लखनऊ LIVE

अलीगंज अग्निकांड वाली बिल्डिंग पर चलेगा बुलडोजर, लखनऊ विकास प्राधिकरण ने नोटिस चस्पा किया

राजधानी लखनऊ में जिस अग्निकांड वाली बिल्डिंग में 15 लोगों की जान गई थी, उस बिल्डिंग पर अब बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी है। एलडीए ने बिल्डिंग पर नोटिस चस्पा कर दिया है।

Gaurav Dwivedi
July 11, 2026
2 min read
अलीगंज अग्निकांड वाली बिल्डिंग पर चलेगा बुलडोजर, लखनऊ विकास प्राधिकरण ने नोटिस चस्पा किया

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज के सेक्टर-डी में भूखण्ड संख्या 102 में बनी बिल्डिंग को गिराने का रास्ता साफ हो गया। 22 जून को इसी बिल्डिंग में आग लगी थी, जिसमें 15 लोग की मौत हो गई थी।

चस्पा किया गया ध्वस्तीकरण का नोटिस

(LDA) ने शुक्रवार को ध्वस्तीकरण का नोटिस बिल्डिंग पर चस्पा किया। 15 दिन के अंदर भवन स्वामी द्वारा अपना अवैध निर्माण हटाना होगा, अगर उस समय के अवैध निर्माण नहीं हटाया गया तो लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। जिसाक पूरा खर्चा बिल्डिंग मालिक से वसूला जाएगा।

बिल्डिंग में मिली थी तमाम खामियां

बिल्डिंग का आवासीय मानचित्र पास था, जबकि व्यावसायिक गतिविधि बिल्डिंग में चल रही थीं। जानकारी के अनुसार , एसआईटी की रिपोर्ट में कई कमियां उजागर हुए हुई थीं। रिपोर्ट के अनुसार, भवन में फायर एग्जिट की जगह लिफ्ट का निर्माण किया गया था। निर्धारित क्षमता से ज्यादा बिजली से अधिक लोड का उपभोग किया जा रहा था।

22 जून को हुआ था अग्निकांड

22 जून को अलीगंज इलाके में स्थित तीन मंजिला बिल्डिंग में आग लगी थी, जिसमें 15 लोगों की जान चली गई थी। बिल्डिंग में तमाम खामियां पाई गई थीं। जांच के दौरान यह भी सामने आया था कि बेसमेंट सहित दो फ्लोर का ही नक्शा पास था, लेकिन बेसमेंट छोड़कर तीन तल बनाए गए थे। ऐसे में तीसरा तल पूरी तरह अवैध है। यह भी सामने आया था कि सेट बैक भी नहीं छोड़ा गया था। प्रवर्तन जोन-4 के जोनल अधिकारी ने टीम के साथ मौके पर जाकर अवैध बिल्डिंग पर नोटिस चस्पा कर दिया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

UP Weather: झमाझम बरसेगा मानसून, लखनऊ सहित 40 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; बिजली गिरने की चेतावनी भी

यूपी में मानसून ने जोर पकड़ा, लखनऊ सहित 40 जिलों में बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की चेतावनी भी।

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने नेताओं को दिया जीत का मंत्र

कांग्रेस ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियों में तेजी लाने का निर्णय लिया, प्रदेश प्रभारी ने नेताओं को जीत का मंत्र दिया।