UP की बड़ी खबर

'दलित को थाने में मार दिया, प्रदेश में जंगलराज', बदायूं में हिरासत में युवक की मौत पर अजय राय ने बोला हमला

बदायूं में हिरासत में युवक राजेश की मौत पर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सरकार पर जंगलराज का आरोप लगाया है। दातागंज कोतवाली के सीसीटीवी फुटेज ने घटना पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Gaurav Dwivedi
August 30, 2026
2 min read
'दलित को थाने में मार दिया, प्रदेश में जंगलराज', बदायूं में हिरासत में युवक की मौत पर अजय राय ने बोला हमला

बदायूं: बदायूं जिले के दातागंज कोतवाली में युवक राजेश (28) की हिरासत के दौरान हुई मौत का मामला अब सियासी तूल पकड़ रहा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बदायूं में एक दलित को थाने में हिरासत के दौरान मार दिया गया। उन्होंने प्रदेश में जंगलराज होने का आरोप लगाया। अजय राय ने एक उभरते गायक अंकित बालियान की हत्या का भी जिक्र किया।

राजेश की मौत शुक्रवार को पुलिस हिरासत में तबीयत बिगड़ने के बाद हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हृदयाघात बताया गया है। हालांकि, अब सामने आए दातागंज कोतवाली के करीब 4.17 मिनट के CCTV वीडियो ने पूरे घटनाक्रम पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मामला जानिए
वीडियो में राजेश को हवालात के गेट के पास पुलिसकर्मी और होमगार्ड लाते दिखाई दे रहे हैं। एक सिपाही उसकी टी-शर्ट पकड़कर उसे झकझोरता नजर आता है। वह पैर से भी उसे रोकता दिखाई देता है। इसी दौरान होमगार्ड बोतल से उसके चेहरे पर पानी डालता है। इसके बाद राजेश फर्श पर लुढ़क जाता है और उसके शरीर में कोई हलचल नजर नहीं आती। पुलिसकर्मी अन्य लोगों को बुलाने चले जाते हैं। कुछ देर बाद होमगार्ड लौटकर राजेश को देखता है।

बाद में एक दरोगा, सिपाही और अन्य व्यक्ति भी वहां आते हैं, जिसमें एक व्यक्ति अंगोछे से राजेश को हवा करता दिखाई देता है। राजेश कोतवाली क्षेत्र के अटसेना गांव का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार गांव में भंडारे के दौरान हुए विवाद के बाद उसे शांति भंग की कार्रवाई में हिरासत में लिया गया था। हवालात में उसकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई।

केस दर्ज
मामले में अब राजेश के भाई हृदेयश की तहरीर पर प्रमोद, अजीत, रघुवीर, धर्मवीर और पप्पू के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। तहरीर में भंडारे में गाना बजाने को लेकर विवाद, गालीगलौज और मारपीट का आरोप लगाया गया है। इस कार्रवाई के बाद यह सवाल भी उठ रहा है कि जब पोस्टमार्टम में मौत का कारण हृदयाघात बताया गया, तो दूसरे पक्ष पर हत्या की धाराओं में मुकदमा किस आधार पर दर्ज किया गया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

यूपी में रील्स और इंफ्लूएंसर्स के जरिए विपक्ष को जवाब देगी बीजेपी, 17 सितंबर से शुरू होगा 'सेवा संकल्प अभियान'

यूपी चुनाव से पहले बीजेपी अब चुनावी नैरेटिव की लड़ाई को सोशल मीडिया के मोर्चे पर तेज करने जा रही है। पीएम मोदी के जन्मदिन पर बीजेपी प्रदेश भर में 'सेवा संकल्प अभियान' शुरू करेगी।

यूपी प्रभारी बनने के बाद BJP नेता विनोद तावड़े का पहला दौरा, बूथ मैनेजमेंट और SIR है मुख्य एजेंडा

उत्तर प्रदेश के प्रभारी बनने के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े पहली बार 5 सितंबर को राज्य के दौरे पर आ रहे हैं। माना जाता है कि वे इस दौरे के साथ बीजेपी की चुनावी मशीनरी की बूथ स्तर तक गहन समीक्षा की शुरुआत करेंगे।

'पत्नी के लिए खड़े नहीं हो सकते, महिलाओं को 40 हजार देंगे', प्रियंका मौर्य का अखिलेश यादव पर हमला

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंका मौर्य ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को उनके महिलाओं को 40 हजार रुपये देने के वादे को लेकर निशाना बनाया है।