खबर युग

'अखिलेश के बिना सब सूना है', सीट बंटवारे के बीच बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान

यूपी में इंडिया गठबंधन की सीट शेयरिंग को लेकर पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि अखिलेश के बिना सब सूना है।

Gaurav Dwivedi
September 30, 2026
2 min read
'अखिलेश के बिना सब सूना है', सीट बंटवारे के बीच बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान

लखनऊ: यूपी में इंडिया गठबंधन की सीट शेयरिंग को लेकर पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बड़ा बयान दिया है। बृजभूषण शरण से सब मीडिया ने सवाल किया कि यूपी में कांग्रेस कम से कम 150 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कर रही है तो बृजभूषण ने कहा कि अखिलेश के बिना सब सूना है।

बृजभूषण के इस बयान से यूपी में सियासी पारा चढ़ गया है। बयान को लेकर कई तरह के सियासी मायने तलाशे जा रहे हैं। बता दें कि इंडिया गठबंधन की यूपी में सीट शेयरिंग को लेकर लगातार बयानबाजी सामने आ रही है। कांग्रेस और सपा सीट को लेकर कई बार आमने सामने आ चुकी है। अखिलेश यूपी चुनाव को लेकर हो रही इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल नहीं हो रहे है।

अखिलेश की तारीफ

जिसके बाद एक बार फिर इंडी गठबंधन का मामला फंस गया है। अब बृजभूषण के बयान ने सियासत गरमा दी है। बृजभूषण के बयान को अखिलेश की तारीफ के रूप में जोड़ा जा रहा है। बता दें कि यूपी में आज इंडिया गठबंधन की सीट शेयरिंग को लेकर बैठक होने जा रही है। इसमें अखिलेश ने पार्टी के नेता को भेजा है, लेकिन खुद शामिल नहीं हुए हैं। इंडिया गठबंधन की बैठक में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी, सोनिया और मल्लिकार्जुन खड़के शामिल हो रहे हैं।

अखिलेश की बैठक से दूरी बनाने को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। इस बीच बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण ने बयान देकर सियायत गरमा दी है। बृजभूषण शरण ने कांग्रेस के 150 सीटें मांगने पर कहा कि अखिलेश बिना सब सूना है। जिसके बाद से इसके सियासी मायने तलाशने शुरू हो गए हैं। बृजभूषण शरण प​हले भी मीडिया को दिए इंटरव्यू में कह चुके हैं कि इस बार के विधानसभा चुनाव में अखिलेश फाइट में है। अब फिर वे अखिलेश की तारीफ करते हुए नजर आए हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

UP में वीडियो बना रही श्रद्धा दुबे, पुलिस नेपाल में पीट रही लकीर; कभी भी कर सकती है सरेंडर

शिवा हत्याकांड में फरार श्रद्धा नेपाल से सटे यूपी के एक शहर में छिपी है. पुलिस की टीमें उसकी तलाश में नेपाल से लेकर इस शहर तक खाक छान रही हैं. इस बीच वह वीडियो जारी कर खुद को बेकसूर बता रही है.

यूपी: महानवमी पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित, CM योगी ने किया ऐलान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महानवमी के अवसर पर राज्य में 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. वहीं, 20 अक्टूबर को पहले ही अवकाश घोषित किया जा चुका है.

श्रद्धा के फ्लैट में अंडरवियर में क्यों था शिवा? दिल दहला देगा लीवर डैमेज का रहस्य

लखनऊ के शिवा मर्डर केस में श्रद्धा दुबे नेपाल से खुद को बेकसूर बता रही है, जबकि पुलिस सुसाइड मानने से इनकार कर रही है. मौके के सबूत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट हत्या की ओर इशारा करते हैं.

'हिम्मत है तो अखिलेश यादव के बिना रायबरेली जीतकर दिखाओ', राहुल गांधी को राजनाथ सिंह का चैलेंज

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वे समाजवादी पार्टी के बगैर अपनी रायबरेली की सीट भी जीतने का सामर्थ्य नहीं रखते हैं।