UP की बड़ी खबर

लखनऊ समिट बिल्डिंग में फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़,92 लड़के और 27 लड़कियां मिलकर चलाते थे ठगी का धंधा

लखनऊ पुलिस ने साइबर अपराधियों के एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। यह रैकेट विदेशियों को निशाना बनाता था। पुलिस ने इस मामले में 119 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस रैकेट के तार संगठित अंतरराष्ट्रीय साइबर धोखाधड़ी नेटवर्क से जुड़े हैं।लखनऊ के विभूति खंड थाना क्षेत्र स्थित समिट बिल्डिंग के 11वीं मंजिल पर फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर पकड़ा गया। सोलारिस सॉल्यूशन (Solaris Solution) के नाम से कॉल सेंटर का संचालन हो रहा था। यहां बैठकर डॉलर एप के जरिए विदेशी नागरिकों को निशाना बनाया जाता था।

Gaurav Dwivedi
July 2, 2026
2 min read
लखनऊ समिट बिल्डिंग में फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़,92 लड़के और 27 लड़कियां मिलकर चलाते थे ठगी का धंधा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। लखनऊ पुलिस ने शहर के गोमती नगर की समिट बिल्डिंग की 11वीं मंजिल से चल रहे एक रैकेट का भंडाफोड़ किया है। जांच करने वाले अधिकारियों ने इसे 'मिनी जामताड़ा' कहा है। ऑइस मामले में पुलिस ने 119 लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें 92 युवक और 27 युवतियां शामिल हैं। यह सभी कथित तौर पर अमेरिका के नागरिकों को निशाना बनाने वाले एक बहुत ही संगठित अंतरराष्ट्रीय साइबर धोखाधड़ी नेटवर्क से जुड़े थे।

पुलिस ने बताया कि यह रैकेट सोलारिस सॉल्यूशन नाम के एक फर्जी कॉल सेंटर से चलाया जा रहा था। यह रैकेट कामर्शियल कॉम्प्लेक्स में स्थित दो ऑफिसों में करीब 18 महीनों से काम कर रहा था। साइबर अपराध रैकेट के खिलाफ कार्रवाई डीसीपी (क्राइम) अनिल यादव और एडिशनल डीसीपी (क्राइम) किरण यादव के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने की।

ऑनलाइन शॉपिंग साइटों से रिफंड देने के नाम पर ठगी

सूत्रों की मानें, तो 35 से अधिक युवतियां भी इसमें काम कर रही थीं। इनका सरगना विदेश में बैठकर पूरे नेटवर्क को हैंडल कर रहा था। यहां पर किराए पर ऑफिस लेकर कर्मचारियों को हायर किया था। जो अमेजॉन व ऑनलाइन कंपनियों के रिफंड दिलाने के नाम पर ठगी कर रहे थे।

आरोपियों को ले जाने के लिए मंगाई गईं बसें

एडीसीपी क्राइम किरण यादव की क्राइम ब्रांच टीम व साइबर सेल ने सूचना के आधार पर मंगलवार देर रात करीब 1 बजे छापा मारा। बुधवार दोपहर तक कार्रवाई जारी रही। सूत्रों ने बताया कि बहुत ज्यादा कर्मचारी होने की वजह से 3 बसों को बुलाया गया। जिसमें सभी आरोपियों को बैठाकर ले जाया गया। इसके साथ ही रस्सी भी मंगाई गई। जिससे बैरिकेडिंग करके आरोपियों को बस तक ले जाया गया।

ज्वाइंट सीपी समेत उच्च अधिकारी पहुंचे

मौके पर ज्वाइंट सीपी बबलू कुमार, डीसीपी पूर्वी डॉ. दीक्षा शर्मा, एसीपी विभूति खंड सौम्या पांडे सहित कई उच्च अधिकारी भी पहुंचे हैं। बताया जा रहा है लिखा पढ़ी करने के बाद सभी आरोपियों को मेडिकल के लिए ले जाया जाएगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हालांकि, इस मामले में पुलिस ने कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया है। पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मामले का खुलासा कर सकती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

झांसी में श्मशान घाट पर टीन शेड तक नहीं, बारिश में तिरपाल के नीचे हुआ कैंसर पीड़ित का अंतिम संस्कार

झांसी में कैंसर पीड़ित का अंतिम संस्कार बारिश में तिरपाल के नीचे किया गया, श्मशान घाट की अव्यवस्था ने स्थिति को कठिन बना दिया।

ट्रेनों के वीआईपी कोटे में दलालों की सेंध, मुंबई में बैठा दलाल गोरखपुर से हासिल कर रहा कोटा, ऐसे खुला खेल

गोरखपुर से मुंबई के दलालों द्वारा वीआईपी कोटे में धांधली का मामला सामने आया है। आरपीएफ ने इस खेल का पर्दाफाश किया है।