लखनऊ LIVE

लखनऊ में युवक ने कार सवार बैंक मैनेजर के चेहरे पर फेंका ज्वलनशील पदार्थ, महिला अस्पताल में भर्ती

लखनऊ में मंगलवार को एक बैंक की महिला शाखा प्रबंधक पर एक सिरफिर ने ज्वलनशील पदार्थ से हमला कर दिया। महिला का अभी ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है।

Gaurav Dwivedi
August 5, 2026
2 min read
लखनऊ में युवक ने कार सवार बैंक मैनेजर के चेहरे पर फेंका ज्वलनशील पदार्थ, महिला अस्पताल में भर्ती

लखनऊ: लखनऊ के आलमबाग इलाके में मंगलवार शाम एक बैंक की महिला शाखा प्रबंधक पर एक सिरफिरे ने ज्वलनशील द्रव्य से हमला कर दिया। चेहरे पर केमिकल पड़ते ही वह चीखने लगीं। आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत अजंता हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

डॉक्टरों के मुताबिक, उनका चेहरा करीब 5 प्रतिशत झुलसा है। सूचना मिलते ही पुलिस और फरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सैंपल कलेक्ट किए। पुलिस थिनर या नेल पॉलिश रिमूवर इस्तेमाल किए जाने की आशंका जता रही है।

महिला के चेहरे पर फेंका ज्वलनशील पदार्थ

डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर के मुताबिक, गोमती नगर विस्तार निवासी महिला मानक नगर में एक बैंक में मैनेजर हैं। मंगलवार शाम 7 बजे वह बैंक से निकलकर रेलवे बिजली कॉलोनी में खड़ी अपनी कार के पास पहुंचीं। जैसे ही वह कार में बैठीं, एक युवक ने कार पर हाथ मारकर शीशा नीचे करने को कहा। शीशा नीचे होते ही आरोपी ने उनके चेहरे पर ज्वलनशील तरल पदार्थ फेंक दिया और गाली-गलौज और धमकी देते हुए फरार हो गया।

पति से विवाद समेत कई एंगल पर जांच

वारदात की सूचना पर एसीपी कैंट सुजीत दुबे, इंस्पेक्टर आलमबाग बृजेश कुमार त्रिपाठी और फरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला का उनके पति से विवाद चल रहा है। पुलिस इस पहलू के साथ-साथ व्यक्तिगत रंजिश और अन्य कारणों की भी पड़ताल कर रही है। डीसीपी विक्रांत वीर ने बताया कि फिलहाल कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। आरोपी की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है और मामले के खुलासे के लिए 3 टीमें लगाई गई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

लखनऊ में कैदियों को ले जा रही पुलिस वैन खराब, बारिश में इंतजार करते रहे 30 कैदी, रास्‍ते में लगा जाम

लखनऊ से सुल्‍तानपुर जाने वाले रास्‍ते पर रात में कैदी वैन खराब होने से यातायात बाधित हो गया। काफी देर के इंतजार के बाद कैदियों को दूसरी गाड़ी से भेजा गया।

लखनऊ यूनिवर्सिटी में 4 गुना तक बढ़ी हॉस्टल फीस, 7 की जगह 27 हजार चुकाने होंगे, छात्रों ने घेरा VC ऑफिस

लखनऊ यूनिवर्सिटी में छात्रों का प्रदर्शन शुरू हो गया है. मंगलवार को प्रदर्शनकारी छात्रों ने कुलपति ऑफिस का घेराव करते हुए हॉस्टल की बढ़ी हुई फीस को वापस लेने की मांग की है.

ट्रांसपोर्टर धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: कब्जे का किया था खुलासा, उन्नाव जमीन विवाद में CM से की थी जांच की मांग

महाराणा प्रताप चैरिटेबल फाउंडेशन के अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने बांगरमऊ (उन्नाव) इलाके में भू-माफिया के कब्जे का खुलासा करते हुए मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की थी।

'मैं अभी जिंदा हूं', टीवी पर अपनी मौत की खबर देख हिंदू युवा वाहिनी नेता ने जारी किया वीडियो

लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के नेता धीरेंद्र प्रताप की अपहरण और हत्या की खबर झूठी निकली। धीरेंद्र प्रताप ने खुद सामने आकर कहा कि वह जीवित और सकुशल हैं और मीडिया से खबरों की पुष्टि करने की अपील की।