खबर युग

कमजोर सरकारें पुलिस को आगे करती हैं… दिल्ली प्रोटेस्ट के दौरान एक्शन पर अखिलेश यादव का केंद्र पर हमला

दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जारी प्रदर्शन के बीच समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला है. अखिलेश ने कहा कि कमजोर सरकारें पुलिस को आगे करती हैं.

Gaurav Dwivedi
October 10, 2026
2 min read
कमजोर सरकारें पुलिस को आगे करती हैं… दिल्ली प्रोटेस्ट के दौरान एक्शन पर अखिलेश यादव का केंद्र पर हमला

दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन के बीच समाजवादी पार्टी प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है. सैफई में समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर अखिलेश यादव ने कहा कि कमजोर सरकारें पुलिस को आगे करती हैं. मुख्य चुनाव आयुक्त पर उंगली उठी है तो चुनाव आयोग के साथ भारतीय जनता पार्टी क्यों खड़ी है?

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन का समर्थन करते हुए चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि जब सरकारें कमजोर हो जाती हैं, तो अन्याय का रास्ता अपनाती हैं. अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव आयोग के कामकाज पर केवल CJP ही नहीं, बल्कि देश की कई राजनीतिक पार्टियां भी समय-समय पर सवाल उठाती रही हैं.

अखिलेश ने ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा

अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है और उसकी जिम्मेदारी निष्पक्ष फैसले लेना तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी विश्वसनीयता बनाए रखना है. उन्होंने दावा किया कि इस मुद्दे पर सिर्फ युवा ही नहीं, बल्कि सभी राजनीतिक दल एकजुट हैं. अखिलेश यादव ने मांग की कि चुनाव आयोग निष्पक्ष तरीके से काम करे और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें.

मुलायम यादव की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

अखिलेश यादव ने कहा, “हम सब आज अपने नेता की पुण्यतिथि मनाने के लिए यहां इकट्ठा हुए हैं. इस मौके पर हम उन्हें अपनी गहरी, दिल से श्रद्धांजलि देते हैं. उनकी पूरी जिंदगी समाजवादी सिद्धांतों और सबसे गरीब और सबसे पिछड़े लोगों के हक और सम्मान के लिए लड़ने के लिए समर्पित थी. उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी इसी मिशन को समर्पित कर दी… हम सब आने वाली सदियों तक उनके निर्देशों और विचारधारा को आगे बढ़ाने का वादा करते हैं.

उन्होंने कहा कि कमजोर लोगों का हाथ पकड़कर, उन्हें अपने साथ लाकर और उनके साथ खड़े होकर उनका हौसला बढ़ाएं. अभी बन रहा सोशलिस्ट म्यूजियम उनकी याद में बनाया जा रहा है, जिसमें उनके काम, उनके फैसलों और उनकी लंबी, असरदार यात्रा को दिखाया जाएगा.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

मैंने पार्टी के लिए कुर्बानी दी, 9 लोगों का मर्डर…’, अनंत सिंह ने अब नीतीश कुमार को भी लपेटा

जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसको लेकर सियासी हलचल मच गई है. उन्होंने कहा है कि जब नीतीश कुमार कुछ नहीं थे, मैंने पार्टी के लिए कुर्बानी दी है, उन्होंने क्या किया है.

पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने बनाई ‘जननीति भारत’ पार्टी, लड़ेंगी चुनाव

UP चुनाव से पहले पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने जननीति भारत नाम से पार्टी बना ली है. उन्होंने यूपी में चुनाव लड़ने का ऐलान भी कर दिया है.

पूरी दिल्ली से बैरिकेड्स हटाएं, इंटरनेट और मेट्रो स्टेशन चालू रखें… सुप्रीम कोर्ट का अवमानना मामले पर कारण बताओ नोटिस जारी

सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली प्रोटेस्ट से जुड़े अवमानना मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को शो कॉज नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने सरकार को जवाब तलब करने के लिए 13 अक्टूबर मंगलवार तक जवाब मांगा है.

अगले 1 साल तक शांति भंग नहीं होनी चाहिए… अभिजीत दिपके-आशुतोष रांका-सौरव दास को सशर्त किया गया रिहा

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के तीन प्रमुख नेताओं की रिहाई हो गई है. अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव की रिहाई के लिए शर्त रखी गई है कि वो एक साल तक ऐसी किसी गतिविधि में शामिल ना हों जिससे शांति भंग हो.