खबर युग

भारत के साथ धोखा, मालदीव ने चुना चीन का साथ, थिलाफुशी पोर्ट के लिए कुख्यात चीनी कंपनी से कर ली डील

मालदीव को हर तरह से सपोर्ट करने के बाद भी एक बार फिर उसने भारत के साथ धोखा किया है। मालदीव ने भारत को जिस प्रोजेक्ट में साथ काम करने का वादा किया था, अब उस काम के लिए चीन की कंपनी के साथ डील कर ली है। ये डील भी उसने ऐसी कुख्यात चीनी कंपनी के साथ की है, जो अपने काम को लेकर बदनाम है।

Gaurav Dwivedi
September 5, 2026
3 min read
भारत के साथ धोखा, मालदीव ने चुना चीन का साथ, थिलाफुशी पोर्ट के लिए कुख्यात चीनी कंपनी से कर ली डील

नई दिल्ली: मालदीव ने भारत के साथ फिर गद्दारी की है। उसने वादा किया था कि थिलाफुशी पोर्ट को भारत के साथ मिलकर विकसित किया जाएगा, लेकिन अब मालदीव अपने इस वादे से पीछे हट चुका है। इस प्रोजेक्ट के पहले चरण के डेवलपमेंट के लिए एक मालदीव ने चीन की कुख्यात कंपनी के साथ समझौता (MoU) कर लिया है। इससे भारत के दक्षिणी पड़ोस में चीन की मौजूदगी बढ़ सकती है।
रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं

मालदीव पोर्ट्स लिमिटेड ने हाल ही में चीन की हार्बर इंजीनियरिंग कंपनी (CHEC) के साथ एक MoU साइन किया है। इसके तहत पोर्ट प्रोजेक्ट का काम CHEC को 'सिंगल नॉमिनेशन' के आधार पर दिया गया है। हैरानी की बात ये है कि CHEC का ट्रैक रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं रहा है। श्रीलंका के हंबनटोटा पोर्ट के अलावा CHEC दक्षिण अमेरिका, केन्या और प्रशांत क्षेत्र के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में भी शामिल रही है। चीन की ये कंपनी वित्तीय और प्रोजेक्ट से जुड़ी गड़बड़ियों के लिए बदनाम रही है।

किन प्रोजेक्ट में CHEC शामिल

  • CHEC की मूल कंपनी का नाम CCCC है।

  • ये गुयाना एयरपोर्ट प्रोजेक्ट में शामिल रही।

  • केन्या में नैवाशा इनलैंड कंटेनर डिपो प्रोजेक्ट।

  • नाउरू पोर्ट का रिडवलपमेंट प्रोजेक्ट।

मुश्किल दौर में है मालदीव

रणनीतिक मामलों के जानकार के मुताबिक CHEC का ऐसे प्रोजेक्ट पूरे करने का रिकॉर्ड रहा है, जिनसे गवर्नेंस, वित्तीय, पर्यावरण, राजनीतिक और रणनीतिक जोखिम पैदा हुए हैं। ऐसे समय में जब पश्चिमी एशिया में चल रहे संघर्ष की वजह से मालदीव की अर्थव्यवस्था मुश्किल दौर से गुजर रही है, ऐसे समय मालदीव के CHEC को काम पर रखने के फैसले पर भी सवाल उठ रहे हैं।

राजकोषीय घाटा बढ़ रहा

इस साल मालदीव के चालू खाता घाटे और राजकोषीय घाटे में काफी बढ़ोतरी का अनुमान है, जबकि सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि दर पिछले साल के 6% के मुकाबले 1% से भी कम रहने की उम्मीद है। 2024 में मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइजू की भारत यात्रा के दौरान, दोनों पक्षों ने माले पोर्ट पर भीड़ कम करने के लिए थिलाफुशी पोर्ट को संयुक्त रूप से विकसित करने की योजना की घोषणा की थी।

भारत ने कई प्रोजेक्ट किए पूरे

भारत के साथ किए गए वादे से पीछे हटने का मालदीव का फैसला मुइजू के 'ग्रेटर माले कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट' (GMCP) में भारत की भूमिका की तारीफ करने के कुछ ही समय बाद आया है। यह प्रोजेक्ट माले को औद्योगिक केंद्र थिलाफुशी से जोड़ता है। GMCP मालदीव में शुरू किया गया अब तक का सबसे बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट है। पिछले आठ सालों में भारत ने मालदीव में कई इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पूरे किए हैं, जिनसे हजारों मालदीव वासियों को फायदा हुआ है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

मैंने पार्टी के लिए कुर्बानी दी, 9 लोगों का मर्डर…’, अनंत सिंह ने अब नीतीश कुमार को भी लपेटा

जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसको लेकर सियासी हलचल मच गई है. उन्होंने कहा है कि जब नीतीश कुमार कुछ नहीं थे, मैंने पार्टी के लिए कुर्बानी दी है, उन्होंने क्या किया है.

पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने बनाई ‘जननीति भारत’ पार्टी, लड़ेंगी चुनाव

UP चुनाव से पहले पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने जननीति भारत नाम से पार्टी बना ली है. उन्होंने यूपी में चुनाव लड़ने का ऐलान भी कर दिया है.

पूरी दिल्ली से बैरिकेड्स हटाएं, इंटरनेट और मेट्रो स्टेशन चालू रखें… सुप्रीम कोर्ट का अवमानना मामले पर कारण बताओ नोटिस जारी

सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली प्रोटेस्ट से जुड़े अवमानना मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को शो कॉज नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने सरकार को जवाब तलब करने के लिए 13 अक्टूबर मंगलवार तक जवाब मांगा है.

अगले 1 साल तक शांति भंग नहीं होनी चाहिए… अभिजीत दिपके-आशुतोष रांका-सौरव दास को सशर्त किया गया रिहा

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के तीन प्रमुख नेताओं की रिहाई हो गई है. अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव की रिहाई के लिए शर्त रखी गई है कि वो एक साल तक ऐसी किसी गतिविधि में शामिल ना हों जिससे शांति भंग हो.