अखिलेश यादव ने किया ऐलान, सपा सरकार बनेगी तो अस्पतालों में गरीबों से नहीं मांगा जाएगा कोई कार्ड, इलाज होगा मुफ्त
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी और यूपी सरकार पर कई आरोप लगाए। उन्होंने इसके साथ सपा की सरकार बनने पर अस्पतालों में फ्री इलाज और दवाइयों की सुविधाएं देने का वादा किया।
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि, उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो गरीबों से अस्पताल में न तो कोई कार्ड मांगा जाएगा, न ही इलाज और दवाईयों का कोई पैसा लिया जाएगा। समाजवादी पार्टी अपने मैनिफेस्टो में इसे लाएगी। अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बात कही।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि, 'भविष्य में समाजवादी पार्टी अपने मैनिफेस्टो में लाएगी कि गरीब को गंभीर बीमारी में कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कोई भी गरीब यदि अस्पताल में आए तो उससे कोई भी कार्ड न मांगा जाए, सीधा इलाज और दवाई मुफ्त में होनी चाहिए। इस तरह का अस्पताल नेताजी (मुलायम सिंह यादव) और समाजवादी पार्टी ने बनवाना शुरू किया था। लखनऊ में लोहिया इंस्टीट्यूट और हास्पिटल में कोई पूछताछ नहीं होती थी। गरीब का इलाज फ्री होता था। दवाई फ्री होती थी।'
मैनिफेस्टो में शामिल करेंगे फ्री इलाज
उन्होंने कहा कि, 'भविष्य में समाजवादी सरकार बनेगी, कोई कार्ड नहीं पूछा जाएगा। मरीज का इलाज और दवाई मुफ्त होगी। सुनने में आया है कि बड़े पैमाने पर कैंसर की बीमारी बढ़ रही है। इस गंभीर बीमारी का इलाज भी महंगा है। समाजवादी सरकार में कैंसर इंस्टीट्यूट बना था। रिसर्च के साथ-साथ गरीब को इलाज फ्री मिले। इस सरकार ने अपने किसी एक नेता के नाम पर कर तो दिया, लेकिन वहां इलाज कोई उपलब्ध नहीं है। भविष्य में समाजवादी पार्टी अपने मैनिफेस्टो में लाएगी कि गरीब को गंभीर बीमारी और सामान्य बीमारी में कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा।'
'दाम बांधो' के सिद्धांत पर काम करेगी सपा सरकार
सपा अध्यक्ष ने कहा कि, 'आज चीनी महंगी है, पेट्रोल मिलावट के बाद महंगा है। हर चीज महंगी कर दी है। आम लोगों की आमदनी नहीं बढ़ी। लोगों को कोई लाभ नहीं पहुंचा। लोगों पर महंगाई थोपी जा रही है। महंगाई भ्रष्टाचार की वजह से है। डा राममनोहर लोहिया ने कभी सिद्धांत दिया था 'दाम बांधो' का। समाजवादी सरकार बनेगी तो उस दाम बांधो के सिद्धांत का हम लोग जरूरत की चीजों पर काम करेंगे।'
खिलाड़ियों को देंगे सुविधाएं
अखिलेश यादव ने कहा कि, 'आने वाले समय में जब समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तो खिलाड़ियों के साथ बैठकर तय करेंगे कि वर्ल्ड क्लास इन्फ्रास्ट्रक्चर और प्लेयरों को क्या सुविधाएं दें, ताकि हमारे युवा दुनिया के तमाम देशों से मुकाबला कर सकें।'
JPNIC समाजवादियों के लिए इमोशनल जगह
यूपी के पूर्वी सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि, 'जयप्रकाश नारायण इंटरनेशन सेंटर (JPNIC) समाजवादियों के लिए एक इमोशनल जगह है। ऐसा इसलिए है क्योंकि जय प्रकाश जी ने संपूर्ण क्रांति का आह्वान किया था और उस समय देश में राजनैतिक बदलाव आया था। नेताजी मुलायम सिंह, जार्ज फर्नांडीस और बहुत सारे समाजवादी नेताओं ने इसका शिलान्यास किया था। जिसे बनाने का हमें मौका मिला।'
शानदार बिल्डिंग सरकार ने बेच दी
उन्होंने कहा कि, 'इस बिल्डिंग का उत्तर प्रदेश में अपना अलग स्थान था। हमारे मुख्यमंत्री समझते ही नहीं हैं। इंजीनियरिंग का 'ई' भी नहीं जानते वे। पार्किंग से ही इतना पैसा कमा लेंगे कि जितने में बिल्डिंग बनी है। इस बिल्डिंग में 1200 गाड़ियां पार्क करने की जगह है। लूट कर रहे हैं। लूट यहीं नहीं रुकती है, कल को सरकार को भी यदि कोई कार्यक्रम करना पड़ेगा तो किराया देना पड़ेगा, सोचिए आप। वह दो फाइव स्टार होटलों के बीच शानदार बिल्डिंग है। उस बिल्डिंग को बेच दिया इन्होंने। '
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
यूपी में रील्स और इंफ्लूएंसर्स के जरिए विपक्ष को जवाब देगी बीजेपी, 17 सितंबर से शुरू होगा 'सेवा संकल्प अभियान'
यूपी चुनाव से पहले बीजेपी अब चुनावी नैरेटिव की लड़ाई को सोशल मीडिया के मोर्चे पर तेज करने जा रही है। पीएम मोदी के जन्मदिन पर बीजेपी प्रदेश भर में 'सेवा संकल्प अभियान' शुरू करेगी।
यूपी प्रभारी बनने के बाद BJP नेता विनोद तावड़े का पहला दौरा, बूथ मैनेजमेंट और SIR है मुख्य एजेंडा
उत्तर प्रदेश के प्रभारी बनने के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े पहली बार 5 सितंबर को राज्य के दौरे पर आ रहे हैं। माना जाता है कि वे इस दौरे के साथ बीजेपी की चुनावी मशीनरी की बूथ स्तर तक गहन समीक्षा की शुरुआत करेंगे।
'पत्नी के लिए खड़े नहीं हो सकते, महिलाओं को 40 हजार देंगे', प्रियंका मौर्य का अखिलेश यादव पर हमला
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंका मौर्य ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को उनके महिलाओं को 40 हजार रुपये देने के वादे को लेकर निशाना बनाया है।
तीन IAS अधिकारी, दस IPS और आठ PPS सहित यूपी में 21 अफसर हुए रिटायर, देखिए पूरी लिस्ट
यूपी में 21 अफसर 31 अगस्त को सेवानिवृत हो गये। इनमें तीन आईएएस और दस आईपीएस अफसरों के साथ आठ पीपीएस अधिकारी हैं।
