जिनमें से एक महिला मरीज ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। वर्तमान में सभी अस्पताल में भर्ती मरीजों का आइसोलेशन वार्डों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में सघन उपचार किया जा रहा है।

सरकारी अस्पतालों में विशेष बेड रिजर्व

स्वाइन फ्लू के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए लखनऊ CMO डॉ. एन.बी. सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह अलर्ट है। उन्होंने स्पष्ट किया कि लखनऊ के सभी जिला स्तरीय सरकारी अस्पतालों में स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए अलग से विशेष बेड रिजर्व कर दिए गए हैं। अस्पतालों में जरूरी एंटी-वायरल दवाओं, टेस्टिंग किट और अन्य जीवनरक्षक संसाधनों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध कराया गया है। सीएमओ ने कहा कि संक्रमित मरीजों की देखभाल और त्वरित उपचार के लिए अस्पतालों में डेडिकेटेड मेडिकल टीमें तैनात हैं और चिकित्सा व्यवस्था में कहीं कोई समस्या नहीं है।

H1N1 की जांच निःशुल्क

आपको बताते चलें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में बढ़ते स्वाइन फ्लू और मौसमी फ्लू की स्थिति को लेकर हाईलेवल समीक्षा बैठक की थी। मुख्यमंत्री ने सभी जिला अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों, सीएचसी और पीएचसी पर H1N1 की जांच पूर्णतः निःशुल्क कराने के कड़े निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने निजी जांच केंद्रों द्वारा तय सरकारी दरों से अधिक शुल्क वसूलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी थी। मुख्यमंत्री ने अस्पतालों में दवाओं, टेस्टिंग किट और आइसोलेशन वार्डों की पर्याप्त व्यवस्था रखने, गंभीर मरीजों के लिए अलग आईसीयू वार्ड आरक्षित करने तथा आशा व एएनएम के सहयोग से घर-घर जाकर संभावित मरीजों की सघन पहचान करने के निर्देश जारी किए थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

लखनऊ में नशे के कारोबार पर ANTF का एक्शन: 2 करोड़ की संदिग्ध मॉर्फिन बरामद, बाराबंकी के दो युवक गिरफ्तार

लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र के महिपतमऊ गांव में ANTF और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर दो युवकों को गिरफ्तार किया।

लखनऊ के फैजुल्लागंज में बाढ़ का कहर: 50000 घर आधे से ज्यादा डूबे, पानी कम होने के बाद भी मुश्किलें कम नहीं

गोमती नदी का जलस्तर 14 दिनों के बाद घटने के बाद भी लोगों की मुसीबतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। फैजुल्लागंज इलाके में लोगों के सामने कई संकट हैं।

लखनऊ यूनिवर्सिटी में छात्राओं का फूटा गुस्सा, खाने में बिच्छू मिलने का आरोप लगाते हुए किया प्रदर्शन

लखनऊ यूनिवर्सिटी में खराब खाने को लेकर छात्राओं का गुस्सा फूटा है। छात्राओं ने खाने में बिच्छू मिलने का आरोप लगाते हुए वीसी ऑफिस पर प्रदर्शन किया।

लखनऊ में LDA कर्मी ने बीजेपी विधायक से ही मांग लिया 25 लाख का घूस, पुलिस ने अब हिरासत में लिया

लखनऊ में एलडीए कर्मी ने बीजेपी विधायक अनिल सिंह से 25 लाख की घूस मांग ली। इस मामले में एलडीए वीसी के निर्देश पर अब कर्मचारी राज किशोर दुबे को हिरासत में लिया गया है।