चिराग पासवान सितंबर में प्रयागराज से करेंगे यूपी चुनाव के अभियान का आगाज, ‘पार्टी पंडित-पासी-पासवान’ नारे से वोटर्स को साधने की तैयारी
लोक जनशक्ति पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं. पार्टी 'पंडित-पासी-पासवान' नारे के साथ सामाजिक समीकरण साधने और संगठन विस्तार पर जोर दे रही.

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं. पार्टी अब बिहार की तर्ज पर यूपी में भी संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान के जरिए अपनी जमीन मजबूत करने की तैयारी में जुट गई है. पार्टी के यूपी प्रभारी और बिहार की जमुई लोकसभा सीट से सांसद अरुण भारती ने कहा कि सितंबर 2026 से जनवरी 2027 तक प्रदेश में कई बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इनमें नव संकल्प महासभा, दलित चौपाल और चाणक्य चौपाल प्रमुख होंगे.पार्टी पंडित-पासी-पासवान के नारे के साथ सामाजिक समीकरण साधने की कोशिश करेगी. अरुण भारती के मुताबिक, सितंबर से यूपी में बड़ी जनसभाओं का सिलसिला शुरू होगा और इसकी शुरुआत प्रयागराज से होगी. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान प्रयागराज में जनसभा कर चुनावी अभियान का आगाज करेंगे. पार्टी बेरोजगार युवाओं और जेन-जी से जुड़े मुद्दों को भी अपने कार्यक्रमों में प्रमुखता से उठाएगी.
बिहार चुनाव के तर्ज पर विजन डॉक्यूमेंट
पार्टी यूपी विधानसभा चुनाव के लिए बिहार की तर्ज पर विजन डॉक्यूमेंट भी तैयार करेगी. इसमें सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और चिकित्सा जैसे बुनियादी मुद्दों को शामिल किया जाएगा. इन्हीं जनहित के मुद्दों को लेकर पार्टी जनता के बीच जाने की रणनीति बना रही है. वहीं, अखिलेश यादव के पीडीए में पी को पंडित बताए जाने पर भी अरुण भारती ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी के पंडित-पासी-पासवान नारे के बाद ही सपा ने पंडित समाज को लेकर सक्रियता दिखाई.
समाजवादी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए
कौशांबी के करारी थाना क्षेत्र के बैशकाटी गांव में 12 अगस्त को 13 वर्षीय दलित बच्चे ननका पासी की हत्या के मामले को लेकर भी अरुण भारती ने समाजवादी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि वह पार्टी नेताओं के साथ पीड़ित परिवार से मिले हैं और परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है. हालांकि, उनके लगाए आरोपों पर संबंधित पक्ष का जवाब सामने आना बाकी है.
अरुण भारती ने कहा कि यदि पीड़ित परिवार न्याय की लड़ाई से संतुष्ट नहीं होता है तो उनकी पार्टी इस मामले को आगे तक उठाएगी. ऐसे में यूपी विधानसभा चुनाव से पहले एलजेपी रामविलास अब संगठन विस्तार, सामाजिक समीकरण और स्थानीय मुद्दों के जरिए प्रदेश की राजनीति में अपनी मौजूदगी मजबूत करने की कोशिश में जुट गई है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
जब स्कूल का हिसाब आज भी रजिस्टर में चलता है, तब डिजिटल होने का मतलब क्या है?
छोटे शहरों के स्कूलों में आज भी फीस का हिसाब-किताब कई जगह रजिस्टर, calculator और हाथ से बनी receipts के सहारे चलता है। VidhyaPe इसी ground reality से निकली एक कोशिश है—ऐसी technology बनाने की, जिसे वर्षों से register पर काम कर रहा accountant भी बिना झिझक अपना सके।
'हिंदू जागेंगे तो दुनिया जागेगी', कनाडा में बोले मोहन भागवत- सबकी मदद करना भारत का DNA
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत अमेरिका के बाद कनाडा दौरे पर पहुंचे हैं। कनाडा के टोरंटो में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कई बातें कही हैं।
राष्ट्रपति मुर्मू के भरोसेमंद मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल का इस्तीफा, विदाई के पीछे की कहानी क्या? साये की तरह रहते थे साथ
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के एडीसी के रूप में चर्चित मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने भारतीय सेना से समय से पहले इस्तीफा दे दिया है। वह 4 पैरा स्पेशल फोर्सेज के अधिकारी रह चुके हैं। ऋषभ सिंह सांब्याल ने इस्तीफे का कारण भी बताया है।
हापुड़ में स्वाइन फ्लू से पहली मौत, चार नए केस मिले, मेरठ मेडिकल में 20 बेड का वार्ड तैयार
स्वाइन फ्लू की वजह से लखनऊ में एक मरीज की मौत हो चुकी है। हापुड़ के शख्स की भी नोएडा के अस्पताल में मौत हो गई। इसके अलावा चार अन्य मरीज मिले हैं।
