कौशांबी के पटाखा गोदाम में भीषण धमाका, 7 लोगों की मौत; कई मकान ध्वस्त
कौशांबी-प्रयागराज बॉर्डर पर पटाखा गोदाम में भीषण विस्फोट से कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए. कई लोगों के दबने और 7 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि राहत-बचाव कार्य जारी है.

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पटाखा गोदाम में ब्लास्ट हो गया. ये धमाका इतना भीषण था कि इसमें 7 लोगों की मौत हो गई. वहीं, कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. मामला कौशांबीऔर प्रयागराज बॉर्डर पर थाना पिपरी और पूरामुफ्ती क्षेत्र की सीमा के पास आदित्य नाम से संचालित बताए जा रहे पटाखा गोदाम है. सोमवार सुबह करीब 11 बजे यहां भीषण विस्फोट होने से इलाके में हड़कंप मच गया.धमाके की चपेट में आकर आसपास के कई मकानों के क्षतिग्रस्त अथवा ध्वस्त होने की सूचना है. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालने में जुटे हैं. फिलहाल प्रशासन की ओर से मृतकों और घायलों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है.दोनों जिलों के अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं और राहत एवं बचाव कार्य जारी है. आसपास के गांवों के लोग भी मौके पर पहुंच गए हैं और मलबा हटाने में मदद कर रहे हैं. जहां विस्फोट हुआ है, वहां कई घर जमींदोज हो चुके हैं. मलबा हटाकर दबे हुए लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है.बताया जा रहा है कि विस्फोट वाली जगह पर अभी भी पटाखे फट रहे हैं, जिसके कारण लोग आसपास नहीं जा पा रहे हैं. दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम कर रही हैं. कौशांबी जिले के डीएम और एसपी भी मौके पर पहुंच चुके हैं. कई थानों की पुलिस फोर्स भी घटनास्थल पर मौजूद है.
इस हादसे में दर्जन भर से अधिक लोगों के झुलसने और मलबे में दबने की सूचना है. 7 लोगों की मौत की भी खबर सामने आ रही है, लेकिन अभी तक किसी अधिकारी ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. फिलहाल राहत और बचाव कार्य को प्राथमिकता दी जा रही है.
जानकारी के अनुसार, लाइसेंस में 10 किलो से अधिक बारूद रखने की अनुमति नहीं होती है. लेकिन इतना बड़ा विस्फोट होने से आशंका जताई जा रही है कि यहां भारी मात्रा में, संभवतः कुंतलों में बारूद रखा गया था. यदि गांव के पास इस तरह पटाखा फैक्ट्री या गोदाम संचालित किया जा रहा था तो यह गंभीर जांच का विषय है.
विस्फोट इतना तेज था कि करीब 2 किलोमीटर तक इसकी गूंज सुनाई पड़ी. धमाके की आवाज सुनकर लोग जहां थे, वहीं सहम गए. फिलहाल पुलिस और अन्य जांच एजेंसियों की टीमें मामले की जांच में जुट गई हैं.
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि इतने बड़े स्तर पर पटाखों और बारूद का भंडारण किसकी अनुमति से किया जा रहा था और इस भीषण हादसे का जिम्मेदार कौन होगा? घायलों और मृतकों के परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. फिलहाल मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है और प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
यूपी में रील्स और इंफ्लूएंसर्स के जरिए विपक्ष को जवाब देगी बीजेपी, 17 सितंबर से शुरू होगा 'सेवा संकल्प अभियान'
यूपी चुनाव से पहले बीजेपी अब चुनावी नैरेटिव की लड़ाई को सोशल मीडिया के मोर्चे पर तेज करने जा रही है। पीएम मोदी के जन्मदिन पर बीजेपी प्रदेश भर में 'सेवा संकल्प अभियान' शुरू करेगी।
यूपी प्रभारी बनने के बाद BJP नेता विनोद तावड़े का पहला दौरा, बूथ मैनेजमेंट और SIR है मुख्य एजेंडा
उत्तर प्रदेश के प्रभारी बनने के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े पहली बार 5 सितंबर को राज्य के दौरे पर आ रहे हैं। माना जाता है कि वे इस दौरे के साथ बीजेपी की चुनावी मशीनरी की बूथ स्तर तक गहन समीक्षा की शुरुआत करेंगे।
'पत्नी के लिए खड़े नहीं हो सकते, महिलाओं को 40 हजार देंगे', प्रियंका मौर्य का अखिलेश यादव पर हमला
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंका मौर्य ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को उनके महिलाओं को 40 हजार रुपये देने के वादे को लेकर निशाना बनाया है।
तीन IAS अधिकारी, दस IPS और आठ PPS सहित यूपी में 21 अफसर हुए रिटायर, देखिए पूरी लिस्ट
यूपी में 21 अफसर 31 अगस्त को सेवानिवृत हो गये। इनमें तीन आईएएस और दस आईपीएस अफसरों के साथ आठ पीपीएस अधिकारी हैं।
