'हनुमान जी अपना गदा उठाएं और चंदा चोरों का फैसला करें', अयोध्या में अजय राय का भाजपा पर वार
अजय राय रविवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन करने के साथ बीजेपी सरकार पर हमला बोला। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस कार्यालय में बैठक की।

अयोध्या: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने रविवार को अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन और हनुमान चालीसा का पाठ करने के बाद राय ने कहा कि देश और प्रदेश में अत्याचार, अन्याय और महंगाई से लोग परेशान हैं। उन्होंने हनुमान जी से प्रार्थना की कि मंदिर के चढ़ावे से जुड़े मामले में दोषियों को सद्बुद्धि दें और उनके खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा जाए।
अजय राय ने कहा कि कांग्रेस अपने कार्यक्रमों की शुरुआत भगवान के दर्शन से करती है। उन्होंने कहा कि हमें हनुमान जी पर पूरा भरोसा है। अब हनुमान जी अपना गदा उठाएं और चंदा चोरों का फैसला करें। उन्होंने आरोप लगाया कि भगवान राम के दरबार में चढ़ाए गए धन की चोरी के आरोपियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।
राम मंदिर में सीईओ की नियुक्ति पर आपत्ति जताई
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने राम मंदिर की व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने मंदिर में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की नियुक्ति पर आपत्ति जताते हुए कहा कि यह आस्था और धर्म का स्थान है, इसलिए यहां धर्माचार्यों की भूमिका होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि राम मंदिर को व्यापार का केंद्र बनाने की कोशिश की जा रही है और कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी।
अजय राय ने कहा- कांग्रेस आंदोलन करेगी
अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार में आम आदमी महंगाई की मार झेल रहा है। चीनी, दवाओं और खाद्य पदार्थों समेत रोजमर्रा की जरूरतों की कीमतों में बढ़ोतरी से जनता परेशान है। उन्होंने चेतावनी दी कि संबंधित जांच और रिपोर्ट सामने आने के बाद कांग्रेस महंगाई व अन्य मुद्दों को लेकर प्रदेश और देशभर में आंदोलन करेगी। आगामी विधानसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर अजय राय ने कहा कि इस संबंध में फैसला कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा।
हालांकि, उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए पूरी ताकत से मैदान में उतरेगी। अजय राय ने कहा कि कांग्रेस जनता के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और महंगाई, अन्याय तथा जनहित से जुड़े सवालों को लेकर जनता के बीच जाने का आह्वान किया।
कांग्रेस कार्यालय में बैठक की
अयोध्या पहुंचने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष चेत नारायण सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अजय राय का स्वागत किया। इसके बाद राय ने कमला नेहरू भवन स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन को मजबूत करने और पार्टी के कार्यक्रमों को गांव-गांव तक पहुंचाने पर चर्चा हुई।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
यूपी में रील्स और इंफ्लूएंसर्स के जरिए विपक्ष को जवाब देगी बीजेपी, 17 सितंबर से शुरू होगा 'सेवा संकल्प अभियान'
यूपी चुनाव से पहले बीजेपी अब चुनावी नैरेटिव की लड़ाई को सोशल मीडिया के मोर्चे पर तेज करने जा रही है। पीएम मोदी के जन्मदिन पर बीजेपी प्रदेश भर में 'सेवा संकल्प अभियान' शुरू करेगी।
यूपी प्रभारी बनने के बाद BJP नेता विनोद तावड़े का पहला दौरा, बूथ मैनेजमेंट और SIR है मुख्य एजेंडा
उत्तर प्रदेश के प्रभारी बनने के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े पहली बार 5 सितंबर को राज्य के दौरे पर आ रहे हैं। माना जाता है कि वे इस दौरे के साथ बीजेपी की चुनावी मशीनरी की बूथ स्तर तक गहन समीक्षा की शुरुआत करेंगे।
'पत्नी के लिए खड़े नहीं हो सकते, महिलाओं को 40 हजार देंगे', प्रियंका मौर्य का अखिलेश यादव पर हमला
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंका मौर्य ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को उनके महिलाओं को 40 हजार रुपये देने के वादे को लेकर निशाना बनाया है।
तीन IAS अधिकारी, दस IPS और आठ PPS सहित यूपी में 21 अफसर हुए रिटायर, देखिए पूरी लिस्ट
यूपी में 21 अफसर 31 अगस्त को सेवानिवृत हो गये। इनमें तीन आईएएस और दस आईपीएस अफसरों के साथ आठ पीपीएस अधिकारी हैं।
