UP की बड़ी खबर

'डिंपल यादव होंगी यूपी में सीएम का चेहरा'? सवाल पर अखिलेश यादव का गोल-मोल जवाब, जानिए क्या कहा

अखिलेश यादव से डिंपल को यूपी में सीएम चेहरा फेस को लेकर सवाल किया गया, जिसका अखिलेश ने मुस्करा कर जबाव दिया।

Gaurav Dwivedi
August 27, 2026
2 min read
'डिंपल यादव होंगी यूपी में सीएम का चेहरा'? सवाल पर अखिलेश यादव का गोल-मोल जवाब, जानिए क्या कहा

लखनऊ: यूपी में सपा चुनावी साल में आधी आबादी महिलाओं पर फोकस कर रही है। इसके लिए अखिलेश यादव ने पत्नी और सांसद डिंपल यादव समेत महिला सांसदों को फ्रंटफुट पर लाकर अपना दांव चल दिया है। इस बीच अखिलेश से डिंपल यादव को यूपी में सीएम चेहरा फेस को लेकर सवाल भी किया गया, जिसका अखिलेश ने मुस्करा कर जबाव दिया।

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने महिलाओं के लिए रक्षाबंधन से पहले कई घोषणाएं और चुनावी वादे किए हैं। सपा ने सत्ता में आने पर 'स्त्री सम्मान समृद्धि योजना' के तहत सालाना 40 हजार रूपए देने का वादा किया। इस चुनावी वादे कार्यक्रम में अखिलेश के साथ डिंपल यादव सबसे आगे बड़ी भूमिका में नजर आई। महिलाओं को 40 हजार देने के वादे का ऐलान भी डिंपल ने ही किया।

इस सवाल में ही उलझे हुए हैं

जब पत्रकारों ने सवाल किए तो अखिलेश ने डिंपल को आगे करते हुए कहा कि मुखर बनो और डिंपल ने अपनी सादगी से ही जबाव भी दिया। इसी दौरान सपा चीफ अखिलेश यादव से डिंपल यादव को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाए जाने के बारे में सवाल किया तो अखिलेश यादव ने कहा कि वे इस सवाल में ही उलझे हुए हैं। एक अंग्रेजी अखबार में लिखा गया कि सीएम योगी में पीएम मोदी की छवि है।

कोई जवाब नहीं मुस्करा दिए

डिंपल यादव के सीएम फेस के सवाल पर अखिलेश यादव ने स्पष्ट रूप से कोई जवाब नहीं दिया और गोल-मोल जवाब देकर मुस्करा दिए। दरअसल संसद के मानसून सत्र से लेकर दिल्ली में जेन जी के प्रोटेस्ट में। हर जगह डिंपल मुखर होकर सपा का प्रतिनिधित्व करती हुई नजर आईं हैं। इसके बाद वह घायल छात्रों के साथ भी दिखीं थी। डिंपल संसद में भी अखिलेश के साथ कंधे से कंधा मिलाती हुई नजर आ जाती हैं।

डिंपल के इस बदले नए राजनीतिक रूप को देखकर सोशल मीडिया में इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि क्या अखिलेश यूपी में बीजेपी के आधी आबादी वाले दांव के लिए पत्नी डिंपल यादव को आगे कर सकते हैं, हालांकि अखिलेश की मुस्कराहट के पीछे अभी बहुत राज छिपे हुए हैं। जिसके लिए अभी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

यूपी में रील्स और इंफ्लूएंसर्स के जरिए विपक्ष को जवाब देगी बीजेपी, 17 सितंबर से शुरू होगा 'सेवा संकल्प अभियान'

यूपी चुनाव से पहले बीजेपी अब चुनावी नैरेटिव की लड़ाई को सोशल मीडिया के मोर्चे पर तेज करने जा रही है। पीएम मोदी के जन्मदिन पर बीजेपी प्रदेश भर में 'सेवा संकल्प अभियान' शुरू करेगी।

यूपी प्रभारी बनने के बाद BJP नेता विनोद तावड़े का पहला दौरा, बूथ मैनेजमेंट और SIR है मुख्य एजेंडा

उत्तर प्रदेश के प्रभारी बनने के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े पहली बार 5 सितंबर को राज्य के दौरे पर आ रहे हैं। माना जाता है कि वे इस दौरे के साथ बीजेपी की चुनावी मशीनरी की बूथ स्तर तक गहन समीक्षा की शुरुआत करेंगे।

'पत्नी के लिए खड़े नहीं हो सकते, महिलाओं को 40 हजार देंगे', प्रियंका मौर्य का अखिलेश यादव पर हमला

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंका मौर्य ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को उनके महिलाओं को 40 हजार रुपये देने के वादे को लेकर निशाना बनाया है।