पंजाब के फिरोजपुर में AAP नेता की हत्या, कार सवार बदमाशों ने बाइक का पीछा कर मारी गोली
पंजाब के फिरोजपुर में AAP नेता गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. आरोपियों की पहचान हो चुकी है और उन्हें पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई हैं. घटना से इलाके में तनाव का माहौल है.

पंजाब के सीमावर्ती जिले फिरोजपुर में आम आदमी पार्टी (AAP) के एक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी के रूप में हुई है. गोलीबारी की यह वारदात मामडोट कस्बे में हुई. इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई. फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है. अज्ञात हमलावरों ने बाइक पर जा रहे आम आदमी पार्टी के नगर पार्षद गुरप्रीत सिंह गोपी उर्फ गोपी का पीछा किया और उन पर गोलियां चला दीं, जिसके बाद उनकी मौत हो गई. यह घटना शनिवार (29 अगस्त) शाम करीब 7:45 बजे घटी. घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए.
कार में सवार चार हमलावरों ने मारी गोली
पुलिस के अनुसार, गोपी और एक अन्य शख्स हरप्रीत उर्फ हैप्पी के साथ बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे, तभी कार में सवार चार हथियारबंद हमलावरों ने उनका पीछा किया और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे गोपी को गंभीर चोटें आई. वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. गोपी को फिरोजपुर के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.जबकि दूसरे शख्स हरप्रीत की हालत बेहद गंभीर है. उन्हें लुधियाना के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया.
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही फिरोजपुर ग्रामीण के डीएसपी करण कुमार शर्मा भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और तफ्तीश शुरू की. शुरुआती जांच में घटना के पीछे चुनावी रंजिश की बात सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि हमलावरों की पहचान हो गई है और उन्हें पकड़ने के लिए टीमें बना दी गई है. पुलिस अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
मुख्य आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड रहा
बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड है और वह कई गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल रहा है. घटना के बाद मामडोट इलाके में तनाव और दहशत का माहौल बन गया. यह घटना ऐसे समय में घटी है जब राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
मैंने पार्टी के लिए कुर्बानी दी, 9 लोगों का मर्डर…’, अनंत सिंह ने अब नीतीश कुमार को भी लपेटा
जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसको लेकर सियासी हलचल मच गई है. उन्होंने कहा है कि जब नीतीश कुमार कुछ नहीं थे, मैंने पार्टी के लिए कुर्बानी दी है, उन्होंने क्या किया है.
पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने बनाई ‘जननीति भारत’ पार्टी, लड़ेंगी चुनाव
UP चुनाव से पहले पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने जननीति भारत नाम से पार्टी बना ली है. उन्होंने यूपी में चुनाव लड़ने का ऐलान भी कर दिया है.
पूरी दिल्ली से बैरिकेड्स हटाएं, इंटरनेट और मेट्रो स्टेशन चालू रखें… सुप्रीम कोर्ट का अवमानना मामले पर कारण बताओ नोटिस जारी
सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली प्रोटेस्ट से जुड़े अवमानना मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को शो कॉज नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने सरकार को जवाब तलब करने के लिए 13 अक्टूबर मंगलवार तक जवाब मांगा है.
अगले 1 साल तक शांति भंग नहीं होनी चाहिए… अभिजीत दिपके-आशुतोष रांका-सौरव दास को सशर्त किया गया रिहा
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के तीन प्रमुख नेताओं की रिहाई हो गई है. अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव की रिहाई के लिए शर्त रखी गई है कि वो एक साल तक ऐसी किसी गतिविधि में शामिल ना हों जिससे शांति भंग हो.
