बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम में दिखा यूपी का दम, इन 8 चेहरों के साथ पार्टी साधेगी सोशल इंजीनियरिंग
बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम में एक बार फिर यूपी का दम दिखा है। इस बार टीम में यूपी से 8 चेहरे लिए गए हैं। वहीं, डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल, अरुण सिंह और लक्ष्मीकांत वाजपेयी को इस बार जगह नहीं मिली है।

लखनऊ: अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम में इस बार फिर से यूपी का दम दिखा है। टीम में यूपी से 8 चेहरे लिए गए हैं। वहीं, पिछली टीम में अहम जिम्मेदारियां संभालने वाले राष्ट्रीय महामंत्री रहे डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल, अरुण सिंह और उपाध्यक्ष बने लक्ष्मीकांत वाजपेयी को इस बार जगह नहीं मिली।
पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी को राष्ट्रीय संगठन में महामंत्री बनाकर कद बढ़ाया गया है। हरीश द्विवेदी बस्ती और स्मृति इरानी अमेठी से पिछला लोकसभा चुनाव हार गए थे। इस बीच अब उन्हें राष्ट्रीय महामंत्री बनाया जाना संगठन में उनकी मजबूत वापसी के तौर पर देखा जा रहा है।
राष्ट्रीय टीम में 3 महिलाएं यूपी से हैं
यूपी के लिहाज से यह बदलाव महज नामों की अदला-बदली नहीं, बल्कि 2027 विधानसभा चुनाव से पहले संगठन की प्राथमिकताओं में बदलाव का संकेत माना जा रहा है। राष्ट्रीय टीम में यूपी के जिन आठ नामों को शामिल किया गया है, उनके जरिए दलित-पिछड़ा-अल्पसंख्यकों को साधने की कोशिश की गई है। दोनों अल्पसंख्पक पसमांदा समाज से आते हैं। वहीं, राष्ट्रीय टीम में शामिल 12 महिलाओं में से तीन यूपी से हैं।
क्यों हटाए गए बड़े चेहरे ?
डॉ.राधा मोहन दास अग्रवाल गोरखपुर सदर सीट से विधायक रह चुके हैं। चर्चा है कि सीएम योगी के खिलाफ मुखर रहने वाले अग्रवाल ने गोरखपुर में हाल ही में एक कार्यक्रम में न बुलाए जाने को लेकर सार्वजनिक टिप्पणी भी की थी। इस वजह से उनके खिलाफ नाराजगी थी। यह भी कहा जा रहा है कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी और अरुण सिंह को उम्रदराज होने की वजह से संगठन में जगह नहीं दी गई है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
यूपी में रील्स और इंफ्लूएंसर्स के जरिए विपक्ष को जवाब देगी बीजेपी, 17 सितंबर से शुरू होगा 'सेवा संकल्प अभियान'
यूपी चुनाव से पहले बीजेपी अब चुनावी नैरेटिव की लड़ाई को सोशल मीडिया के मोर्चे पर तेज करने जा रही है। पीएम मोदी के जन्मदिन पर बीजेपी प्रदेश भर में 'सेवा संकल्प अभियान' शुरू करेगी।
यूपी प्रभारी बनने के बाद BJP नेता विनोद तावड़े का पहला दौरा, बूथ मैनेजमेंट और SIR है मुख्य एजेंडा
उत्तर प्रदेश के प्रभारी बनने के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े पहली बार 5 सितंबर को राज्य के दौरे पर आ रहे हैं। माना जाता है कि वे इस दौरे के साथ बीजेपी की चुनावी मशीनरी की बूथ स्तर तक गहन समीक्षा की शुरुआत करेंगे।
'पत्नी के लिए खड़े नहीं हो सकते, महिलाओं को 40 हजार देंगे', प्रियंका मौर्य का अखिलेश यादव पर हमला
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंका मौर्य ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को उनके महिलाओं को 40 हजार रुपये देने के वादे को लेकर निशाना बनाया है।
तीन IAS अधिकारी, दस IPS और आठ PPS सहित यूपी में 21 अफसर हुए रिटायर, देखिए पूरी लिस्ट
यूपी में 21 अफसर 31 अगस्त को सेवानिवृत हो गये। इनमें तीन आईएएस और दस आईपीएस अफसरों के साथ आठ पीपीएस अधिकारी हैं।
